शुरु से लेकर अब तक जितनी भी हस्तियों को ये पुरस्कार मिले हैं; लगभग हर बार इनके निष्पक्ष तथा समीचीन होने पर प्रश्नचिन्ह लगे हैं। इसप्रकार एक ऐसी व्यव्स्था ने पैर जमा लिया है कि अब किसी को भी कुछ भी मिल जाये किसी रच्नात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद करना सिर्फ समय की बर्बादी ही है। ये सारी प्रक्रिया राजनीति और मात्र राजनीति से प्रेरित तथा संचालित रह गयी है। याद कीजिये, ‘ अंधा बाँटे राबड़ी चुन चुन अपनाें को दे ’ चाहे भारतरत्न नेहरु-गांधी परिवार या पद्मश्री सैफ अली खान; सबने मज़े लिये। और हम जनता किंकर्त्व्यविमुढ़ होकर सब देखने और सहने को मज़बूर हैं। एक अच्छी बात यह हुयी है कि कुछ प्रबुद्ध और नैतिक रूप से मज़बूत लोगों ने इन पुरस्कारों को लेने से मना कर दिया है। ये पुरस्कार कभी आदेश पर, कभी आवेश में, अक्सर setting से और कभी कभार vetting से भी दिये जाते हैं। ऐसे अनेकों उदाहरण हैं जब इन्हें मनमाने ढंग से दिया गया है। कई बार तो ऐसा होता है कि देश के महान विभूतियों को पहले वैश्विक सम्मान मिल जाता है तो हमारी सरकार भी नींद से जागती है और उन्हें निरा मज़बूरी में सम्मानित करती है। या यून कहें कि उसे यह करना पद्ता है।
अजीब बात है न चंद्रशेखर सरकार को समर्थन दे रही कांग्रेस् ने जबर्दस्ती राजीव गांधी को भारतरत्न दिलवया। बदले में प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को भी भारतरत्न देने का निण॔य लिया। अचरज़ होता है कि कैसे कोई सरदार पटेल को राजीव गांधी के समकक्श रख सकता है। सरदार ने सेना का प्रयोग कर देश को जोदा और राजीवजी ने लंका में सेना को भेजकर अपमानित करवाया।
वहीन सैफ अली खान को पद्मश्री देकर पता नहीं सरकार ने उनकी किस सेवा को नवाज़ा। ये महाशय एक औसत दर्जे के कलाकर हैं। एक पत्नी से दो बच्चे, तलाक......एक स्वीस रोसा कातलाना के साथ मौज़ मस्ती और अब एक नामी और खानदानी अभिनेत्री से विवाह्। यह कोई आदर्श है जो राष्ट्रीय पुरस्कार के काबिल है? इन्हे २०१० में ही यह पुरस्कार मिल गया था। अब देखिये इसी साल सरकार ने मशहूर सलीम-जावेद जोदी के सलीम ख़ान को पद्मश्री दिया। यह अलग बात है कि उन्होन्ने इसे अस्वीकार कर दिया। मगर हैरत है कि जावेद साहब को बहुत पहले ही ना सिर्फ पद्मश्री मिल चुका है बल्कि उन्हे पद्म विभूषण भी काफी पहले दिया जा चुका है। तो फिर जहाँ प्रश्न उठते हैं, वहीं आस है कि कभी हमें भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिल जायेगा। बस हमारा भी कोई setting हो!
जय हिंद!!
औ