shabd-logo

ऑनलाइन Vs ऑफलाइन शिक्षा

22 अगस्त 2022

65 बार देखा गया 65
ऑफलाइन Vs ऑनलाइन शिक्षा पर विचार करने से पहले हमें शिक्षा क्या होती हैं. इस पर थोड़ा विचार कर लेना चाहिए।  वस्तुतः शिक्षा का अर्थ है -अधिगम, अध्ययन तथा ज्ञानाभिग्रहण। शिक्षा-शास्त्री टी. रेमांट का विचार  है कि शिक्षा विकास का वह क्रम है, जिससे व्यक्ति अपने को धीरे-धीरे विभिन्न प्रकार से अपने भौतिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक वातावरण के अनुकूल बना लेता है।  जीवन ही वास्तव में शिक्षा है। हमारी भारतीय संस्कृति में शिक्षा को "ज्ञानं तृतीयं मनुजस्य नेत्रं" कहते हुए मनुष्य की तीसरी आंख निरूपित किया है। इसे विवेक का मूल और जीवन की सफलता का दिव्य साधन माना गया है।  शिक्षा ही वह साधन हैं जिसके द्वारा मनुष्यता का सम्पूर्ण विकास होता है - किं किं न साधयति कल्पलतेव विद्या"      
शिक्षा के विषय में बात चलती है तो मुझे अपने विद्यालयीन शिक्षण समय का संस्कृत का वह श्लोक याद आता है जिसमें शिक्षा या विद्या को सभी धनों का प्रधान कहा गया है।  जिसे न तो चोर चुरा सकता है, न भाई- बंधुओं में बांटा जा सकता है और नहीं कोई राजा उसे छीन सकता है।  यह ऐसा धन है जो व्यय करने से बढ़ता चला जाता है -
न चोरहार्यं न च राजहार्यं न भ्रातृभाज्यं न च भारकारि।
व्यये कृते वर्धते एव नित्यं विद्याधनं सर्वधनप्रधानम्॥
किसी कवि ने भी इसे बड़े ही अच्छे से परिभाषित किया है -
"शिक्षा के भंडार की बड़ी अपूरब बात।
ज्यों खरचे त्योँ बढे, बिन खरचे घटि जात।।"  
आज का समय ऑफलाइन और ऑनलाइन शिक्षा का है।  अब हमारे भारत में अंग्रेजी शासन की स्थापना के पूर्व की शिक्षा जिसमें गाँव -नगरों में मंदिरों में स्थापित पाठशालाएं, मदरसे आदि बच्चों की उचित शिक्षा-दीक्षा के प्रबंध के लिए हुआ करतीं थी और उच्च शिक्षा के लिए गुरुकुल और विश्वविद्यालय थे,  उनके दिन लद चुके हैं।  अब वह न तो पुरातन और नहीं  लार्ड मैकाले द्वारा स्थापित अंग्रेजी पद्धति रही। आज यह शिक्षा आधुनिक कंप्यूटर और मोबाइल युग की है, जो प्राचीन युग की तरह नहीं है, जब इसका उद्देश्य ज्ञानार्जन हुआ करता था।  तब शिक्षा केवल धनोपार्जन का माध्यम नहीं थी, लेकिन आज इसका स्वरूप समाज की मान्यताओं, मूल्यों, विविध आवश्यकताओं, समस्याओँ और विचारधाराओं में हुए उल्लेखनीय परिवर्तन के कारण व्यवसायीकरण में परिवर्तित हो चुका है। अब यह धनोपार्जन का माध्यम बन गया है, जिसके लिए आज ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन शिक्षा माध्यम तेजी से अपने पांव पसार रहा है। 
काव्या सोनी

काव्या सोनी

Bahut khub👌👌 bilkul shi kaha aapne mem pahle si shiksha ka mahtav ab nhi raha ab bas paise kamane ka jariya ban kar rah gya h

22 अगस्त 2022

कविता रावत

कविता रावत

22 अगस्त 2022

यही आज का सत्य है पढ़ाई का मतलब पैसा दो शिक्षा लो और शिक्षा मतलब व्यापार

Pukhraj prajapati

Pukhraj prajapati

शिक्षा का व्यवसायीकरण चिन्तन का विषय बना है आजकल ... ....

22 अगस्त 2022

Dharmendra Kumar manjhi

Dharmendra Kumar manjhi

ये सत्य है आज शिक्षा ज्ञान नहीं पैसा कमाने का माध्यम बन गया है ... बेहतरीन लेखन

22 अगस्त 2022

21
रचनाएँ
लोक पर्व व सामयिक चिंतन (दैनन्दिनी-अगस्त, 2022)
5.0
इस माह की दैनन्दिनी में आपको विविध विषयों के अंतर्गत जहाँ एक ओर हमारे सामाजिक चिंतन में मित्रता और आज़ादी के गर्व और खेलों के महत्व को समझने-पढ़ने को मिलेगा वहीँ दूसरी ओर सनातन धर्म की महानता के साथ ही लोक जीवन में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और गणेशोत्सव जैसे लोक पर्वों की झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही आपको देश व समाज में फैली जातिगत, शरणार्थी, सांस्कृतिक बहिष्कार, भड़काऊ भाषण व जल संरक्षण जैसी समस्याओँ का सामयिक चिंतन पढ़ने और विचार करने को मिलेगा।
1

मित्रता के मायने

3 अगस्त 2022
18
11
7

आज का समय आभासी दुनिया में डूबी दोस्ती–यारी का है। आज दुनिया में एक दिन फ्रेंडशिप डे का हो-हल्ला मचाकर दोस्त बनाने का समय है, जो साल भर में एक दिन आकर हमें भूले-बिसरे, नए-पुराने दोस्तों की याद दिलाता

2

आज़ादी के गर्व का महोत्सव

4 अगस्त 2022
6
5
1

  इन दिनों पूरे देश में हमारी स्वत्रंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर उसे 'अमृत महोत्सव' के रूप में मनाने की धूम मची हुई है। यह महोत्सव विविध उद्देश्य पूर्ति के लिए देश भर में मनाया जा रहा है।  जहाँ ए

3

काल विश्व का स्वामी है

5 अगस्त 2022
15
12
0

संत कबीर जी कहते हैं कि- "  काल करे सो आज करै, आज करे सो अब । पल में परलय होएगी, बहुरि करैगो कब।।" अर्थात कल का नाम काल है, इसलिए मनुष्य को जो भी काम करना है, उसे कल पर नहीं टालना चाहिए।  क्योंकि क

4

दोस्ती-यारी के मायने

6 अगस्त 2022
7
6
1

दोस्ती एक अनमोल गहना है। इस बारे में विचार करने से पहले हमें दोस्ती क्या है, दोस्त कौन है, कैसा है, इसे अनिवार्य रूप से परखने और समझने की  आवश्यकता है। बड़े-बुजुर्गों का कहना है कि हमें अपने मित्रों का

5

मित्र के घर का रास्ता कभी लम्बा नहीं होता है

7 अगस्त 2022
11
8
5

मित्र के घर का रास्ता कभी लम्बा नहीं होता है।। मित्रों का भला करने वाला अपना भला करता है।। बिना विश्वास कभी मित्रता चिर स्थाई नहीं रहती है। मैत्री में महज औपचरिकता अधूरेपन को दर्शाती है।। दूसर

6

खेलों का महत्व

8 अगस्त 2022
7
7
2

मेरे मत से समय बिताने के लिए, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तथा मन को सुदृढ़ करने के लिए जिन खेलों को खेलने के लिए राष्ट्रमंडल देश मिलकर आयोजन करते हैं, उसे कॉमनवेल्थ गेम्स कहना उचित होगा। इंग्लैंड के बर्

7

भाई-बहन का स्नेहिल बंधन है रक्षाबंधन

10 अगस्त 2022
13
12
2

          हमारी भारतीय संस्कृति में अलग-अलग प्रकार के धर्म,  जाति,  रीति,  पद्धति,  बोली, पहनावा, रहन-सहन के लोगों के अपने-अपने उत्सव, पर्व, त्यौहार हैं,  जिन्हें वर्ष भर बड़े धूमधाम से मनाये जाने क

8

पावन पर्व रक्षाबंधन आया है

11 अगस्त 2022
16
14
3

रिमझिम सावनी फुहार-संग पावन पर्व रक्षाबंधन आया है घर-संसार खोई बहिना को मायके वालों ने बुलाया है   मन में सबसे मिलने की उमंग धमा-चैकड़ी मचाने का मन है पता है जहाँ सुकूं भरी जिंदगी  वह बचपन

9

स्वतंत्रता आन्दोलन में साहित्यकारों की भूमिका

15 अगस्त 2022
24
18
2

यह सभी जानते हैं कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश स्वतंत्र हुआ। यह हमारे राष्ट्रीय जीवन में हर्ष और उल्लास का दिन तो है ही इसके साथ ही स्वतंत्रता की खातिर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों का पुण्

10

स्वतंत्रता आंदोलन के नायक

16 अगस्त 2022
7
8
2

अंग्रेजों की अन्यायपूर्ण, विश्वासघाती और अपमानजनक, राज्य-विस्तार की नीतियों के साथ ही भारतीय और अंग्रेज सैनिकों में भेदभाव का व्यवहार जब चारों ओर फैला तो जनमानस में भारी असंतोष उत्पन्न हुआ तो प्रथम स्

11

जात न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान

17 अगस्त 2022
13
12
3

हमारे हिन्दू धर्म को सनातन धर्म के नाम से जाना जाता है। इसे सृष्टि का आदि धर्म भी कहते हैं।  इस धर्म के मानने वालों को गुण और कर्म के अनुसार विभिन्न वर्णों में विभक्त कर हमारे समाज के निर्माता ऋषि-मुन

12

रोहिंग्या : शरणार्थी या अवैध घुसपैठ

18 अगस्त 2022
10
7
2

रोहिंग्या : शरणार्थी या अवैध घुसपैठ यह यक्ष प्रश्न है? इसका उत्तर वर्तमान परिदृश्य में स्पष्ट रूप में दे पाना किसी के लिए भी संभव नहीं होगा। फिर भी समूची दुनिया इस बात से अनविज्ञ नहीं कि हमारी भ

13

सनातन धर्म की महानता

21 अगस्त 2022
17
13
2

धार्मिक विचार दृटि से ईश्वर, देवी-देवता, देव-दूत (पैगम्बर) आदि के प्रति मन में होने वाले विश्वास तथा श्रद्धा के आधार पर स्थित कर्त्तव्यों, कर्मों और धारणाओं को, जो भिन्न-भिन्न जातियों और देशों में अलग

14

ऑनलाइन Vs ऑफलाइन शिक्षा

22 अगस्त 2022
18
16
4

ऑफलाइन Vs ऑनलाइन शिक्षा पर विचार करने से पहले हमें शिक्षा क्या होती हैं. इस पर थोड़ा विचार कर लेना चाहिए। वस्तुतः शिक्षा का अर्थ है -अधिगम, अध्ययन तथा ज्ञानाभिग्रहण। शिक्षा-शास्त्री टी. रेमांट का

15

संस्कृति के बहिष्कार का प्रचलन

23 अगस्त 2022
13
9
0

किसी भी देश की संस्कृति उसकी आत्मा होती है। संस्कृति हमें राह बताती है तो सभ्यता उस राह पर चलाती हैं। सभी जानते हैं कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी हैं और समाज एवं संस्कृति मानवता के विकास के

16

भड़काऊ भाषण

24 अगस्त 2022
7
6
1

हमारा भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्रात्मक राष्ट्र है।  लोकतंत्र की आधारशिला चुनाव है।  इसलिए यहाँ नियमित रूप से से पांच वर्ष में चुनाव होते हैं। चुनाव का अर्थ है प्रत्याशियों का जनता के दरबार में पहु

17

देश के प्राण तत्व होते हैं युवा

25 अगस्त 2022
15
14
6

किसी भी देश के प्राण तत्व उसके युवा होते हैं। उनकी प्रतिभा, पौरुष, तप, त्याग और गरिमा राष्ट्र के लिए गर्व का विषय होता है। युवाओं का पथ, संकल्प और कर्म राष्ट्रीय पराक्रम और प्रताप के प्रतीक होते हैं।

18

जल संरक्षण

26 अगस्त 2022
20
14
3

           यह सार्वभौमिक सत्य है कि जीव-जगत में ऑक्सीजन की तरह ही जल भी प्राण तत्व है। इसके बिना न तो मनुष्यों का और ना ही पृथ्वी पर पलने वाले अन्य प्राणियों का काम चलता है। इसलिए यह कहना अतिश्योक

19

धार्मिक उन्माद भारत माता के भाल पर कलंक है

27 अगस्त 2022
10
7
1

हमारा भारत धर्म-निरपेक्ष देश है।  विभिन्न धर्मों में पारस्परिक सहिषुण्ता धर्म-निरपेक्ष है। धार्मिक-उन्माद को रोकने का नाम है- धर्म-निरपेक्षता।  यह कार्य आदिकाल से चल रहा है।  इस सम्बन्ध में अथर्ववेद  

20

अवैध निर्माण

29 अगस्त 2022
15
14
2

अभी कल रविवार की बात है सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नोयडा स्थित अवैध निर्माण कर बनाया गया देश के सौ मीटर सबसे ऊंचे ३२ और २९ मंजिला ट्विन टावर को विस्फोट से ध्वस्त कर दिया गया।  यह हमारे देश में अवैध निर्

21

सामाजिक एकाकार का उत्सव है गणेशोत्सव

31 अगस्त 2022
22
13
6

हमारी भारतीय संस्कृति अध्यात्मवादी है, तभी तो उसका श्रोत कभी सूख नहीं पाता है। वह निरन्तर अलख जगाकर विपरीत परिस्थितियों को भी आनन्द और उल्लास से जोड़कर मानव-जीवन में नवचेतना का संचार करती रहती है।

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए