
ग्रहों की स्थिति कब बदल जाये कुछ कहा नहीं जा सकता, ज्योतिष की मानें तो रोज़ाना किसी न किसी ग्रह में परिवर्तन ज़रूर होता है जिसकी वजह से 12 रशियन प्रभावित होती हैं। तो आइये जानते हैं पं दयानन्द शास्त्री से कि किन-किन राशियों पर है भोलेनाथ की असीम कृपा और साथ ही कैसा रहेगा आपका आज का दिन । मेष आप स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा।आज विवादों से बचने का प्रयास करें। लव लाइफ में प्रेम भरा दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। आई टी और एम बी ए फील्ड के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स विदेश जाने की योजना बनाएंगे। वृष राजनीति से सम्बद्ध लोगों का सफलता से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। जॉब में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है। गृहस्थजीवन में भी आपका वर्चस्व एवं माधुर्य बढ़ेगा। उपहारों एवं मिले मान-सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा। मिथुन धन के व्यय की संभावना रहेगी।छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में आपका रोमांटिक स्वभाव प्रभावी रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है, ऐसा गणेशजी को प्रतित होता है। शारीरिकरूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी होगी। धन का अपव्यय होगा। कर्क छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। मेडिकल और वकालत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। क्रोध से दूर रहिएगा। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। सिंह राजनीति तथा पत्रकारिता से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। दांपत्यजीवन में तू-तू मैं-मैं होगी एवं व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है अतः गणेशजी सावधान रहने की सूचना देते हैं। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतातुर होगा। कन्या आज सफलता की प्राप्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आई टी और मीडिया फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे।घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा। और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। आप का आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिकरूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। तुला आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएँगे ऐसा गणेशजी को प्रतित होता है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। आपके मित्रों के प्रयास से कोई लंबित कार्य पूर्ण होगा। वृश्चिक किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। धन के आगमन की संभावना रहेगी।व्यापार में उन्नति करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे।जॉब में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है।स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं यशहानि हो सकती है। स्त्रीयों एवं पानी से भय रहेगा। दस्तावेजी कार्यवाहियों में खास सावधानी बरतें. धनु बंधु-बाँधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। मकर आज जल्दबाजी में निर्णय से बचने का दिन है। आई टी और बैंकिंग के लोगों को आज संघर्ष करना होगा। प्रेम में छोटी बातों को इग्नोर करना होगा। आकस्मिक धनलाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आँखों में पीड़ा होने की संभावना है। कुंभ आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। कुटुंबीजनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावनाएँ हैं। दांपत्यजीवन सुखमय होगा। मीन आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी अतः एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूँजी निवेश में आज विशिष्ट ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज आप दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो जाए इसका खास ध्यान रखें, अतः कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें।