shabd-logo

"आजादी का अमृत महोत्सव"

17 अगस्त 2023

26 बार देखा गया 26

        पंक्षिया खुले आसमान में जो स्वतंत्रता महसूस करती है, हम उन्हें किसी पिंजरे में कैद कर दे, तब उनकी निजी स्वतंत्रता कैसे क्षीण होती है? उनके जीवन शैली पर क्या प्रभाव पड़ता है? इस बात को उन पंंक्षियो से ज्यादा कोई और नहीं समझ सकता। हर किसी को अपनी मातृभूमि और आजादी प्यारी होती है। कभी स्वाधीनता और स्वाभिमान के विषय में फुर्सत से बैठकर सोचें कि कोई देश आजादी के लिए क्यों संघर्ष करता है? तो इस सवाल का सीधा सा जवाब यही होगा कि हमारे साथ अपने ही घर में नौकरों जैसा व्यवहार किया जाए या फिर नौकर का भी सम्मान न मिले, तो उस समय हमारा मनोवृत्ति क्या होगी? हमें इस सवाल का जवाब जानने के लिए किसी के उत्तर की शायद जरूर न पड़े। स्वतंत्रता और परतंत्रता को जानवर भी भाली-भांति महसूस करते है। हम तो इन्सान हैं, स्वाभिमानी हैं, बुद्धिजीवी है, आत्मसम्मान ही इन्सान की अभिव्यक्ति होती है।
           आजादी से पहले जब हमारा देश ब्रिटिश शासन के अधीन था। तब हम भारतीयों के कोई सपने नहीं हुआ करते थे। हमारे जीवन के कोई उद्देश्य नहीं थे। हमारे सुरक्षा के लिए कोई संविधान नहीं हुआ करता था, न हम ब्रिटिश सरकार से कोई प्रश्न कर सकते थे।
           अंग्रेजों ने लगभग 200 साल तक हम पर शासन किया। हमारे देश को लूटा, शासकीय प्रताड़ना का शिकार होते रहे, हमारे संप्रभुता और संस्कृति को मिटाने का पूरा प्रयास किया। हमारे अपनों के बीच में ही नफ़रत फैलाएं। हमें आपस में ही लड़ाते रहे, तब जाकर देश में एक नई क्रांति का उदय हुआ लोगों में आत्म सम्मान, आत्म स्वाभिमान का भाव जागृति हुआ। धीरे-धीरे ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह शुरू हो गया। देश के क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए मोर्चा खोल दी। उन्होंने ऐसे समय में अपने प्राणों की आहुति दी, जो उम्र बच्चों का खेलने-खाने, पढ़ने- लिखने का होता है। आजादी के आन्दोलन में कितने नरसंहार हुए? कितने माताएं विधवा हो गई? कितनों के कोख सुने हो गए ? कितने मासूमों की जाने चली गई ? गांधी जी का सत्याग्रह, अहिंसा को हथियार बनाकर आजादी प्राप्त करने का एक मात्र विकल्प मानकर अंग्रेजों पर प्रभाव स्थापित करना, तो वहीं सरदार भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस, गुरु सुखदेव, लाला लाजपत राय आदि क्रांतिकारियों ने आन्दोलन को ही आजादी प्राप्त करने का माध्यम बनाया। जिसके परिणाम स्वरूप हमारा आजाद भारत का सपना पूरा हुआ। 15 अगस्त 1947 ई की मध्य रात्रि को आजादी की अधिकारिक घोषणा की गई। दुर्भाग्य ने हमारा साथ फिर भी नहीं छोड़ा, देश दो भागों में बांट गया- एक भारत, दूसरा पाकिस्तान
         आजादी के वे परवाने, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए क्रांति लाई, उसे साकार करने के लिए अपने जान की कुर्बानी दे दी। एक लम्बी क्रान्ति के बाद आजादी तो दिला दी, लेकिन ये अलग बात है कि वे नए भारत का नई तस्वीर उभरते हुए नहीं देखे। उन्होंने यह कुर्बानी भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए ही तो दी, बदले में उन्हें क्या मिला? अमरत्व ! वे लोग ऐसे क्रांतिकारी थे, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर मां भारतीय को आजाद कराना ही अपना मूल कर्तव्य समझें। जिसके फलस्वरूप हमें आजादी के 75वी वर्ष गांठ को “अमृत महोत्सव” के रूप में मनाने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने "हर घर तिरंगा" अभियान भी चलाया जिसका मक़सद देश भर में "देशभक्ति" की भावना को ओत-प्रोत करना था। धन्य हैं वो माताएं जिन्होंने ऐसे क्रांतिकारियों को जन्म दिया। भारत हमेशा उनके कृत्य को याद रखेगा और हमेशा उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा। ऐसे महापुरुष बार-बार इस मातृभूमि पर जन्म लेते रहे ऐसी मंगलकामनाएं है मेरी। आज भारत आजादी के 75वी वर्ष गांठ को “अमृत महोत्सव” के रूप में मना रहा है। आजादी के इस कालखंड को “अमृत वर्ष” के रूप में जाना जायेगा। एक बार फिर से ऐसे अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन करता हूं।

  9120639958                                  लेखक
                                                    राकेश चौरसिया

1

"वर्षा"

17 अगस्त 2023
1
2
3

मेरे द्वारा लिखी पुस्तक वर्षा वस्तुत: एक काव्य संग्रह है, लेकिन शीर्षक के रूप में इसका चयन उतना ही कठिन भी। जबकि अनेकानेक विषय वस्तु में से किसी एक विषय का शीर्षक के रूप में चुनाव

2

"आजादी का अमृत महोत्सव"

17 अगस्त 2023
4
2
0

पंक्षिया खुले आसमान में जो स्वतंत्रता महसूस करती है, हम उन्हें किसी पिंजरे में कैद कर दे, तब उनकी निजी स्वतंत्रता कैसे क्षीण होती है? उनके जीवन शैली पर क्या प्रभाव पड़ता है

3

"हिंदी राष्ट्रीय भाषा"

24 अगस्त 2023
0
1
0

किसी भी देश की भाषा उस देश की पहचान होती है और उस देश की ताकत भी। जो वहां के जनमानस को एक सूत्र में बांधे रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भाषा कोई भी हो उसके प्रति समुचित विकास की अवधारणा होन

4

भारतीय संस्कृति और "वैलेंटाइन डे"

24 अगस्त 2023
0
0
0

वैलेंटाइन डे की वैलेंटाइन डे की खोज कब और किसने की थी? कभी मैंने इसके तह में जानें की कोशिश नहीं की, नहीं कभी इस पर विचार किया। क्योंकि, हमन

5

"हिंदू राष्ट्र की मांग"

24 अगस्त 2023
0
0
0

किसी भी देश की भाषा उस देश की पहचान होती है, और उस देश की ताकत भी, जो वहां के जनमानस को एक सूत्र में बांधे रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भाषा कोई भी हो उसके प्रति समुचित विकास की अवधारणा हो

6

"आंसू से मुस्कान लिखेंगे"

25 अगस्त 2023
0
1
0

पुस्तक समीक्षा----- पुस्तक-"आँसू से मुस्कान लिखेगें" रचना-आदरणीय लालबहादुर चौरसिया "लाल" &

7

"भारत दैट इज इंडिया"

18 दिसम्बर 2023
1
2
1

कुछ लोग को मजाक बनने और बनाने में अत्यंत सुख की प्राप्ति होती है। चाहे मसला अपने देश या अपने परिवार संबंधित ही क्यों न हो! तर्कहीन बातों से लगाव उनकी आदत होती है, उन्हें अपन

8

"पारंपरिक होली और भारतीय संस्कृति"

23 मार्च 2024
1
2
1

त्योहारों का जीवन में बड़ा महत्व हैं। त्योहार मतलब उत्सव, आनंद। इसके आने-जाने से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ते है। नई उर्जा का प्रवाह होता है। इससे जुड़े विचारों की पुनरावृत्ति ह

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए