shabd-logo

महा विनाशकारी चक्रवात

15 जून 2023

11 बार देखा गया 11
Cyclone Biparjoy: गुजरात तट से आज शाम तक टकराएगा विनाशकारी बिपरजोय, कच्छ-सौराष्ट्र में भारी बारिश शुरू, 75 हजार लोगों को किया शिफ्ट

Cyclone Biparjoy: गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान बिपरजोय बेहद खतरनाक हो चुका है। विनाशकारी चक्रवात गुजरात तट से करीब 180 किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। बिपरजोय के चलते समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। जूनागढ़ में किनारे पर स्थित घरों में समुद्र का पानी घुस आया है। तटीय इलाकों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है।

पोरबंदर से 620 किलोमीटर दूरी पर पहुंचा चक्रवात और अब 
वर्तमान स्थिति के अनुसार यह अति विनाशकारी चक्रवात बिपरजॉय पोरबंदर से 620 किलोमीटर दूर है। गुजरात के तट पर इस तूफान का असर 11 जून से देखा जा सकता है। राज्य में मछुआरों और तटीय इलाकों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है। ऐसी संभावना है कि 11 जून से 14 जून तक गुजरात के तटीय इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।  समुद्र में उठ रही ऊंची लहरें
गुजरात में चक्रवाती तूफान के आने से पहले वलसाड के समुद्र तट पर ऊंची लहरें देखी गई हैं। चक्रवाती बिपरजॉय की चेतावनी के बाद वलसाड प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर तीथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
सरकार ने मौसम विभागीय जागरूकता से सभी शहर वासियों के रक्षार्थ सभी रक्षा क्षेत्र को सहयोग और सहायता के लिए सावधान किया है।

प्रभा मिश्रा 'नूतन'

प्रभा मिश्रा 'नूतन'

बहुत सुंदर लेखन

17 जून 2023

1
रचनाएँ
महा विनाशकारी चक्रवात
0.0
महा विनाशकारी चक्रवात से बचाव के लिए सरकार वचनबद्ध हैं।और हक़ीक़त में भी सहयोग और सहायता के लिए शहर वासियों सावधान किया है।

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए