तराजू है न्याय का प्रतीक |
तराजू है समानता का प्रतीक |
तराजू के दोनों पलड़े है समान |
इसलिये कानून में है सभी को समान अधिकार |
क्या आज की दुनिया में मिलता हैं इंसाफ ये बात बता दे ऐ इंसान |
एक तराजू के पलड़े में रखा हैं इंसाफ दूसरे तराजू के पलड़े में है नोटों का भगवान |
कौन सा पलड़ा झुकेगा ये बता दे ऐ इंसान |
जिस पलड़े में बैठा नोटों का भगवान उसी को मिलेगा इंसाफ |
क्या तराजू यहां कर पायेगा इंसाफ |