shabd-logo

कामधंधा

3 अक्टूबर 2021

21 बार देखा गया 21

कामधंधा

दो दोस्त अचानक बहुत साल बाद मिले। 
गौरव तुम तो हमेशा फस्र्ट आते थे। क्या कर रहे हो आजकल ?
बैंक में क्लर्क हो गया हूँ।
शादी?
वह भी चार साल पहले हो गई थी।तेरी भाभी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है।ठीक ठाक गुजारा हो जाता है। और तू?
मैं ….
मैं तीर्थयात्रा के लिए टूर अरेंज करता हूँ।जागरण, मंदिर और लंगरों के लिए घर घर जा कर चंदा इकट्ठा करता हूँ। 
शादी बहुत बड़े घर से हुई है। तेरी भाभी और मैं दोनों ऐश करते हैं।
ले कार्ड रख ।आ जाना बंगले पर।
वह गौरव को अचंभित छोड़ आगे बढ़ गया।
.........😊😊😊😊😊😊

.........😊😊😊😊😊😊

कहानी अधूरी है क्या दीदी आगे क्या हुआ

3 अक्टूबर 2021

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए