जगमग जगमग दीप जले उजियारा भरते दीप दिवाली के ,जगमग करते दीप दिवाली के...
द्वार-द्वार, आंगन-आंगन, खिड़की-खिड़की, दालान-दालान,
शहर-शहर, गांव-गांव, गली-गली, बाग़ बागान, हसते मुस्काते दीप दिवाली के...
दीपो की मोहक लड़िया फुलझड़ियो की चिंगारिया,
खील, बतासा, मीठा पकवान बाँटो भर-भर धान की लईया,
धन धरती पर रखती श्री लक्ष्मी दिन दिवाली के...
देखो उजियारा कैसे फूले फले,
अम्बर से मिलने को अनार चले,
सब मंगल गान गाओ राजा राम अवध में आये,
घर आंगन बरसे समृद्धि शुभ-लाभ संग लाये...
हर्षित आनंदित हो ज्योति पर्व पर आलोकित हो जीवन दिन दिवाली के...!!!