shabd-logo

आखिर कैसे पैदा हुए कौरव?

27 जनवरी 2015

620 बार देखा गया 620
कौरव न होते तो महाभारत न होता. महाभारत में धृतराष्ट्र और गांधारी के 100 बेटे (कौरव) और पांडु के पांच बेटों (पांडवों) के बीच धर्मयुद्ध की लड़ाई और सत्य की जीत की कहानी है. पर बहुत कम लोग जानते हैं कि कौरव 100 नहीं बल्कि 102 थे. गांधारी जब धृतराष्ट्र से विवाह कर हस्तिनापुर आईं तो धृतराष्ट्र के अंधा होने की बात उन्हें पता नहीं थी. पति के अंधा होने की बात जानकर गांधारी ने भी आंखों पर पट्टी बांधकर आजीवन पति के समान रोशनी विहीन जीवन जीने का संकल्प लिया. इसी दौरान ऋषि व्यास उनसे मिलने हस्तिनापुर आए जिनकी उस अवस्था में भी गांधारी ने बहुत सेवा की. गांधारी की सेवा और पतिव्रता संकल्प से प्रसन्न होकर ऋषि व्यास ने उन्हें 100 पुत्रों की माता होने का आशीर्वाद दिया. उन्हीं के आशीर्वाद से गांधारी दो वर्षों तक गर्भवती रहीं लेकिन उन्हें मृत मांस का लोथड़ा पैदा हुआ. तब ऋषि व्यास ने उसे 100 पुत्रों के लिए 100 टुकड़ों में काटकर घड़े में एक वर्ष तक बंद रखने का आदेश दिया. गांधारी द्वारा एक पुत्री की इच्छा व्यक्त करने पर ऋषि व्यास ने मांस के उस लोथड़े को खुद 101 टुकड़ों में काटा और घड़े में डालकर बंद किया जिससे एक वर्ष बाद दुर्योधन समेत गांधारी के 100 पुत्र और एक पुत्री दु:शला पैदा हुई. कहते हैं धृतराष्ट्र की किसी दासी से संबध थे. जब कौरव जन्म ले रहे थे तब वह दासी भी गर्भवती थी. जब पहला घड़ा फूटा और दुर्योधन पैदा हुआ उसी वक्त उस दासी ने भी एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम था ‘युतुत्सु’. इस प्रकार कौरव 100 नहीं बल्कि 102 थे, जिनके नाम इस प्रकार हैं: 1. दुर्योधन 2. दु:शासन 3. दुस्सह 4. दु:शल 5. जलसन्ध 6. सम 7. सह 8. विन्द 9. अनुविन्द 10. दुर्धर्ष 11. सुबाह 12. दु़ष्ट्रधर्षण 13. दुर्मर्षण 14. दुर्मुख 15. दुष्कर्ण 16. कर्ण 17. विविशन्ति 18. विकर्ण 19. शल 20. सत्त्व 21. सुलोचन 22. चित्र 23. उपचित्र 24. चित्राक्ष 25. चारुचित्रशारानन 26. दुर्मद 27. दुरिगाह 28. विवित्सु 29. विकटानन 30. ऊर्णनाभ 31. सुनाभ 32. नन्द 33. उपनन्द 34. चित्रबाण 35. चित्रवर्मा 36. सुवर्मा 37. दुर्विरोचन 38. अयोबाहु 39. चित्राङ्ग 40. चित्रकुण्डल 41. भीमवेग 42. भीमबल 43. बलाकि 44. बलवर्धन 45. उग्रायुध 46. सुषेण 47. कुण्डोदर 48. महोदर 49. चित्रायुध 50. निषङ्गी 51. पाशी 52. वृन्दारक 53. दृढवर्मा 54. दृढक्षत्र 55. सोमकीर्ति 56. अनूर्दर 57. दृढसन्ध 58. जरासन्ध 59. सत्यसन्ध 60. सदस्सुवाक् 61. उग्रश्रव 62. उग्रसेन 63. सेनानी 64. दुष्पराजय 65. अपराजित 66. पण्डितक 67. विशलाक्ष 68. दुराधर 69. दृढहस्त 70. सुहस्त 71. वातवेग 72. सुवर्चस 73. आदित्यकेतु 74. बह्वाशी 75. नागदत् 76. अग्रयायॊ 77. कवची 78. क्रथन 79. दण्डी 80. दण्डधार 81. धनुर्ग्रह 82. उग्र 83. भीमरथ 84. वीरबाहु 85. अलोलुप 86. अभय 87. रौद्रकर्मा 88. द्रुढरथाश्रय 89. अनाधृष्य 90. कुण्डभेदी 91. विरावी 92. प्रमथ 93. प्रमाथी 94. दीर्घारोम 95. दीर्घबाहु 96. व्यूढोरु 97. कनकध्वज 98. कुण्डाशी 99. विरज 100. दुहुसलाई 101. दु:शला (पुत्री)‎ 102. युयुत्सु
अजय कुमार Baranwal

अजय कुमार Baranwal

महाभारत में धृतराष्ट्र और गांधारी के 100 बेटे .....

28 जनवरी 2015

1

आखिर कैसे पैदा हुए कौरव?

27 जनवरी 2015
0
2
1

कौरव न होते तो महाभारत न होता. महाभारत में धृतराष्ट्र और गांधारी के 100 बेटे (कौरव) और पांडु के पांच बेटों (पांडवों) के बीच धर्मयुद्ध की लड़ाई और सत्य की जीत की कहानी है. पर बहुत कम लोग जानते हैं कि कौरव 100 नहीं बल्कि 102 थे. गांधारी जब धृतराष्ट्र से विवाह कर हस्तिनापुर आईं तो धृतराष्ट्र के अंधा होन

2

शायद पहले नहीं सुना होगा आपने इन भयानक जगहों के बारे में !!

28 जनवरी 2015
0
3
1

१-नर्क का जलता हुआ द्वार क्या आपको पता है कि धरती पर भी एक नर्क का दरवाजा है? अगर नहीं पता है तो बता दें कि तुर्कीमेनिस्तान के देरवेजे गांव के पास काराकुम रेगिस्तान है, जिसे ‘द रोड टू हेल’ यानी ‘नर्क का द्वार’ कहते हैं।इसे यूनानी मिथकों में नर्क का द्वार या पाताल में जाने का रास्ता बताया गया है। इस

3

ये हैं वो 9 रहस्यमयी मणियां जिनका वर्णन है धर्मग्रंथो में !!

29 जनवरी 2015
0
3
1

१- वेद, रामायण, महाभारत और पुराणों में कई तरह की चमत्कारिक मणियों का जिक्र मिलता है। पौराणिक कथाओं में सर्प के सिर पर मणि के होने का उल्लेख मिलता है। मणि एक प्रकार का चमकता हुआ पत्थर होता है। मणि को हीरे की श्रेणी में रखा जा सकता है। मणि होती थी यह भी अपने आप में एक रहस्य है। जिसके भी पास मणि हो

4

पुराने पैन कार्ड की नई कॉपी निकलवाने के लिए अपनाएं यह आसान तरीके

30 जनवरी 2015
0
3
1

कई बार ऐसा होता है कि पैन कार्ड छपी डिटेल्स मिटने लगती हैं या फिर वह कहीं खो जाता है। ऐसी स्थिति में भी आप ऑनलाइन पुराने पैन कार्ड की नई कॉपी निकलवा सकते हैं। इसके लिए आपको यह करना होगा। 1. ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई इसके लिए सबसे पहले टिन डॉट टिन डॉट एनएसडीएल डॅट कॉम/पैन/करेक्शन डॉट एचटीएमएल पर लॉग ऑन

5

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक बम

3 फरवरी 2015
0
1
1

आज दुनिया के पास हजारों परमाणु बम हैं जिसके बल पर धरती से सैकड़ों बार जीवन को नष्ट किया जा सकता है। लेकिन कई ऐसे भी बम हैं जिनका एक अलग इतिहास है। कुछ बम अमेरिका के पहले बम है तो कई ऐसे बम है जो कि पहली बार इंसानों पर छोड़े गए थे और उनसे लाखों लोग मारे गए थे। आगे की स्लिड्स में देखिए कुछ खास एटोमिक

6

हारकर जीतने वालो को बाजीगर कहते है !

2 जून 2015
0
4
7

परीक्षाओं के ख़राब नतीजों से परेशान हैं तो एक सच हमेशा याद रखिए कि दुनिया के सबसे तेज़ दिमाग शख्सियतें शुरुआत में अक्सर असफल हुईं है. जानिए किन महान लोगों से प्रेरणा ले सकते हैं आप? बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर इंसान बनने से पहले बिल गेट्स ने हावर्ड कॉलेज में बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी. इसके

7

ये हैं भारत के 10 रहस्यमय मंदिर, कोई नहीं जान पाया अब तक इनके राज !!!!!

23 जून 2015
0
2
1

प्राचीनकाल में जब मंदिर बनाए जाते थे तो वास्तु और खगोल विज्ञान का ध्यान रखा जाता था। इसके अलावा राजा-महाराजा अपना खजाना छुपाकर इसके ऊपर मंदिर बना देते थे और खजाने तक पहुंचने के लिए अलग से रास्ते बनाते थे। इसके अलावा भारत में कुछ ऐसे मंदिर भी हैं जिनका संबंध न तो वास्तु से है, न खगोल विज्ञान से और न

8

हिंदुस्तान का इतिहास !!!!!!

12 जुलाई 2015
0
3
3

१- हिंदुस्तान का इतिहास यहां राज करने वाली कई सल्तनतों की बची हुई निशानियों में आज भी सांस लेता है। किले या दुर्ग ऐसी ही निशानियां हैं। आक्रमणकारियों से बचने के लिए दुर्गम जगह पर मौजूदगी, बेहतरीन रहस्यमयी बनावट और भव्यता ने भारत के किलों को पूरी दुनिया में शोहरत दिलाई है। देखिए ऐसे ही 10 ऐतिह

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए