shabd-logo

कुपवाड़ा मुठभेड़

27 जून 2023

1 बार देखा गया 1
*कुपवाड़ा मुठभेड़*                                                             जम्मू कश्मीर में एलओसी से सटे कुपवाड़ा जिले के पास हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलाहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरा हुआ है और सर्च ऑप्रेशन जारी है। खबर है कि आतंकी घुसपैठ कर रहे थे। इससे पहले भी सेना ने 15 जून को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए नियंत्रण रेखा के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए थे। जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा (Kupwara Encounter) जिले में आज सुबह तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने पांच विदेशी आतंकवादी मार गिराया। दरअसल सुरक्षा बलों ने एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर उत्तरी कश्मीर जिले में नियंत्रण रेखा के पास जुमागुंड क्षेत्र में एक अभियान चलाया। वहीं सुरक्षा बलों को आता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरु कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरु हो गई।
                    अधिकारियों ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर में तलाशी अभियान के दौरान यह बरामदगी हुई है जिसमें स्टील कोर कारतूस और पाकिस्तान में बनी दवाइयां भी शामिल हैं।जम्मू में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त अभियान में सतर्क जवानों ने 14 और 15 जून की मध्यरात्रि को कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था।
                       सेना के अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने पुख्ता सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया और इस दौरान दो बैग मिले जिसमें एक एके-47 राइफल, नौ मैगजीन, 438 कारतूस, चार मैगजीन के साथ दो पिस्तौल और छह ग्रेनेड के अलावा कुछ कपड़े और दवाइयां थे।                               



नीरज अग्रवाल चंदौसी उप्र
1
रचनाएँ
कुपवाड़ा मुठभेड़
0.0
सेना के जवानों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी तब सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला और मिली कामयाबी आओ पढ़े

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए