shabd-logo

घिसी चप्पलें बनाम ब्रांडेड चप्पलें

26 अक्टूबर 2021

89 बार देखा गया 89
(दैनिक प्रतियोगिता में पुरूस्कृत)

आप व्रत रखने और सजने-संवरने वाली है तो भी, और यदि भरपेट भोजन कर अपनी पत्नी के व्रत और शृंगार का साजो-सामान जुटाने वाले हैं तो भी, दोनो को ही करवाचौथ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। अगर निकल गया है तो, आने वाले करवाचौथ की शुभकामनाएं।

एक एप ने 'घिसी चप्पल' विषय दिया।  करवाचौथ के दिन यह विषय देकर उन्होंने जो चपलता दिखाई है वो कुछ नासमझों की समझदानी के बाहर का विषय है, पर हमें समझ आ गया क्योंकि हम खुद ही घिसे-पिटे हैं।  खैर, विषय देखकर हमने अपनी चप्पलें चेक की कि कहीं उनमे छेद तो नहीं, क्योंकि इन लोगों के विषय देखकर हम आत्ममंथन की मुद्रा में आ जाते हैं। हमे लगता है कि सारे विषय हमे देखकर ही दिए जाते हैं।

तो मुद्दा ये है कि जितनी भी घिसी चप्पलें है, वह रात 12 बजे के बाद से अन्न-जल का त्याग किये सुबह से बच्चों और पतिदेव का मनपसंद नाश्ता और लंच बनाने में जुटी हैं, हमारी तरह। लेकिन नवीन पल्लवित ब्रांडेड चप्पलें सुबह 5 बजे सरगी खाने के बाद, बेबी बनी सोफ़े पर बैठ कर अपनी मेहंदी देख रहीं है और उनके फटे मोजे जोमैटो पर खाना आर्डर करके पार्क में डिलीवरी लेकर वहीं अपने पेट के चूहों को शांत कर रहें हैं। ज़मेटो का डिब्बा घर नहीं ला सकते नहीं तो बेबी ने अगर व्रत तोड़ दिया तो जिंदा रहने के लाले पड़ जाएंगे।

पर जनाब! मनपसंद बीबी और हस्बैंड पाने के लिए इन बेबीज ने SSC से लेकर UPSC तक खूब चप्पलें घिसी हैं तभी ब्रांडेड चप्पलें इनके नसीब में आई हैं। क्योंकि टूटा हुआ दिल और  घिसी चप्पल अक्सर मंजिल तक पहुचा देतीं है।

चप्पलें यूं ही नहीं घिसती जनाब! सारी जिंदगी की जद्दोजहद, मेहनत, भाग-दौड़ और खून-पसीना लगता है। एक्सपीरिएंस की पहचान है घिसी चप्पल। इसीलिये कभी मां, कभी पिता, कभी मजदूर और कभी मेरे पैरों में नजर आती है घिसी चप्पल।

गीता भदौरिया

Uday Raj Singh

Uday Raj Singh

शानदार लेख

6 नवम्बर 2021

गीता भदौरिया

गीता भदौरिया

9 नवम्बर 2021

आभार 🙏💐💐

Kiran Chaudhary

Kiran Chaudhary

बहुत खूब लिखा आपने। चप्पल यूं ही नहीं घिसती।

28 अक्टूबर 2021

गीता भदौरिया

गीता भदौरिया

9 नवम्बर 2021

आभार 🙏💐💐

Mamta Chauhan Pawar

Mamta Chauhan Pawar

सही कहा गीता जी, आप की सोच और मेहनत को आभार

27 अक्टूबर 2021

गीता भदौरिया

गीता भदौरिया

9 नवम्बर 2021

आभार 🙏💐💐

रमा

रमा

बहुत ही अच्छा लिखा है अप्पने. पुरुस्कृत लेख है.

27 अक्टूबर 2021

गीता भदौरिया

गीता भदौरिया

9 नवम्बर 2021

आभार 🙏💐💐

17
रचनाएँ
गीता की उल्टी ज्ञान गंगा
4.8
किसी भी विषय को देखने का लेखिका का एक अलग ही नजरिया है, जिससे हास्य का जन्म तो होता है पर वह सोचने को मजबूर करता है। किसी के माथे पर चिंता की लकीर डालना आसान है, पर मुख पर मुस्कराहट की रेखा खींचना मुश्किल।। मुस्कराकर सोचने को मजबूर होने के लिए पढ़े- "गीता की उल्टी ज्ञान गंगा"
1

आत्मनिर्भरता

21 अक्टूबर 2021
17
8
10

क्या आपने राल्फ वाल्डो एमर्सन की बुक 'Self Reli

2

पौराणिक प्राणी

26 अक्टूबर 2021
14
9
8

पूछिये-पूछिये! यदि हम पौराणिक प्राणी होते तो क्या होते?
<p dir="l

3

घिसी चप्पलें बनाम ब्रांडेड चप्पलें

26 अक्टूबर 2021
10
6
8

(दैनिक प्रतियोगिता में पुरूस्कृत)

आप व्रत रखने और सजने

4

बाबूजी का पतझड़

26 अक्टूबर 2021
9
6
1

मोहतरमा, काहे पतझड़ का नाम लेकर हमारे जल

5

2021 का दिल्ली का करवाचौथ

26 अक्टूबर 2021
5
5
0

त्योहारों के सीजन की शुभकामनाएं!
<p dir="lt

6

बुलीइंग

26 अक्टूबर 2021
6
4
0

एक बात बताओ! तुम्हें कभी किसी ने बुली किया है?&

7

गुजरात का खेल

26 अक्टूबर 2021
4
4
0

आपको याद है ना!

कुछ समय पहले, गुजरात में तो खे

8

विश्वकर्मा पूजन

26 अक्टूबर 2021
5
4
0

विश्वकर्मा पूजन तो आप भी करते होंगे। यदि आ

9

आज के विश्वकर्मा

26 अक्टूबर 2021
2
3
0

विश्कर्मा की बात चली ही है तो क्यों ना आज के विश्वक

10

भूत, वर्तमान और भविष्य

26 अक्टूबर 2021
3
3
0

सतश्रीअकाल जी!

होर सुनाओ की हा

11

आज की चिड़ियां

26 अक्टूबर 2021
5
3
0

आजकल तो मौसम बहुत ही अच्छा है। सामने पार्क में

12

क्रूज़ पार्टी

26 अक्टूबर 2021
4
3
0

तुम यहाँ बैठी रहो 70 माइनस फ़ॉलोवेर्स ले

13

जीत की बधाई

26 अक्टूबर 2021
2
3
0

मंगल मूर्ति, सिद्धि विनायक

14

एक दिन का राष्ट्रपति

26 अक्टूबर 2021
7
3
0

खराब सड़क अक्सर
खूबसूरत मंजिल
की ओर ल

15

देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तक

22 नवम्बर 2021
8
3
2

भारत एक हिन्दू राष्ट्र है। हालांकि सभी धर्मों के लोग यहां मिलजुल कर रहते ह

16

लड़के बहकते है, आवारगी करते हैं ???

17 दिसम्बर 2021
2
2
2

सरकार लड़कियों की शादी की उम्र भी लड़कों

17

लंगूर और बंदरों के ओमिक्रोन

29 जनवरी 2022
2
1
0

ओमिक्रोन घर-घर में फैल चुका है। घर और आफिस में, लगभग सभी को 2-3 दिन बुखार, खांसी, गला खराब, और पेट खराब की शिकायतें हो रहीं हैं। लोगों के मुताबिक यह ओमिक्रोन ही है, हालांकि वैरिएंट का टेस्ट तो हो नही

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए