shabd-logo

6 छोटी-छोटी कहानियाँ:

15 जनवरी 2022

30 बार देखा गया 30
6 छोटी-छोटी कहानियाँ:

                ( 1 )
एक बार गाँव वालों ने यह निर्णय लिया कि बारिश के लिए ईश्वर से प्रार्थना करेंगे, प्रार्थना के दिन सभी गाँव वाले एक जगह एकत्रित हुए परन्तु एक बालक अपने साथ छाता भी लेकर आया.

इसे कहते हैं आस्था.

                ( 2 )
जब आप एक बच्चे को हवा में उछालते हैं तो वह हँसता है क्यों कि वह जानता है कि आप उसे पकड़ लेंगे.

इसे कहते हैं विश्वास.

                ( 3 )
प्रत्येक रात्रि को जब हम सोने के लिए जाते हैं तब इस बात की कोई गारण्टी नहीं होती कि सुबह तक हम जीवित रहेंगे भी या नहीं फिर भी हम घड़ी में अलार्म लगाकर सोते हैं.

इसे कहते हैं आशा.

                 ( 4 )
हमें भविष्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है फिर भी हम आने वाले कल के लिए बड़ी बड़ी योजनाएं बनाते हैं.

इसे कहते हैं आत्मविश्वास.


                ( 5 )
हम देख रहे हैं कि दुनिया कठिनाइयों से जूझ रही है फिर भी हम शादी करते हैं. 

इसे कहते हैं प्यार.

                   ( 6 )
एक 60 साल की उम्र वाले व्यक्ति की शर्ट पर एक शानदार वाक्य लिखा था "मेरी उम्र 60 साल नहीं है, मैं तो केवल 16 साल का हूँ , 44 साल के अनुभव के साथ".

इसे कहते हैं नज़रिया.


जीवन खूबसूरत है, इसे
सर्वोत्तम के लिए जियें.

बिखरने दो होंठों पे हंसी की फुहारें, दोस्तो
प्यार से बोलने से जायदाद कम नहीं होती
1

*एक बार पढें* घड़ी में तीन सुईयां होती है जिस में एक सुई,

9 जनवरी 2022
1
0
0

*एक बार पढें*घड़ी में तीन सुईयां होती है जिस में एक सुई, सेकेंड वाली सुई के नाम से मशहूर है।यह सेकेंड वाली सुई अपना वजूद तो रखती है पर इसका ज़िक्र नहीं किया जाता।सब यही कहते हैं दस बज कर पंद्रह म

2

*हृदय परिवर्तन*

13 जनवरी 2022
2
0
0

*हृदय परिवर्तन**30 दिसंबर की रात मोहन अपनी पत्नी अर्पणा संग एक दोस्त के यहां हुई नये साल की पार्टी से लौट रहा था बाहर बड़ी ठंड थी।**दोनों पति पत्नी कार से वापस घर की और जा रहे थे तभी सड़क किनारे पेड़ क

3

6 छोटी-छोटी कहानियाँ:

15 जनवरी 2022
0
0
0

6 छोटी-छोटी कहानियाँ: ( 1 )एक बार गाँव वालों ने यह निर्णय लिया कि बारिश के लिए ईश्वर से प्रार्थना करेंगे, प्रार्थना के दिन सभी गाँव वाले एक जगह ए

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए