shabd-logo

मेरी शान तिरंगा है

10 जनवरी 2022

13 बार देखा गया 13
शीर्षक-मेरी शान तिरंगा है

पिता कौन क्यों है लेटा ?
ओढ़े कफ़न तिरंगा,
कंधों पर ले चार खड़े हैं
आंख से बहती गंगा,

बेटा बुला रहा है उनको
करुणा से रो रोकर,
गिरी धरा पर मां शिथिल
सिंदूर अश्रु से धोकर,

आसमान में देख रही
पलकें बिना झुकाए,
मानों कोई  बुला रहा
या खुद ही जी न पाए

किसके बिनु वह तड़प रही
जैसे जल बिनु शफरी
आग लगी हो  मन जग में
जलती जीवन सगरी,

बेटा तुम नादान अभी
तुमको क्या समझाऊं?
हठ कर बैठा तात अगर
आ तुझको बतलाऊं,

कर लो शत् शत् नमन आज
उस धरती माता को
जिसने कर दिया अमर है
जीवन के गाथा को,

यह बलिदानी देशभक्त
ध्वज नभ में फहराया
सना लहू में लसफस तन
जन गण मन था गाया,

याद किया जब माता को
आंसू झर झर आया
ह्रदय की असहन वेदना
खुद को सह न पाया

पुत्र संगनी सजग सामने
ममता मन भर आया
सोंचा गले लगा ही ले
पर थी काली छाया,

पर अचानक स्मरण आया
माता मुझे बुलाती
तीन रंगों के आंचल से
मुझको हवा खिलाती,

धीरे से हो गई बंद कब
थकी थकी सी आंखें
किया देश को नत मस्तक
बांध तिरंगा माथे,

सबसे पहले देश बड़ा
है मेरा शान तिरंगा
लहू बहेगी  सीने में
बनकर यमुना गंगा,

मान तिरंगा शान तिरंगा
भारत भाग्य विधाता
यदि मर जाऊं आज अभी
तो ध्वज को कफ़न बनाता

तीन रंग से बना तिरंगा
राष्ट्रीय पहचान है
शान तिरंगा मान तिरंगा
वीरगति बलिदान है,

रचनाकार-रामबृक्ष, अम्बेडकरनगर

1

दु: ख की बदली

3 दिसम्बर 2021
4
4
0

शीर्षक- दु,:ख की बदली

रात भयान

2

उड़ते बादल

3 दिसम्बर 2021
1
2
0

शीर्षक- उड़ते बादल

खींच खी

3

दु:ख की बदली

4 दिसम्बर 2021
0
1
0

शीर्षक- दु,:ख की बदली

रात भयान

4

बढ़ते कदम प्रेरणादायक कविता

4 दिसम्बर 2021
1
1
0

शीर्षक- बढ़ते कदम

मुसाफिर!

तान

5

पुराने नीम की छांव में

4 दिसम्बर 2021
0
1
0

गिल्ली डंडा बाघा बीता

छुक छुक इंजन वाला खेल,

&n

6

गुलाब और कांटे

4 दिसम्बर 2021
0
1
0

कविता-गुलाब और कांटे

कांटों में पला बढ़ा जीवन

संग पत्ते बीच

7

मर्यादा (नारी सम्मान पर लिखी कविता)

6 दिसम्बर 2021
1
2
2

नर नारी में भेद रहा है

कि नर से भारी नारी </d

8

विद्यार्थियों की व्यथा (विद्यार्थियों के जीवन पर लिखी कविता)

6 दिसम्बर 2021
0
1
0

शीर्षक-विद्यार्थी की ब्यथा

खेल खेल में शिक्षा हो पर

शिक्षा क

9

बन्धन (माता पिता और पुत्र पर लिखी कविता)

7 दिसम्बर 2021
0
0
0

सहसा एक दिन नजर पड़ा

छत के एक घोंसले पर

लगा सोचने बड़े देर तक
<d

10

लज्जा (नारी पर लिखी कविता)

15 दिसम्बर 2021
0
1
0

नयी नवेली खिली गुलाब सी,

&nbs

11

थकान का पसीना

21 दिसम्बर 2021
0
0
0

मोती सा मस्तक पर झिलमिल

लुढ़क रहा धीरे धीरे

झर झर झरता पग तल रज में ,

12

भारत भाग्य विधाता

25 दिसम्बर 2021
1
2
0

भटक रही थी बूढ़ी महिला

तम तमाती धूप में |

अधमरी सी झुकी खड़ी थी, </div

13

नव वर्ष का सवेरा

30 दिसम्बर 2021
0
0
0

शीर्षक-नव वर्ष का सवेरा

नये साल का आया पावन सवेरा

पावन

14

मेरी शान तिरंगा है

10 जनवरी 2022
0
0
0

शीर्षक-मेरी शान तिरंगा है पिता कौन क्यों है लेटा ?ओढ़े कफ़न तिरंगा,कंधों पर ले चार खड़े हैंआंख से बहती गंगा,बेटा बुला रहा है उनकोकरुणा से रो रोकर,गिरी धरा पर मां शिथिलसिंदूर अश्रु से धोकर,आ

15

बेरोज़गारी के हाथ -कविता

22 फरवरी 2022
0
0
0

-बेरोज़गारी के हाथकविताआदि अंत हो या अनन्त होमिटी कहां है क्षुधा किसी कीसायद इसी लिए ही ईश्वरकर खाने के लिए हाथ दीइन हाथों से मेहनत करनासीखा मैंने इस आशा सेसपनो को साकार करुंगारोजगार

16

कविता-होली में हो लें हम एक-दूसरे के|

24 फरवरी 2022
0
0
0

कविता-होली में हो लें हम एक-दूसरे के|होली के रंगों मेंमन के उमंगों मेंलोगों के संगों मेंझूम झूम जाएं हमघूम घूम गाएं हम होली में हो लें हम एक-दूसरे केऋतु के वसंतों मेंमदमस्त अंगों मेंफूलों के रंगो

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए