shabd-logo

जैविक खेती

21 सितम्बर 2022

32 बार देखा गया 32
21/9/2022

प्रिय डायरी,

             आज का शीर्षक है जैविक खेती,

संपूर्ण विश्व में बढ़ती हुई जनसंख्या एक गंभीर समस्या है, बढ़ती हुई जनसंख्या के साथ भोजन की आपूर्ति के लिए मानव द्वारा खाद्य उत्पादन की होड़ में अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए तरह-तरह की रासायनिक खादों, जहरीले कीटनाशकों का उपयोग पारिस्थितिकी तंत्र (Ecology System -प्रकृति के जैविक और अजैविक पदार्थों के बीच आदान-प्रदान के चक्र) प्रभावित करता है, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति खराब हो जाती है, साथ ही वातावरण प्रदूषित होता है तथा मनुष्य के स्वास्थ्य में गिरावट आती है।

प्राचीन काल में मानव स्वास्थ्य के अनुकुल तथा प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप खेती की जाती थी, जिससे जैविक और अजैविक पदार्थों के बीच आदान-प्रदान का चक्र (पारिस्थितिकी तंत्र) निरन्तर चलता रहा था, जिसके फलस्वरूप जल, भूमि, वायु तथा वातावरण प्रदूषित नहीं होता था। भारत वर्ष में प्राचीन काल से कृषि के साथ-साथ गौ पालन किया जाता था, जिसके प्रमाण हमारे ग्रंथों में प्रभु कृष्ण और बलराम हैं जिन्हें हम गोपाल एवं हलधर के नाम से संबोधित करते हैं अर्थात कृषि एवं गोपालन संयुक्त रूप से अत्याधिक लाभदायी था, जोकि प्राणी मात्र व वातावरण के लिए अत्यन्त उपयोगी था। परन्तु बदलते परिवेश में गोपालन धीरे-धीरे कम हो गया तथा कृषि में तरह-तरह की रसायनिक खादों व कीटनाशकों का प्रयोग हो रहा है जिसके फलस्वरूप जैविक और अजैविक पदार्थो के चक्र का संतुलन बिगड़ता जा रहा है और वातावरण प्रदूषित होकर, मानव जाति के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। अब हम रसायनिक खादों, जहरीले कीटनाशकों के उपयोग के स्थान पर, जैविक खादों एवं दवाईयों का उपयोग कर, अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं जिससे भूमि, जल एवं वातावरण शुद्ध रहेगा और मनुष्य एवं प्रत्येक जीवधारी स्वस्थ रहेंगे।

धन्यवाद

अनुपमा वर्मा,✍️✍️

अमर सिंह

अमर सिंह

ज्ञान वर्धक लेख

21 सितम्बर 2022

anupama verma

anupama verma

21 सितम्बर 2022

Thank you 🙏🙏

"आज़ाद आईना"अंजनी कुमार आज़ाद

"आज़ाद आईना"अंजनी कुमार आज़ाद

वाह..बहुत सुंदर,ज्ञानवर्द्धक आलेख👌👌👌👌💐💐💐💐

21 सितम्बर 2022

anupama verma

anupama verma

21 सितम्बर 2022

Thank you 🙏🙏

15
रचनाएँ
मन मंथन दैनंदिनी (सितंबर)
0.0
जीवन के विभिन्न स्वरूपों का संग्रह
1

गणपति उत्सव

1 सितम्बर 2022
4
0
0

1/9/2022प्रिय डायरी, आज भी शीर्षक है गणेश चतुर्थी,गणपति पूजन का द्वितीय दिन है। गणपति यानी गणेश जी की पूजा में दूब भी चढ़ाते, उनकी प्र

2

ग्लोबल वार्मिंग

2 सितम्बर 2022
4
1
0

2/9/2022प्रिय डायरी, आज का शीर्षक है ग्लोबल वार्मिंग अर्थात भूमंडलीय ऊष्मीकरण, ग्रीन हाउस प्

3

चाय कॉफ़ी

4 सितम्बर 2022
2
0
0

4/9/2022प्रिय डायरी, आज कल शीर्षक पढ़कर कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या लिखे। पुस्तक प्रतियोगिता पूर्ण होने पर आगे पाठक कैसे बढ़ते हैं। जब तक ल

4

शिक्षा

5 सितम्बर 2022
3
1
1

5/9/2022प्रिय डायरी, आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं शिक्षक दिवस की,

5

सोशल मीडिया

6 सितम्बर 2022
5
1
0

6/9/2022प्रिय डायरी, आज का शीर्षक सोशल मीडिया, आज का युग सोशल मीडिया का हो गया। हर एक के हाथ में मोबाइल है।

6

वृद्धाश्रम

8 सितम्बर 2022
3
1
0

8/9/2022प्रिय डायरी, आज का शीर्षक है वृद्धाश्रम, आज का युग कर्मयोगी हो गया है युवा पीढ़ी खास तौर पर लड़कियां और महिलाएं म

7

रेल यात्रा

9 सितम्बर 2022
4
0
0

9/9/2022प्रिय डायरी, आज का शीर्षक है रेल यात्रा, रेल में यात्रा करना कितना मनमोहक लगता है नद

8

ध्यान

10 सितम्बर 2022
6
1
0

10/9/2022प्रिय डायरी, आज का शीर्षक है ध्यान योग, ध्यान योग करना अर्थात मन को एकाग्र करना आत्मकेंद्रित होना होता है

9

मातृभाषा

14 सितम्बर 2022
1
0
0

14/9/2022प्रिय डायरी, आज का शीर्षक है हिन्दी दिवस, आज का दिन हिन्दी भाषा का दिन अर्थात दिवस है। हिन्दी हमारी मातृ

10

मानवीय पूंजी

15 सितम्बर 2022
3
3
0

15/9/2022प्रिय डायरी, आज का शीर्षक है मानवीय पूंजी, मानवीय पूंजी निवेश उसके विचारों का दर्पण होता है। मानव को समा

11

पितृ पक्ष

16 सितम्बर 2022
5
4
2

16/9/2022प्रिय डायरी, आज का शीर्षक है पितृ पक्षपितृ पक्ष में‌ पित्त्तर के निमित्त, उनकी आत्मा की तृप्ति के लिए श्रद्धापूर्वक जो अ

12

नारीवाद

17 सितम्बर 2022
4
2
4

17/9/2022प्रिय डायरी, आज का शीर्षक है नारीवाद, नारीवाद अवधारणा का आरंभ इस विश्वास के साथ होता है कि स्त्रियां पुर

13

अंधविश्वास

18 सितम्बर 2022
5
3
2

18/9/2022प्रिय डायरी, आज का शीर्षक है अंधविश्वास,अंधविश्वास होता क्या है यही बड़े बुजुर्ग लोगों ने बताया कि जाते समय खाली बाल्टी देखो अच्छा

14

नारी शक्ति

20 सितम्बर 2022
1
1
0

20/9/2022प्रिय डायरी, आज का शीर्षक है नारी शक्ति का दुरुपयोग,नारी उस वृक्ष की भांति है जो विषम परिस्थितियों में भी तटस्थ रहते हुए राहगीरों क

15

जैविक खेती

21 सितम्बर 2022
8
3
4

21/9/2022प्रिय डायरी, आज का शीर्षक है जैविक खेती,संपूर्ण विश्व में बढ़ती हुई जनसंख्या एक गंभीर समस्या है, बढ़ती हुई जनसंख्या के साथ भोजन की आपूर्ति

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए