shabd-logo

मोहब्बत एक एहसास (भाग:१)

11 मार्च 2023

5 बार देखा गया 5
शिमला शहर में आज सवेरे ने दस्तक दे दी थी सुबह के 7:00 बज रहे थे और आहूजा निवास में है नीचे से ऊपर एक कमरे की तरफ जाते हुए एक औरत अपने आप में बड़बड़ाई जा रही थी...!!और कमरे में आते ही उन्होंने कहा है रितु उठ जा, तेरा कब तक सोने का इरादा है...!! मैं तो यही सोच रही हूं कि कल मुंबई जाने के बाद तुम सुबह जल्दी कैसे उठोगी..,और ऑफिस कब जाओगी..!! 


मेरा तो ख्याल है कि तुम्हे मुंबई जाना ही कैंसिल कर देना चाहिए यह सुनते हैं वह लड़की जट से खड़ी हो गई और कहां मां में उठ तो गई अब...!!

उसकी मां ने मुस्कुराते हुए वहां से जाते हुए,जल्दी से तैयार होकर नीचे आ जा...!!!

मैं आपको इन लोगों का परिचय करवाना तो भूल ही गई...!!

अभी हम जिस लड़की की बात कर रहे थे...,वह लड़की है रितिका आहूजा उसकी उम्र 23 साल है और वह बहुत ही खूबसूरत है उसका गोरा सा चेहरा,और उसमें भी उसके सुनहरे लंबे बाल किसीको भी उसका दीवाना बनाने के लिए काफी थे लेकिन हां रिती जितनी चहरे से खूबसूरत है उससे कहीं ज्यादा वो दिल से खुबसूरत है...!!!

चलो अब तारीफ बहुत हुई और कहानी को आगे बढ़ाते हैं...!!

रितिका को अभी जिसकी डांट सुनने को मिली थी वह है सरिता आहूजा यानी के रितिका की मां...!!

रितिका बाथरूम से निकलकर तैयार होकर नीचे आ गई.., सामने ही उसके पापा यानी कि महेश आहूजा अखबार पढ़ रहे थे..., रिती उनके पास बैठते हुए, गुड मॉर्निंग पापा...!!!

महेश जी : गुड मॉर्निंग बेटा...!!!

थोड़ी देर बाद हुई रीति को कागज के टुकड़े पकड़ाते हैं...!!

रिती : यह क्या है???

महेश जी : तुम खुद ही उसे खोल कर देख लो...!!!

जैसे ही रीति ने वह पढा..वह खुशी से उछलने लगी और उसने कहा ,आप और मां भी मेरे साथ चल रहे हो आप जानते हो रितिक भाई को यह पता चलेगा तो वह कितनी खुश होंगे...!!!

रितिक रितिका का बड़ा भाई है जिसने अपना बिजनेस मुंबई में ही सेट कर लिया है...!!!वहां वह अपनी बीवी सौम्या और 3 साल के बेटे वीर के साथ वही रहता है...!!

और रितिक ने कहीं बाहर अपनी मां पापा को वहीं रहने को कहा लेकिन उन्होंने यह कह कर बात टाल दी  के जब टाइम आएगा तो वो अपने आप ही वहां आ जाएंगे...!!

लेकिन अब रिती की जॉब भी मुंबई में लगी थी..!!! इसलिए रितिक के कहने पर इस बार वह लोग मान ही गए...!!

आज का पूरा दिन पैकिंग करने में ही निकल गया और दूसरा दिन भी हो चला था...!!!

तीनों ट्रेन में बैठे ही थे कि रिती का फोन बज उठा...!!  वो फोन लेकर खड़ी हुई और अपने भाई से बात करने लगी...


वह बात करके अभी लौटी ही थी कि वह किसी से टकरा गई और उसका फोन नीचे गिर गया..!!

और वह गिरने ही वाली थी कि उस लड़के ने उसे संभाल लिया रिती ने उस लड़के की तरफ देखा वह बहुत ही हैंडसम था और अगर रिती  और उसके लड़के को कोई इस तरह देख ले तो वह बस  यही कहे कि बिल्कुल..."मेड फॉर ईच अदर"..!!!



रिति ने जल्दी से उसे धक्का दिया और कहां ओय.. मिस्टर अपनी हद में रहो...!!!

खूबसूरत लड़की देखी नहीं है और उससे चिपकने चल दिए..., वह लड़का कुछ बोलने को हुआ कि तभी फिर से रीति बोल उठी... अगर फिर से करीब आए और कुछ करने की कोशिश की तो इस चलती ट्रेन से मैं तुम्हें नीचे भी फेक सकती हूं...!!

रितिका ऐसे ही बोले ही जा रही थी और उस लड़के के आपे से अब सब-कुछ बाहर हो रहा था...!!!

उसने रिती को कमर से पकड़ा और अपने करीब खिंचकर उसके मुंह पर हाथ रखते हुए कहा...,मिस. जंगली बिल्ली मुझे तुममें कोई इंटरेस्ट नहीं है,और दूसरी बात ऋषभ  खुराना लड़कियों के पीछे नहीं भागता लड़कियां  ऋषभ खुराना के पीछे भागती है...!!! 


अब आगे देखते हैं क्या होता है।

Sakera tunvar की अन्य किताबें

1
रचनाएँ
मोहब्बत एक एहसास
0.0
यह कहानी है रिती और ऋषभ की उनकी अनकही मोहब्बत की और कुछ अनकही मोहब्बत की दास्तां।

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए