विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस हर साल 26 सितंबर को मनाया जाता है। पर्यावरण और स्वास्थ्य का एक गहरा रिश्ता जुड़ा हुआ है। पर्यावरण सभी जीव-जंतुओं को जीने के लिए आवश्यक सामान प्रदान करता है। विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत पर्यावरण को बचाने और जनजीवों के अच्छे स्वास्थ्य के उद्देश्य से की गई है।
पर्यावरण में प्रदूषण बहुत तेजी से फैल रहा है, और बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरण खतरे में है, जिसके कारण जनजीवन का स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। अगर पर्यावरण साफ-सुथरा रहेगा, तो जनजीवन का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
पर्यावरण की रक्षा के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है।
आओ मिलकर शपथ लें:
वातावरण को प्रदूषित होने से बचाएँ।
जीवन को स्वास्थ्य बनाएं।
छोटे से यह कदम उठाएं:
1. हर साल ज़्यादा से ज़्यादा पेड़-पौधे लगाएं।
2. प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग न करें।
3. बिजली का सही ढंग से इस्तेमाल करें। जरूरत न होने पर पंखे, बल्ब आदि और उपकरणों को बंद रखें।
4. नदियाँ, नाले और छपड़ों को प्रदूषित न करें।
5. पानी का दुरुपयोग न करें। जरूरत के अनुसार ही पानी का उपयोग करें।
6. अपने आंगन-द्वालों को साफ-सुथरा रखें।
अगर हमारा वातावरण साफ-सुथरा होगा, तो हम भी स्वस्थ रहेंगे।