shabd-logo

हांगझू एशियाई खेल में धमाल

9 दिसम्बर 2023

1 बार देखा गया 1


चीन के हांगझू में सितंबर-अक्टूबर 2023 में आयोजित 19वंे एशियाई खेल में 660 सदस्यीय भारतीय दल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 28 गोल्ड सहित 107 पदकों पर कब्जा जमा लिया। भारतीयों को सबसे अधिक 7 गोल्ड निशानेबाजी में मिला। 


पदक हस्तगत करने में महिला खिलाड़ियों की हिस्सेदारी लगभग आधी रही। महिलाओं ने पहली बार क्रिकेट, टेबल टेनिस, गोल्फ, घुड़सवारी सहित कई खेलों में पदक जीते, जो न केवल काबिलेतारिफ व ऐतिहासिक है, अपितु भारतीय किशोर-किशोरियों व नवयुवतियों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत भी है। इससे यही सिद्ध होता है कि भारतीय महिलाएं विदेशी महिलाओं से किसी मायने में कमतर नहीं हैं। 


पदकों की ऐ बरसात ऐतिहासिक इसीलिए भी है कि इसके पहले एशियाई खेल मंच पर भारतीयों ने इतने पदक कभी नहीं जीते थे। 


इस कदर का धांसू प्रदर्शन दुनिया के लिए एक संकेत भी है कि भारत का युवा अब जाग चुका है और वो खेल महाशक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। 


इससे भारतीयों की यह पुरानी धारणा टूट गई है कि ‘खेलोगे-कूदोगे, तो बनोगे खराब; पढ़ोगे-लिखोगे, तो बनोगे नवाब’। 


अब, खेलजगत में भी अच्छा व उम्दा प्रदर्शन कर अपने कैरियर को बेहतर बनाया जा सकता है और नाम, यश व पैसा कमाया जा सकता है।


सच्चाई यह भी कि इसके पीछे खिलाड़ियों सहित खेलसंघों व संस्थानों के पदाधिकारियों व सहयोगियों की बरसोंबरस की कड़ी मेहनत, पक्का इरादा और जीतने का जज्बा है, जो उन्हें इस मुकाम तक ले आया है। इससे यही लगता है कि अब वे प्रतिबद्धता के साथ आगे और आगे बढ़ते जाएंगे और आनेवाले सभी अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर अपना जल्वा बिखेरेंगे। 


इससे आगामी पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की दमदार मौजूदगी की धमक की झलक भी देखी जा सकती है।


यह उपलब्धि 2014 में लागू टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना की देन कही जा सकती है, जिसके तहत एथलीटों को विदेशी तकनीक का अनुभव, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, विश्व के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक, खेल उपकरणों और आहार सुविधा प्रदान की जाती है और एथलीटों को प्रतिमाह आकर्षक मानदेय प्रदान किया जाता है।


ठतना ही नहीं, 2017 में शुरू ‘खेलो इंडिया’ कैम्पेन ने भी इसमे अहम भूमिका का निर्वहन किया है, जिसका ध्येय जमीनी स्तर पर प्रमिभा की पहचान करना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार करना है। एशियाई खेलों में पदक विजेताओं में 125 खिलाड़ी खेलो इंडिया कैंम्पेन का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने दमदारी से 40 पदक अपने नाम किए हैं।


इससे प्रधानमंत्री मोदी की यह धारणा भी फलीभूत होती नजर आ रही है कि ‘खेलोगे, तो खिलोगे’। वाकई यह तो खिलने, मुस्कुराने और जश्न मनाने का समय है। 


प्रधानमंत्री ने पदक विजेताओं से आग्रह किया है, ‘‘इस समय देश ड्रग्स व डोपिंग के विरूद्ध एक निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। मैं चाहता हूं कि आप स्कूलों में जाएं और छात्रों को बताएं कि पदक जीतने का सही तरीका क्या है?’’


अब, 20वां एशियन गेम्स 2026 में जापान के नागोया शहर में होगा। इसी के साथ भारत को इसके आगे के एशियन गेम्स, कामनवेल्थ, ओलिंपिक और पैरा ओलिंपिक की मेजबानी के लिए मजबूत दावेदारी करनी चाहिए, ताकि भारत पूरी तरह से खेल राष्ट्र बनने में कोई कोर कसर उठा न रखे।

--00--


आलेख पढ़ने के लिए धन्यवाद। कृपया अधिकतम लाईक, कमेंट व शेयर करिए।


मीनू द्विवेदी वैदेही

मीनू द्विवेदी वैदेही

एक सटीक जानकारी दी है आपने सर 👌👌 आप मेरी कहानी प्रतिउतर और प्यार का प्रतिशोध पर अपनी समीक्षा जरूर दें 🙏🙏

19 दिसम्बर 2023

1

लेख-स्वामी विवेकानंद

12 जनवरी 2023
2
1
2

भारतीय संस्कृति की पहचान दिलानेवाले अदभुत् बालक स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को सूर्योदय से 6 मिनट पूर्व 6 बजकर 33 मिनट 33 सेकंड पर कलकत्ता में हुआ था. उनके पिता का नाम विश्वनाथ दत्त व माता

2

वनडे वर्ल्डकप झिटका

8 दिसम्बर 2023
1
1
1

19 नवंबर 2023, रविवार का वो दिन, जिसमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में भारतीय क्रिकेट टीम की झोली में आया हुआ वर्ल्डकप झिटक गया और करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए आस्टेªलिया ने छठ

3

हांगझू एशियाई खेल में धमाल

9 दिसम्बर 2023
1
1
1

चीन के हांगझू में सितंबर-अक्टूबर 2023 में आयोजित 19वंे एशियाई खेल में 660 सदस्यीय भारतीय दल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 28 गोल्ड सहित 107 पदकों पर कब्जा जमा लिया। भारतीयों को सबसे अधिक 7 गोल्ड निशा

4

जंग जीते श्रमवीर-

9 दिसम्बर 2023
0
0
0

उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित चारधाम आलवेदर रोड परियोजना की सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में 12 नवंबर 2023 यानी दीपावली की सुबह 5.30 बजे भू-स्खलन से फंसे 41 श्रमवीर 28 नवबंर 2023 की रात 7.45 से 8.

5

चालबाजी

11 दिसम्बर 2023
1
0
0

एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड और यंग इंडियन की तकरीबन 752 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जब्त करने के बाद यही लगने लगा है कि दाल में कुछ तो काला है या पूरी-की-पूरी दाल ही काली ह

6

जहरीली हवा

13 दिसम्बर 2023
0
0
0

खतरनाक वायु प्रदूषण से न केवल देश की राजधानी दिल्ली की आबोहवा बेतरह दूषित हो गई है, अपितु पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान का वायुमंडल भी बुरी तरह प्रदूषित होकर खतरनाक स्तर को पार क

7

ईवीएम पर खीझ

14 दिसम्बर 2023
0
0
0

जैसा कि अनुमान था, पांच राज्यों में-से चार राज्यों में करारी हार का ठिकरा कांग्रेस ने ईवीएम पर फोड़कर अपनी कमियों व खामियों को छुपाने का ही नाकाम प्रयास किया है। जबकि उसको चाहिए था कि वह हार का पोस्ट

8

फालतू कुत्तों का आतंक

15 दिसम्बर 2023
0
0
0

15 अक्टूबर की सुबह 2 हजार करोड़ के वाघ बकरी चाय कंपनी के 50 वर्षीय कार्यकारी निदेशक यानी मालिक पराग देसाई अहमदाबाद के आंबली इस्कान रोड पर जब टहल रहे थे, तब आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया

9

वन नेशन वन इलेक्शन

24 दिसम्बर 2023
1
1
1

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद की अध्यक्षता वाली कमेटी के द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन पर खाका तैयार कर लिया गया है। विधि आयोग पहले से ही सहमत हैं। यदि विपक्षी दल सहमत हुए, जिसकी संभावना वर्तमान परिदृश्य

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए