shabd-logo

गणेश चतुर्थी की पवित्र कथा

18 सितम्बर 2023

6 बार देखा गया 6

शिवपुराण के अनुसार यह वर्णन है कि एक बार माता पार्वती ने स्नान करने से पूर्व अपनी मैल से एक बालक को उत्पन्न करके उसे अपना द्वारपाल बना दिया। शिवजी ने जब प्रवेश करना चाहा तब बालक ने उन्हें रोक दिया। इस पर शिवगणों ने बालक से भयंकर युद्ध किया परंतु संग्राम में उसे कोई पराजित नहीं कर सका। अन्ततोगत्वा भगवान शंकर ने क्रोधित होकर अपने त्रिशूल से उस बालक का सर काट दिया। इससे भगवती पारवती क्रुद्ध हो उठीं और उन्होंने प्रलय करने की ठान ली। भयभीत देवताओं ने देवर्षि नारद की सलाह पर जगदम्बा की स्तुति करके उन्हें शांत किया। शिवजी के निर्देश पर विष्णुजी उत्तर दिशा में सबसे पहले मिले जीव (हाथी) का सिर काटकर ले आए। मृत्युंजय रुद्र ने गज के उस मस्तक को बालक के धड पर रखकर उसे पुनर्जीवित कर दिया। माता पार्वती ने हर्षातिरेक से उस गजमुखबालक को अपने हृदय से लगा लिया और देवताओं में अग्रणी होने का आशीर्वाद दिया। ब्रह्मा, विष्णु, महेश ने उस बालक को सर्वाध्यक्ष घोषित करके अग्रपूज्य होने का वरदान दिया। भगवान शंकर ने बालक से कहा-गिरिजानन्दन! विघ्न नाश करने में तेरा नाम सर्वोपरि होगा। तू सबका पूज्य बनकर मेरे समस्त गणों का अध्यक्ष हो जा। गणेश्वर!तू भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को चंद्रमा के उदित होने पर उत्पन्न हुआ है। इस तिथि में व्रत करने वाले के सभी विघ्नों का नाश हो जाएगा और उसे सब सिद्धियां प्राप्त होंगी। कृष्णपक्ष की चतुर्थी की रात्रि में चंद्रोदय के समय गणेश तुम्हारी पूजा करने के पश्चात् व्रती चंद्रमा को अ‌र्घ्यदेकर ब्राह्मण को मिष्ठान खिलाए। तदोपरांत स्वयं भी मीठा भोजन करे। वर्षपर्यन्त श्री गणेश चतुर्थी का व्रत करने वाले की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

7
रचनाएँ
भानमती का पिटारा
0.0
परिचय ज़िंदगी के पथ पर रोजमर्रा के सवाल जबाब से
1

हरतालिका तीज की पवित्र कथा

18 सितम्बर 2023
2
1
0

हरतालिका तीज यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को मनाते हैं। इस व्रत के करने से भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। हरताल

2

गणेश चतुर्थी की पवित्र कथा

18 सितम्बर 2023
1
1
0

शिवपुराण के अनुसार यह वर्णन है कि एक बार माता पार्वती ने स्नान करने से पूर्व अपनी मैल से एक बालक को उत्पन्न करके उसे अपना द्वारपाल बना दिया। शिवजी ने जब प्रवेश करना चाहा तब बालक ने उन्हें रोक दिया। इस

3

गणेश चतुर्थी की व्रत कथा

18 सितम्बर 2023
0
1
0

 एक बार भगवान शंकर और माता पार्वती नर्मदा नदी के निकट बैठे थें. वहां देवी पार्वती ने भगवान भोलेनाथ से समय व्यतीत करने के लिये चौपड खेलने को कहा. भगवान शंकर चौपड खेलने के लिये तो तैयार हो गये. परन्तु इ

4

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

19 सितम्बर 2023
0
0
0

🙏🙏🙏 आदरणीय,  प्रभु गणेश की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। शुभ, स्वस्थ, मंगलमय, प्रसन्नता पूर्ण गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।  सादर, दीपक कुमार श्रीवास्तव "नील पदम् " 💐💐💐

5

सत्यनारायण

21 सितम्बर 2023
0
1
0

सत्यनारायण के नाम में ही उद्देश्य छिपा हुआ है।  अर्थात सत्य ही नारायण हैं या नारायण ही सत्य हैं।  इसका तात्पर्य क्या हुआ।  आईये थोड़ा विचार करते हैं।   प्रथम भाव को यदि लें।  सत्य ही नारायण हैं।

6

सत्यनारायण व्रत कथा

21 सितम्बर 2023
0
1
0

हिन्दू धर्मावलम्बियों के बीच सबसे प्रतिष्ठित व्रत कथा के रूप में भगवान विष्णु के सत्य स्वरूप की सत्यनारायण व्रत कथा है। कुछ लोग मनौती पूरी होने पर, कुछ अन्य नियमित रूप से इस कथा का आयोजन करते हैं। सत्

7

पेरिस ओलिंपिक का शुभंकर

28 अप्रैल 2024
1
2
0

2024   के ओलिंपिक खेल पेरिस में होंगे ।  पेरिस  ओलिंपिक  का  शुभंकर  है  फ्रीज।  पेरिस 2024 का दृष्टिकोण दर्शाता है कि खेल जीवन बदल सकता है, शुभंकर खेल के माध्यम से एक क्रांति का नेतृत्व करके एक

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए