shabd-logo

इंसानियत

24 नवम्बर 2021

55 बार देखा गया 55
काश! 
ईश्वर अल्लाह और 
अल्लाह ईश्वर हो जाएं 
तो हिन्दुस्तान की
तस्वीर-तकदीर बदल जाएं 
जब ईश्वर हो या अल्लाह 
तेरे ही है दो नाम
तब क्यों न 
हिन्दू और मुसलमान  
में एका हो जाएं 
ऐ चांद तू ही बहा दे 
प्यार की शीतल बयार
आतंक में जलने वालों को
मिल जाए ठंडक
हिन्दू हो या मुसलमान
करते है दोनों इंतजार 
मांगनी हो दीर्घ आयु 
या मनानी हो ईद.
अल्लाह हो ईश्वर
या ईश्वर हो अल्लाह
तो निखार आ जाएं
इंसानियत में.
- हरीश भट्ट

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए