shabd-logo

सांपों की पहचान और उसकी जानकारी सर्पदंश की प्राथमिक चिकित्सा एवं अस्पताल में सर्पदंश की चिकित्सा के संबंध में जानने योग्य बातें

5 जुलाई 2016

2046 बार देखा गया 2046

प्रस्तावना : सरकारी आंकड़ों के अनुसार हमारे देश में सर्प दंश से प्रति वर्ष लगभग 50 हजार लोगों की मृत्यु होती है | गैर सरकारी आंकड़ों के अनुसार यह संख्या एक लाख से भी अधिक है | जबकि हमारे देश की अपेक्षा आस्ट्रेलिया में विषधर साँपों की संख्या कई गुना अधिक है, फिर भी वहां सर्पदंश से मृत्यु दर 5 वर्ष में मात्र 2-3 लोग ही है |

 

यह अंतर क्यों ?

      इस अंतर का मुख्य कारण है कि हमारे देश में सर्प दंश के बाद लोग सीधे अस्पताल न जाकर झाड़-फूंक करने वाले लोग,फ़कीर,मजार,बाबा आदि की शरण में जाते हैं | ग्रामीण अंचलों में सही चिकित्सा व्यवस्था का अभाव भी इन कारणों में से एक है |     

      सबसे दुखद एवं कटु सत्य पहलू यह भी है कि चिकित्सा पाठ्यक्रम(MBBS) में सर्प दंश की चिकित्सा सम्बंधित विषय की पूर्ण रूप से अवहेलना | ग्रामीण समस्याओं की अवहेलना भी इसका एक मुख्य कारण हो सकता है | इन सबसे परे कलकत्ता के एक प्रबुद्ध चिकित्सक डॉ दयाल बन्धु  मजुमदार द्वारा "स्नेक बाइट इंटरेस्ट ग्रुप" नामक एक व्हाट्स एप्प ग्रुप की शुरुआत की गई है जिसमें भारत के 6 राज्यों के चिकित्सा विशेषज्ञ अपने मूल्यवान विचारों एवं सर्पदंश चिकित्सा के विवरण को साझा कर लोगों का ज्ञान वर्धन एवं जागरूक कर रहे हैं | सर्पदंश की चिकित्सा के संबंध  में राष्ट्रीय स्तर पर अधिनियम बनने की शुरुआत हो चुकी है | हर्ष का विषय यह भी है कि पश्चिम बंगाल के कक्षा 8 के पाठ्यक्रम में भी इस विषय को समाहित किया गया है | थोड़ी सी और जागरूकता यदि बढ़ जाए तो सर्पदंश से होने वाले मृत्यु दर को आसानी से कम किया जा सकता है |

 आईये इस सम्बन्ध में कुछ अन्य बातें साझा करते हैं :-

खतरनाक सांपों की प्रजातियां कौन-कौन सी हैं ? इस मृत्यु कारक काल को पहचान लें | पश्चिम बंगाल के विषधर साँपों में विशेषरूप से चार प्रजातियों के विषधर सांप हैं, भारत के अन्य राज्यों में Saw Scaled Viper{हिंदी नाम-अफाई(उत्तर प्रदेश के देहाती अंचलों में इसे घोड़-करैत के नाम से जाना जाता है) मराठी में-फुरस, बंगला नाम- फुरसा बोड़ा  सांप} पाया जाता है | इसका विष Russel Viper(चन्द्रबोड़ा/कौड़िया) जैसा ही घातक होता है   पर पश्चिम बंगाल में इस प्रजाति का सांप नहीं पाया जाता | इसके अलावा अन्य राज्यों में भी भिन्न प्रजातियों के विषधर सांप हो सकते हैं | मुख्य रूप से विषधर साँपों को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है | वो सांप जिनके काटने से तंत्रिका तंत्र प्रभावित होता है(Neurotaxic) और दूसरे जिनके काटने से रक्त संचार तंत्र(Circulatory system) प्रभावित होता है | इन दोनों वर्ग के सांपों के काटने से मृत्यु हो सकती है | पश्चिम बंगाल में पाये जाने वाले कुछ विषधर सांपों की चर्चा निम्नलिखित अनुच्छेदों में की जा रही है(चूँकि डॉ दयाल बंधु मजूमदार द्वारा पश्चिम बंगाल के विषधर सांपों पर अधिक अध्ययन किया गया है,अतः यहाँ पश्चिम बंगाल के सांपों की चर्चा की गए है | भारत के अन्य राज्यों में कमोबेश इन प्रजातियों से मिलते जुलते या अन्य प्रजातियों के सांप मिलते हैं पर उनके विष की चिकित्सा प्रक्रिया हर जगह एक ही होनी  चाहिए)  :-

फणधर सर्प

1.   गोखरू(बंगला नाम), हिंदी नाम–गेहुंवन (फणधारी एवं तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाला विषधर)

2.  केउटे(बंगला नाम),हिंदी नाम–नाग (फणधारी एवं तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाला विषधर)

3.  चन्द्रबोड़ा(बंगला नाम), हिंदी नाम–कौड़िया(इसका विष रक्त संचालन को ख़त्म कर देता है )

 

फणहीन सर्प

4.  कालाच(बंगला नाम), हिंदी नाम–करैत (फणहीन एवं तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाला विषधर)
इनके अलावा शांखामुटी नाम एक और विषधर सांप है पर उसके बारे में विशेष चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है | यह सांप प्रकृति से ही शांत स्वभाव का है तथा अबतक इसके काटने से मृत्यु का कोई इतिहास नहीं मिला है |

सर्पदंश की रोकथाम के लिए :-

    ** घर के आसपास साफ़-सफाई रखें |

    ** रात को सोने से पहले बिस्तर को झाड़कर, मच्छरदानी लगाकर अवश्य सोएं (यदि जमीन   पर    सोते हों तो मच्छरदानी का अवश्य ही प्रयोग करें)|

    ** रात के अँधेरे में यदि चलना हो तो लाठी लेकर चलें एवं उसे जमीन पर ठोंकते हुए चलें,   ताली बजाकर चलने का कोई लाभ नहीं होता क्योंकि सांपों के कान नहीं होते हैं |

    ** जूता पहनने के पहले उसे झाड़ लें |

    ** घर के आसपास यदि चूहे के रहने का कोई छेद दिखे तो उसे तुरंत बंद करें |

याद रखें ताबीज,यंत्र,अंगूठी कुछ भी सर्पदंश से नहीं बचा सकता है | एक मात्र सावधानी ही सर्प दंश से रक्षा कर सकता है |

 

  सर्पदंश की प्राथमिक चिकित्सा :सर्पदंश की प्राथमिक चिकित्सा के लिए एक सूत्र है-.Do.R_I_G_H_T

R- Reassurance- मरीज को आश्वासन दें | चूँकि सांप के काटने से मरीज घबरा जाता है, इस घबड़ाहट में सदमे के कारण नाहक ही मौत हो सकती है | अतः मरीज को समझाना है कि सर्पदंश के अधिकांश मरीज ठीक हो जाते हैं, आप निश्चित रहे |

 

I – Immobilization- जहां तक हो सके मरीज को कम से कम हिलाया जाए | जितनी हलचल होगी विष को पूरे शरीर में फैलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी | सर्पदंश के स्थान पर स्केल या बांस के के टुकड़े का प्रयोग करते हुए किसी कपडे से हल्का कर बाँध दें | हाथ या पैर (सर्पदंश के समीप) मोड़ा न जा सके उसके लिए यह उपाय किया जाता है |

 

GH – Go To हॉस्पिटल – जैसे भी हो, मरीज को नजदीकी अस्पताल ले जाएं | ऐसे अस्पताल में जाएं जहां :-

      () .वी.एस(A.V.S)(इसे आम भाषा में A.S.V. भी कहा जाता है)

      () नियोस्टिग्मीन (Neostigmine)

      () एट्रोपिन(Atropin) एवं

      () एड्रीनलिन(Adrinaline) उपलब्ध हो ऐसे अस्पताल में ले जाएँ | याद रखें कि हर ब्लॉक के  प्राथमिक       चिकित्सा केंद्र(Primary Health Centre) पर सर्पदंश की चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है | मरीज को मोटरसाइकिल पर दो लोगों के बीच बिठाकर बातें करते हुए ले जाएं | यहां समय पर पहुँचना अत्यन्त आवश्यक है | अस्पताल पहुँचने के बाद मरीज के शरीर में लगा कोई भी आवरण(Ligature), अंगूठी या ऐसा कुछ भी हो उसे निकाल दिया जाना चाहिए |

 

T- Tell Doctor for Treatment : अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से सर्पदंश की चिकित्सा प्रारम्भ करने के लिए कहिये | मरीज की स्थिति का वर्णन करते समय उसके बोलचाल में किसी प्रकार की कमी या परिवर्तन आना तथा अन्य किसी प्रकार के परिवर्तन के बारे में चिकित्सक को अवश्य बताएं |

 

Rule OF 100 : अस्पताल ले जाने से  सर्पदंश के 100 मिनट के अंदर AVS(ASV) का 100 मिलीलीटर यदि शरीर में प्रवेश करा दिया जाए तो मरीज के बचने की संभावना 100% हो     जाती है |

 

 सर्पदंश की चिकित्सा किस प्रकार हो ?चिकित्सक को कैसे पता चले कि सर्पदंश का मामला है ?
20 WBCT(20 Minute Whole Blood Clotting Test) :
इस प्रक्रिया द्वारा मरीज के रक्त में किसी प्रकार का परिवर्तन हो रहा है या नहीं इस  बात की जांच की जाती है | इसके लिए एक सिरिंज, साफ़ और सुखाया हुआ शीशे का टेस्ट ट्यूब(प्लास्टिक के टेस्ट ट्यूब से काम नहीं चलेगा | जांच ठीक से हो इसके लिए आवश्यक है कि टेस्टट्यूब साफ़ सुथरी एवं नई हो) |


विधि : मरीज के शरीर से 2 मिलीलीटर रक्त लेकर नए शीशे के टेस्ट ट्यूब में सीधा रखकर ठीक 20 मिनट के लिए छोड़ दिया जाता है | यदि स्टॉपवॉच हो तो काफी सुविधाजनक होगा | टेस्ट ट्यूब को टेढ़ा कर देखा जाएगा कि रक्त जमना(Clotting) प्रारम्भ हुआ है या नहीं | यदि रक्त जमना प्रारम्भ नहीं होता है तो यह अवश्य ही चन्द्रबोडा का दंश है | याद रखें इस जांच के लिए किसी प्रयोगशाला की आवश्यकता नहीं है | चन्द्रबोडा(हेमाटोटॉक्सिक) को छोड़कर अन्य सांपों के काटने से रोगी में उत्पन्न निम्नलिखित लक्षणों को देख कर सर्पदंश को सुनिश्चित किया जा सकता है :-

    1. दोनों आंखों की पलकें झुकने लगती हैं (Bilateral Ptosis) – हर सांप के काटने पर यह           मूल लक्षण प्रकट होता है |

   2. सर्पदंश के स्थान पर असहनीय जलन(फणधर सांप के काटने पर)

   3. सूजन

   4.  शरीर के विभिन्न स्थानों से रक्त बहने लगता है | (चन्द्रबोडा या कौड़िया के काटने पर)      

   5. थूक निगलने में असुविधा होना |

   6.  धुंधला दिखाई देना |

   7.  जीभ उलट जाना |

   8.  शरीर में आलस सा आना |

   यदि समय पर चिकित्सा न हो सकी तो सांस की तकलीफ और अंत में सांस बंद हो जाने से     मृत्यु |

*** एशिया का सबसे विषधर सांप करैत(कलाच) है जिसके काटने से ना ही तो दंश के स्थान पर किसी प्रकार का दंश चिन्ह होता है न ही तो किसी प्रकार का जलन होता है | पेट में दर्द से शुरुवात, ऐंठन होना, कमजोरी महसूस होना तथा दोनों आँखों की पलकें बुझने (Ptosis) लगना करैत के काटे का लक्षण है |

 

चिकित्सा :

           विष का प्रभाव सुनिश्चित हो जाने पर चिकित्सक :-

    ** बिना किसी त्वचा जांच( स्किन टेस्ट) के (इस जांच प्रक्रिया को WHO ने सन 2010 में बंद कर दिया है) बच्चा हो या प्रौढ़ सबके लिए चार हिस्से में से एक हिस्सा एड्रनलिन इंजेक्शन त्वचा के अंदर दिया जाता है |(बचा हुआ किसी अन्य प्रतिकूल प्रतिक्रया होने पर प्रयोग किया जा सकता है, इसके लिए इसे सिरिंज में ही छोड़ दिया जाता है)| सैलाइन के साथ AVS(ASV) के दस शीशी(Vial) एक घंटे से भी काम समय में शरीर में प्रवेश करवाना आवश्यक होगा | इसके साथ ही नियोस्टिगमीन और एट्रोपिन (फणधर सर्प जैसे गेहुंवन और नाग के काटने पर यदि इन दोनों का प्रयोग नहीं किया गया तो मृत्यु होने की शतप्रतिशत आशंका रहती है | मात्र कौड़िया के दंश में इनकी उपयोगिता नहीं  होती है |

* * यदि किसी कारण मरीज को किसी अन्य अस्पताल रेफर करना पड़े तो बिना 10 शीशी(Vial) AVS, न्यूस्टिगमीन एवं एट्रोपिन लगाए आगे भेजना अनुचित होगा |(याद रखें दिनांक 02 अगस्त 2014 को विष्णुपुर की मालती लोहार को  नाग ने काटा था पर उसे मात्र 05शीशी(Vial) AVS(ASV), दिया गया और बिना नियोस्टिग्मीन एवं एट्रोपिन लगाए आगे भेज दिया गया | बांकुड़ा अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई)|

** AVS(ASV) लगने पर 20% मामलों में प्रतिकूल प्रतिक्रया (जैसे श्वांस की तकलीफ, शरीर के जोड़ों में असहनीय दर्द आदि) की स्थिति में  सिरिंज में रखी एड्रनलिन का 0.5 ml. लगाकर उपचार किया जा सकता है |

**  विष के लक्षण के आधार पर AVS(ASV) की दूसरी या तीसरी खुराक दी जा सकती है | पर जिस अस्पताल में किडनी की जांच की सुविधा हो वहीं यह खुराक देना उचित है |

** चन्द्रबोडा(कौड़िया) के काटने पर यदि चिकित्सा में विलंब हो तो डायलेसिस की आवश्यकता पड़ सकती है | (चन्द्रबोडा(कौड़िया) के काटने पर हर मिनट की देरी से किडनी की 10% क्षति, दंश वाले स्थान पर सड़न(Necrosis) हो सकता है जिसके कारण उस अंग  को काटना पड़ सकता है |

  पश्चिम बंगाल सरकार ने दिनांक 19.08.2008 के एक सरकारी आदेश संख्या 1561(19)F.R./4P-3/04 के माध्यम से यह आदेश जारी किया है कि सर्पदंश से यदि किसी मरीज की मृत्यु हो जाती है और सरकारी अस्पताल के चिकित्सक यह प्रमाण पत्र जारी करते हैं कि मरीज की मृत्यु सर्पदंश से हुई है तो उसके घरवालों को एक मुश्त एक लाख रुपया क्षतिपूर्ति के रूप में दिया जाएगा |

      अतः आइये सब मिलकर सर्पदंश से होने वाले मृत्यु की रोकथाम के लिए प्रयास करें | मरीज को अन्धविश्वास की बेड़ियों से छुड़ाकर अस्पताल भिजवाएं एवं निःशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था करवाई जाए |

1

एक मीठे संदेश के साथ नूतन वर्ष के शुभकामनाएँ

4 जनवरी 2016
1
3
0

2

एक मीठे संदेश के साथ नूतन वर्ष के शुभकामनाएँ

4 जनवरी 2016
0
5
0

3

सैन्य जीवन में अध्यात्म

4 जनवरी 2016
0
3
0

भगवान की अनमोल एवं अद्भुत रचनाओं में मनुष्य जीवन कीरचना अपने आप में अद्वितीय है । संसार के समस्त प्राणियों से इतर मनुष्य को भगवानने बौद्धिक क्षमता एवं भाषा की शक्ति दी। भाषा एवं बौद्धिक क्षमता के बल पर मनुष्यपृथ्वी के समस्त प्राणियों से श्रेष्ठ माना जाता है । इसकी यह बौद्धिक क्षमता एकतरफ इसके लिए सु

4

बंगाल की मूर्ति कला

4 जनवरी 2016
0
4
2

बंगाल की मूर्ति कला       बंगालप्रवास के दौरान मैंने एक चीज देखा । यहाँ के लोग प्रखर बुद्धि के तो होते ही हैं , साथ ही कला केक्षेत्र से भी इनका विशेष लगाव होता है । हर घर में लोग किसी ना किसी प्रकार कीकला का प्रशिक्षण लेते हुए देखे जा सकते हैं , चाहे वह गीत-संगीत का होया फिर वास्तु एवं चित्रकला का ह

5

जब फौजी का शव घर आया (अल्फ्रेड लार्ड टेन्निसन की कविता "होम दे ब्रॉट हर वारियर डेड" का अनुवाद)

5 जनवरी 2016
0
4
2

ना चीखी , ना चिल्लाई , ना ही पीटा छाती उसने,पास खड़ी सखियाँ सोचें हैरत से ,हुआ अजूबा कैसा भाई ,ना रोइ तो मर जाएगी, विधवा सखी विचारी | करें जतन अब कैसे हम सब मिलकर सारी |उसकी तारीफ के कसीदे पढ़े , महानता की कहानियां गढ़े ,ना लब हिले , ना नैनों के पट झपके ,ना ही नीर बहे नैनन से |पास खड़ी बुढ़िया माई ने

6

हिंगलिश होती हिन्दी - भारत के हिंदी मिडिया के हिंगलिश भाषा पर चीन के गुवंग दाओ विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा टिप्पणी

5 जनवरी 2016
0
2
2

7

एक दिन फुटपाथ के साथ

5 जुलाई 2016
0
1
0

<!--[if !mso]><style>v\:* {behavior:url(#default#VML);}o\:* {behavior:url(#default#VML);}w\:* {behavior:url(#default#VML);}.shape {behavior:url(#default#VML);}</style><![endif]--><!--[if gte mso 9]><xml> <w:WordDocument> <w:View>Normal</w:View> <w:Zoom>0</w:Zoom> <w:TrackMoves/> <w:TrackFormatti

8

सांपों की पहचान और उसकी जानकारी सर्पदंश की प्राथमिक चिकित्सा एवं अस्पताल में सर्पदंश की चिकित्सा के संबंध में जानने योग्य बातें

5 जुलाई 2016
0
0
0

<!--[if gte mso 9]><xml> <w:WordDocument> <w:View>Normal</w:View> <w:Zoom>0</w:Zoom> <w:TrackMoves/> <w:TrackFormatting/> <w:PunctuationKerning/> <w:ValidateAgainstSchemas/> <w:SaveIfXMLInvalid>false</w:SaveIfXMLInvalid> <w:IgnoreMixedContent>false</w:IgnoreMixedContent> <w:AlwaysShowPlaceh

9

स्लिप डिस्क(PIVD)

5 जुलाई 2016
0
0
0

      आज के समय में युवा हो या वृद्ध , अधिकांश लोगो को इस बीमारी से पीड़ित देखाजाता है | आइये जानें किआखिर क्या है "स्लिप डिस्क"|      हमारे शरीर के हड्डियों की श्रृंखला में रीढ़ की हड्डी एक मुख्य भूमिकानिभाती है | गर्दन से लेकरपीठ के निचले हिस्से तक 31 हड्डियों की श्रृंखला है जो आपस में एक दूसरे से ज

10

कुंग(चीनी लेखक लू-सुन की कहानी का अनुवाद)

5 अक्टूबर 2016
0
1
0

कुंग – आई -ची (KUNG I-CHI)(लु-सुन)अनुवाद – बिनय कुमार शुक्ल लुसेन में शराब के दूकान चीन के अन्य हिस्से के समान नहीं है | उन सबमें समकोड़ीय काउंटर हैं जिनका प्रवेशद्वार गली की तरफ होता है तथा शराब गरम करने के लिए गर्म पानी रखा जाता है | दोपहर में काम से फारिग होने के बाद शाम को लोग एक प्याला शराब खरी

11

ढाकी

11 अक्टूबर 2016
0
0
0

*ढाकी*(ढाक एक विशेष प्रकार का ढोल है जिसे बंगाल असम में पूजा,त्योहारों में बजाया जाता है)शारदोत्सव का त्योहार आ रहा था। पिछले 15 दिनों से वह अपने बेटे और ढाक को तैयार कर रहा था। पूरे साल इंतजार के बाद बस यही तो मौसम आता है जब कुछ कमाई हो जाती हैं । बदलते मौसम के कारण अब किसान को खेती से तो कुछ मिलता

12

चीन से हिंदी की प्रथम साहित्यिक पत्रिका इंदु संचेतना का प्रकाशन

11 अक्टूबर 2016
0
1
2

चीन के ग्वांगझू विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा विभाग से इंदु संचेतना नामक त्रैमासिक हिंदी साहित्यिक पत्रिका का सतत प्रकाशन किया जा रहा है।यह पत्रिका डॉक्टर गंगा प्रसाद शर्मा 'गुणशेखर' जी के मार्गदर्शन में प्रकाशित हो रही है ।इस पत्रिका के संपादक एवं तकनीकी सलाहकार के रूप में जुड़ना मेरे लिए अपार हर्ष

13

तुम्हारे बाद

22 अक्टूबर 2016
0
5
1

खबर आयी कि 'बाबा' का अस्पताल में देहांत हो गया है | खबर ऐसी कि कानो को विश्वास न हो | पर सत्य सामने था, जिसपर अविश्वास नहीं किया जा सकता था | सभी लोग अस्पताल की तरफ भागे जहां 'बाबा' ने अंतिम साँसे ली थी | अस्पताल की साड़ी औपचारिकताएं ख़त्म कर रात बारह बजे उनके पार्थिव शरीर को उनके घर लाया गया | कड़

14

भारतीय परिदृश्य में आधुनिक जीवनशैली के विकार : संकलनकर्ता श्री नरेंद्र मिश्र, वरिष्ठ अनुवादक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम

22 अक्टूबर 2016
0
0
0

अच्छा स्वास्थय एवं अच्छा समय जीवन के दो सर्वोत्तम वरदान है! जल्दी सोना और जल्दी उठना मनुष्य को सवस्थ, धनवान और बुद्धिमान बनाता है! भले ये हमारे पुराने सिद्धांत रहे हो लेकिन यह भी सच है कि आज की बदलती जीवनशैली में भी पुरानी इस तरह की कहावते अच्छे सवस्थ जीवन के लिए बहुत

15

मेरे ब्लॉग

20 नवम्बर 2016
0
1
2

मेरे ब्लॉग इस कड़ी पर पढ़ सकते हैं सरयूपारीण ब्राह्मण या सरवरिया ब्राह्मण या सरयूपारी ब्राह्मण सरयू नदी के पूर्वी तरफ बसे हुए ब्राह्मणों को कहा जाता है। यह कान्यकुब्ज ब्राह्मणो कि शाखा है। श्रीराम ने लंका विजय के बाद कान्यकुब्ज ब्राह्मणों से यज्ञ करवाकर उन्हे सरयु पार स्थ

16

माँ अब मैं बड़ी हो रही हूँ

31 दिसम्बर 2016
0
1
0

17

एक डॉक्टर की फ़रियाद (डॉ. सुभेंदु बाग़ की मूल बंगाल कहानी से अनुवाद)

31 दिसम्बर 2016
1
1
0

उस समय रात के साढे बारह बज रहा था | सांस की तकलीफ के इलाज के लिए घंटा भर पहले परिमल बाबू एक सरकारी अस्पताल में भर्ती हुए थे |उनके साथ लगभग 15 शुभचिंतक भी अस्पताल आये थे | सब लोग बेचैन थे | डॉक्टर द्वारा उनका इलाज प्रारम्भ किया गया | इंजेक्शन दिया गया , नेबुलाइजर चैल

18

लघु कथा*और भूत भाग गया*

19 फरवरी 2017
0
0
0

जुमानी की माँ बहुत दुखी थी,पति कैंसर से मर गए। एक बेटा और बेटी सर्प दंश से काल कलवित हो गए। एक बेटी बची थी,वह भी अर्ध विक्षिप्त रहती थी। गांव वालो के अनुसार उनके घर पर ब्रह्मराक्षस का साया था। एक दिन पडोसी के दामाद से भेंट हुई,उनहोंने सुन रखा था कि दामादजी का बड़े बड़े तांत

19

दहशत

19 फरवरी 2017
0
0
0

आज पूरा शहर दहशत में है | हर तरफ आशंकाओं का माहौल | सभी डरे हुए अपने घरों में दुबके हुए हैं | कोई किसी से बात करने के लिए तैयार नहीं | अफवाहों का माहौल गरम है | हर मिनट नई नई खबर आ रही है | कभी यह खबर आती कि बाहर से हजारों की संख्या में जेहादी आक्रमण के लिए चल पड़े हैं , तो कभी खबर आती कि आज शाम

20

इंदुसंचेतना मार्च 2017

12 मार्च 2017
0
2
0

चीन से प्रकाशित हिन्दी पत्रिका इंदुसंचेतना का नवीनतम अंक https://drive.google.com/file/d/0B8uhA2a0ZiVHNnl1SGdsVGZaenc/view?usp=sharing indusanchetana-final-march.pdf - Google Drive

21

आलेख हेतु निवेदन

14 मई 2017
0
1
0

चीन के एक विश्वविद्यालय से प्रकाशित होने वाली एकमात्र हिन्दी पत्रिका इन्दु संचेतना के बाल कथा विशेषांक के लिए रचनाएँ आमंत्रित हैं।कृपया अपनी रचना दिनांक 20मई2017 तक indusanchetana@gmail.com पर भेज कर हिन्दी के वैश्विक प्रचार में सहयोग करें ।

22

सरकारी दलित :व्यंग्य

4 जनवरी 2018
0
1
0

*व्यंग्य: सरकारी दलित*बारिश प्रचंड वेग पर थी।सरकार के तरफ से यह मुनादी फिरा दी गई कि नदी के किनारे बसे लोग कहीं सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, बाढ़ आने की आशंका है,जान माल का नुकसान हो सकता है।कुछ लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए, जिनका कोई न था वे बेचारे इधर उधर होकर रह गए।सचमुच बाढ़ आ गई।काफी तबाही हुई

23

माननीय प्रधानमंत्री जी

17 जनवरी 2018
0
0
0

माननीय प्रधानमन्त्री महोदय, मैं आपके शासनकाल में देश को विकास की ओर अग्रसर करने वाली योजनाओं के लिए ह्रदय से आभारी हूँ | एक भूतपूर्व सैनिक होने के नाते कुछ ऐसी बातें हैं जिनपर कोई साकारात्मक सहयोग हो इस आशा से कुछ बिंदु आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ :-1. शिक्षा के क्षेत्र में विसंगतियों :- यूँ त

24

और उसने रिश्वत नहीं दी ….......

17 दिसम्बर 2019
0
0
0

मंटूबड़ा खुश था । प्राइमरी में टीचर लगे उसेअभी साल भर भी नहीं हुआ था कि सरकार द्वारा प्रायोजित डी-एड पाठ्यक्रम के लिए उसकानामांकन हो गया । प्राइमरी स्तर के बालकों कोपढ़ाने के लिए डी-एडकी पढाई काफी महत्वपूर्ण है । समय परसमस्त शिक्षक सेंटर पहुँच गए । पाठ्यक्रमप

25

मैं अक्सर हार जाता हूँ-भाग-1

28 जुलाई 2020
0
0
0

परसों किसी सज्जन ने मुझे व्हाट्सएप पर संदेश दियाWhy Job ??? When U can own ur Business..........Let's learn 2 *EARN* कुछ नया व्यापार,सपनों की हर बात हासिल करने की शायद राह दिखाना चाह रहे थे। मैं भी उत्साहित था कि कुछ नया करने का मौका है।और फिर उन्होंने मुझे फोन किया।औपचारिक बातचीत के बाद उन्होंने म

26

शब्दों का जादू

7 सितम्बर 2021
3
8
1

<p>भाषाओँ के बारे में एक बात प्रचलित है कि जिन भाषाओँ में समय सापेक्ष परिवर्तन नहीं हुआ वे भाषाएं या

27

ऑफिस डेस्क से समाधि तक

21 अक्टूबर 2022
2
1
1

अपने डेस्क से बगल वाले डेस्क पर झांक कर देखा। कुर्सी पर बैठे बाबू बीच बीच में लंबी सांसे ले रहे थे,कभी सिर खुजाते कभी सिर रगड़ते और फिर लंबी सांसे लेने लगते।ऐसा लग रहा था मानो दर्द से उनका सिर फट रहा

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए