shabd-logo

मायके में करवा व्रत

13 अक्टूबर 2022

13 बार देखा गया 13

मायके में करवा व्रत

पांच रंग का पहन चोला
याद पिया की करती हूं
नयनों में भर अश्रु विंदु को
विरह पीर में जलती हूं

नित्य पिया की सहचरि हूं
व्रत करवा का रखती हूं
जोड़ अनंत में निज जीवन
खुद को अनंत कर लेती हूं

नियम, करम मैं कुछ ना जानूं
प्रीति तुम्हारी जानूं मैं
पीहर से मैं तुम्हें पुकारूं
बाबुल शरम बिसारूं मैं

सखी बुलातीं मुझे बाबरी
मयके में भी रोती मैं
रोग प्रीति का लगा है ऐसा
स्वप्न पिया का देखूं मैं

मांटी का तन, मांटी की मूरत
करवा भी मांटी का है
गुरू ज्ञान की सींक लगायीं
प्रेम नीर भर लीन्हा है

मेंहदी लगाई नाम पिया की
कर सिंगार प्रवीना है
राह निहारूं चंद्र उदय की
विरह प्रेम में जीना है

दूर पिया हैं, गगन चंद्र है
अर्द्ध चांद को दीन्हा है
उसी चांद में पियतम देखूं
व्रत मायके का करवा है

विशेष भाव

मैं - आत्मा
पिया - ईश्वर
मायका - संसार
करवा का व्रत -  ईश्वर आराधना
पांच रंग का चोला - प्रकृति

दिवा शंकर सारस्वत 'प्रशांत'


5
रचनाएँ
दैनिक प्रतियोगिता
0.0
दैनिक प्रतियोगिता की रचनाओं का संग्रह
1

आलिया और दिया

3 अगस्त 2022
3
0
0

आलिया और दिया ईख के खेत में दो लङकियां चुपचाप गन्ने तोङ रहीं थीं। आलिया कुछ बारह साल की और दीया कोई ग्यारह साल की थी। वैसे आलिया, दीया से एक दरजा आगे पढती थी। पर दोनों में बहुत दोस्ती थी। दीया ज

2

समय की यात्रा

7 सितम्बर 2022
2
0
0

समय की यात्रा विषय कुछ हटकर है है क्या समय की यात्रा क्या फायदा, क्या नुकसान चिंतन कुछ कर रहा हूं अगर मिल जाये वो ताकत कोई कला ऐसी इंसान कूद कर जा सके एक समय से दूसरे समय में कहते समय यात्रा इस

3

हिंदी भाषा और सरकारी नियम

14 सितम्बर 2022
6
5
3

हिंदी भाषा व सरकारी नियम हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है। वैसे पहले एक बार मेने ऐसा ही लेख लिखा। तो किसी सज्जन ने बहुत खराब समीक्षा दीं। उनके अनुसार ऐसा कोई लिखित उल्लेख नहीं है कि हिंदी भा

4

मायके में करवा व्रत

13 अक्टूबर 2022
1
0
0

मायके में करवा व्रत पांच रंग का पहन चोला याद पिया की करती हूं नयनों में भर अश्रु विंदु को विरह पीर में जलती हूं नित्य पिया की सहचरि हूं व्रत करवा का रखती हूं जोड़ अनंत में निज जीवन खुद को अनंत कर

5

मन में दीप जलाऊं

23 अक्टूबर 2022
2
1
1

मन में दीप जलाऊंघोर तिमिर है मन भीतरकाम, क्रोध, तृष्णाराग, द्वेष, पापबुद्धिकैसे तिमिर भगाऊंमन में दीप जलाऊंदीप कहाॅ ढूंढूं ऐसातिमिर भगाये मन भीतरआलोकित हो मन मेराआशाओं का पथ पकङेमन में दीप जलाऊंसंस्का

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए