shabd-logo

"गीत"

21 सितम्बर 2021

20 बार देखा गया 20

जरा सी मुसीबत की आंधी क्या आईं।

कहीं रिश्ता बदला ,कहीं यार बदला।।


सलाहें भी बदली, अदाएं भी बदलीं।

 यकीं था हमारा , वही प्यार बदला।।


जो खुशियों के मौसम में था साथ मेरे।

 हवाओं सा उसने भी किरदार बदला।।


हरी वादियों जैसी उम्मीद टूटी।

वो पतझड़ में होकर गिरफ्तार बदला।।


किया जिसने वादा था ,संग में रहेगा।

वो कर्तव्य भूला तो अधिकार बदला।।



लगा वक्त मुझको ये ठहर हुआ सा।

जो था इश्क में मेरे बीमार बदला।।


लगाकर वो सीने से कुछ कह गया था।

न जाने हुआ क्यों वो, लाचार बदला।।


लबों से निकल कर पराई हुई थी।

मेरी बात सुनकर वो अखबार बदला।।


चलाता था मुझपे जो शब्दों का जादू।

खफा हो गया मुझसे, फनकार बदला।।


नज़र उसने फेरी, नजरिया बदलकर।

मुहब्बत का अब सारा, आसार बदला।।



                 अम्बिका झा ✍️

आलोक सिन्हा

आलोक सिन्हा

बहुत बहुत सुन्दर सराहनीय रचना

22 सितम्बर 2021

Ambika Jha

Ambika Jha

बहुत खूब 👌👌

21 सितम्बर 2021

1
रचनाएँ
कविता संग्रह
0.0
जरा सी मुसीबत की आंधी क्या आईं। कहीं रिश्ता बदला ,कहीं यार बदला।। सलाहें भी बदली, अदाएं भी बदलीं। यकीं था हमारा , वही प्यार बदला।। जो खुशियों के मौसम में था साथ मेरे। हवाओं सा उसने भी किरदार बदला।। हरी वादियों जैसी उम्मीद टूटी। वो पतझड़ में होकर गिरफ्तार बदला।। किया जिसने वादा था ,संग में रहेगा। वो कर्तव्य भूला तो अधिकार बदला।। लगा वक्त मुझको ये ठहर हुआ सा। जो था इश्क में मेरे बीमार बदला।। लगाकर वो सीने से कुछ कह गया था। न जाने हुआ क्यों वो, लाचार बदला।। लबों से निकल कर पराई हुई थी। मेरी बात सुनकर वो अखबार बदला।। चलाता था मुझपे जो शब्दों का जादू। खफा हो गया मुझसे, फनकार बदला।। नज़र उसने फेरी, नजरिया बदलकर। मुहब्बत का अब सारा, आसार बदला।। अम्बिका झा ✍️

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए