shabd-logo

सौतन

7 मई 2023

9 बार देखा गया 9


अपने पति के लिए तीन सौतन ढूंढ रही है ये पत्नी, बत्तीस हजार वेतन भी देगी, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप दुनिया की कोई भी महिला नहीं चाहेगी कि उसकी जीवन में ‘सौतन‘ का आना हो। लेकिन क्या हो जब एक पत्नी ही अपने पति की ‘खुशी’ के लिए दूसरी महिलाओं को अपने सम्बन्ध में लाने की जिद कर बैठे। महिला ने बाकायदा अजीबोगरीब विज्ञापन देकर पति के लिए तीन सौतन ढूंढने का ऐलान किया है। एक तो मिल गई है, दो और की तलाश जारी है। सोशल मीडिया पर अब इस महिला की कहानी सुर्खियों में है। तो आइए जानते हैं कि आखिर ऐसी क्या बात हो गई, जो एक महिला खुद अपने बसे बसाए संसार को तबाह करने की राह पर निकल पड़ी है।


Thaiger में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पत्थीमा नाम की एक महिला ने टिकटॉक पर वीडियो जारी कर बताया कि उसे तीन महिलाओं की तलाश है, जो उसके पति व बच्चों की देखभाल कर सके। इसके लिए उन्हें बाकायदा बत्तीस हजार रुपये प्रति महीने वेतन भी दी जाएगी। चवालीस साल की पत्थीमा का कहना है कि वह पति के लिए तीन सौतन को काम पर रखने को लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि वे डिप्रेशन से जूझ रही हैं। रोजाना नींद की गोलियां खानी पड़ती हैं, जिससे उन्हें जल्दी नींद आ जाता है। इस कारण वे अपने पति को एक पत्नी का सुख नहीं दे पा रही हैं।


कराना होगा एचआईवी टेस्ट, पत्थीमा का कहना है कि जो महिलाएं अप्लाई कर रही हैं, उनका एचआईवी टेस्ट जरूरी होगा। विज्ञापन के मुताबिक, उम्र तीस से पैत्तीस साल के बीच हो और पढ़ी-लिखी भी होनी चाहिए। उनका रहना, खाना सब फ्री होगा। पत्थीमा का ये अजीबोगरीब जॉब ऑफर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


लोग कर रहे ऐसी बातें


वीडियो में महिला कहती है, मैं गारंटी देती हूं कि हमारे बीच किसी तरह का झगड़ा नहीं होगा। हम साथ रहेंगे और एक-दूसरे का खयाल रखेंगे। इसके अलावा महिला ने यह भी कहा है कि वह अपने पति को यह चुनने की आजादी भी देगी कि वह किसके साथ रहना या सोना चाहता है। अब इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे फेमस होने के लिए सस्ती पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। हालांकि, पत्थीमा का कहना है कि वे अपनी बात को लेकर गंभीर हैं।

12
रचनाएँ
अनदेखा अनसुना
5.0
दिनचर्या पर आधारित
1

तलवार:- शक्ति का रूप

2 सितम्बर 2022
4
3
2

तलवार जिसमे मां भवानी का वास होता है जो माँ शक्ति और कुलदेवी का स्वरूप है के लिए कई सारी बातें और परंपरा राजपूतो में युगों युगों से चली आ रही है जैसे कि - 1. राजपूतो की बेटी का गठबंधन तलवार के साथ

2

आता मांझी सटकली...

3 सितम्बर 2022
1
2
1

आता मांझी सटकली...  दशरथ मांझी, एक ऐसा नाम जो इंसानी जज़्बे और जुनून की मिसाल है, वो दीवानगी, जो प्रेम की खातिर ज़िद में बदली और तब तक चैन से नहीं बैठी, जब तक कि पहाड़ का सीना चीर दिया। जिसने रास्ता

3

क्षत्राणी पन्नाधाय...

3 सितम्बर 2022
0
0
0

क्षत्राणी  पन्नाधाय : मेवाड़ के इतिहास में जिस गौरव के साथ प्रायः वीर शीरोमणि महाराणा  प्रताप को याद किया जाता है, उसी गौरव के साथ पन्नाधाय का भी नाम लिया जाता है। जिन्होनें स्वामी भक्ति को सर्वो

4

राजमाता नायिका देवी पाटन

3 सितम्बर 2022
0
0
0

"राजमाता नायिका देवी पाटन" *क्षत्राणी "चालुक्य (सोलंकी) राजपूतो का पराक्रम" *राजमाता नायिका देवी जिसने साबुद्दीन मोहम्मद गोरी को भारत में पहली पराजय का रास्ता दिखाया युद्धभूमि में धूल चटा दी थी।

5

कविता...

4 सितम्बर 2022
0
0
0

नीचे जो कविता है उसमें  मेंढक ढोल भेज रहा है  भालू नाच रहा है  गधा गा रहा है  कहने का भाव यह है कि उस समय कविताओं मे भी हमारे भाव और सोच सीमित थी हर एक किरादार ऐसा रखा जाता था कि हमें याद रहे है 

6

ऑटोमेटिक व्यवस्था

5 सितम्बर 2022
1
2
1

इस जीवन मे बहुत सी चीजो कि ऑटोमेटिक व्यवस्था है । जैसे , साक्षर होने के लिए आपको पढ़ने जाना पडता है, लेकिन निरक्षर होने के लिए कहीं नहीं जाना पडता ऑटोमेटिक व्यवस्था है, अमीर होने के लिए मेहनत कि जरूर

7

एक नई उड़ान

16 अक्टूबर 2022
0
0
0

एक नई उड़ान---------------------------------------------------- क्या आप केतकी को जानते हैं? थोड़ा याद कीजिए। नहीं याद आ रही तो चलिए हम ही बताते हैं। पिछले दिनों मैं चर्चित मॉडल

8

सौतन

7 मई 2023
0
0
0

अपने पति के लिए तीन सौतन ढूंढ रही है ये पत्नी, बत्तीस हजार वेतन भी देगी, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप दुनिया की कोई भी महिला नहीं चाहेगी कि उसकी जीवन में ‘सौतन‘ का आना हो। लेकिन क्या हो जब एक पत्नी ही

9

घोडों के स्टेच्यु की पहचान...

10 सितम्बर 2022
0
0
0

घोडों के स्टेच्यु की पहचान... एक पाँव ऊपर किये, कभी दोनो पैर ऊपर किये हुए, तो कभी चारो पैर नीचे किये घोड़े की पीठ पर बैठे हुये कई स्टेचू देखे ।  बचपन से ये जिज्ञासा थी कि आखिर घोड़े के दोनों प

10

अनोखी सभा

4 फरवरी 2024
0
0
0

अनोखी सभा आधी रात का समय था। एकदम शान्त सा वातावरण लग रहा था, लेकिन कुछ आवाजें जो नदी तट से आ रही थी, मानों कोई मीटिंग चल रही हो। मैंने बिस्तर से उठकर देखा, वहाँ तो सचमुच मीटि

11

संभलकर बोले...

15 सितम्बर 2022
7
3
2

मधुर व्यवहार और मीठा बोलना एक कला है...  जो हरेक के पास नहीं होता...  बोलने की कला श्रीराम से सीखो...  जहां रावण ने कड़क जबान से अपने सगे भाई विभीषण को खो दिया...  वहीं श्रीराम ने मीठी जुबान से दुश

12

आत्मरक्षा...

16 सितम्बर 2022
2
0
0

सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे छोड़ो मेहंदी खड़ग संभालो खुद ही अपना चीर बचा लो द्यूत बिछाए बैठे शकुनि, ... मस्तक सब बिक जाएंगे सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो, अब गोविंद ना आएंगे |

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए