shabd-logo

जल संरक्षण

26 अगस्त 2022

93 बार देखा गया 93
article-image

यह सार्वभौमिक सत्य है कि जीव-जगत में ऑक्सीजन की तरह ही जल भी प्राण तत्व है। इसके बिना न तो मनुष्यों का और ना ही पृथ्वी पर पलने वाले अन्य प्राणियों का काम चलता है। इसलिए यह कहना अतिश्योक्ति नहीं कि जल ही जीवन है। जल में जीवन है इसकी महत्ता को समझते हुए ही नदियों के किनारे कई प्राचीन सभ्यताएँ विकसित हुईं। हमारे भारत में नदियों के किनारे बसे प्राचीन शहर बनारस, पाटलीपुत्र, हरिद्वार, मथुरा व हस्तिनापुर भी यही कहानी कहते हैं। जहाँ आज भी हमें जल संरक्षण के स्रोत के रूप में तालाब देखने को मिल जाते हैं, जिनमें साल-दर-साल वर्षा जल को इस तरह सहेजा जाता था कि सभी की जल जरूरतें आसानी से पूरी हो सके।  तो फिर अब ऐसा क्या हो गया कि इस परम्परा वाले देश में जैसे ही गर्मी की आहट शुरू होती है वैसे ही कई शहरी क्षेत्रों में पेयजल का लेकर धरने, प्रदर्शन होने लगते है, तो कहीं पर पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी संभालने वाले अफसरों को जनाक्रोश का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं जल संरक्षण व इसकी बर्बादी को रोकने के लिये राज्य सरकारों के लम्बे चौड़े विज्ञापन भी शुरू हो जाते हैं।

पिछले कुछ सालों के वर्षा औसत पर नजर डालते हैं तो इसमें थोड़ा- बहुत अन्तर जरूर आया है, लेकिन यह इतना भी कम नहीं हुआ है कि हम इन्द्रदेव को कोसने लगे। अब प्रश्न यह है कि आखिर गर्मी के मौसम में ही देश के लगभग सभी राज्यों में जल संकट खड़ा क्यों होता है? वस्तुतः इस स्थिति के लिए हम ही जिम्मेदार हैं, जो नलों में पानी कम आने पर आक्रोश तो जता देते हैं, लेकिन हममें से कितने लोग ऐसे हैं जो मानसून के दौरान वर्षा जल को संरक्षित करने पर ध्यान देते हैं? कितनी राज्य सरकारें हैं जो पाँंच हजार की आबादी वाले शहरों में वर्षा जल को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के जरिए भूजल में पहुंचाने के लिए  कदम उठा पाती हैं?

सच्चाई यह है कि जब ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट पैदा होता है तो सरकारें हुंकार भरती हैं कि वर्षा जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम हर शहर व कस्बे में लागू किया जायेगा, जिसके माध्यम से वर्षा जल को जमीन में उतरा जाएगा, इसके लिए कुछ प्रयास जरूर देखने को मिलते भी हैं, लेकिन जैसे ही मानसून शुरू होने पर जल की मांग कम होती हैं, सभी 'बीती ताही बिसार दे' कहकर लंबी तान सो जाते हैं। क्या नीतियां लागू करने वाली सरकारों के इस के रवैए, बढ़ती जनसंख्या, बेतरतीब बढ़ते शहरों व भूजल के अनियंत्रित अंधाधुन्ध दोहन से जल संकट पर काबू किया जा सकता है? बेहद आसान सा तरीका है कि मानसून के दौरान शहरी क्षेत्रों में हर छत पर गिरने वाले जल को भूजल में पहुंचाने के लिए प्रत्येक नागरिक प्रभावी भूमिका निभाएं। इसके अलावा सभी राज्य सरकारों को चाहिए कि वे जल संरक्षण के लिये वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने वाले प्रत्येक नागरिक की आर्थिक सहायता करें। जल संरक्षण के बडे स्रोत  जैसे- बांध, तालाब व सरोवर में जल लेकर आने वाली नदियों तथा बरसाती नदी-नालों के मार्ग में खड़े हो चुके अवरोधों को जन सहयोग से हटाएं। इस दिशा में वाजपेयी सरकार की उस नदी जोड़ परियोजना पर भी अमल किया जा सकता है, जिसके तहत हर साल मानसून के दौरान बाढ़ का सामना करने वाले बिहार जैसे राज्यों को जल सूखा प्रभावित राजस्थान, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में नहरों के माध्यम से लाने की योजना पर कदम बढ़ाये गये थे, जिसे सत्ता परिवर्तन के बाद ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया। सच में यदि हम इस दिशा में कदम बढ़ाए तो कोई कारण नजर नहीं आता कि हमारे द्वारा पैदा किए गए जल संकट पर काबू नहीं पाया जा सके।

पानी बचाने का संदेश देती नानी

हमारे ज्यादातर परिवारों में पवित्र गंगाजल को अनमोल बताकर पानी की फिजूलखर्ची नहीं करने का संस्कार देने वाले हमारे बुजुर्ग ही होते हैं। लेकिन हम कहाँ समझ पाए थे गंगाजल की तरह पानी भी कंजूसी से उपयोग करने का संदेश। कोई गाय मौत के लिये छटपटा रही हो या मोहल्ले में किसी के यहाँ अंतिम सांसे गिन रहे किसी परिजन को गीता का अठारहवाँ अध्याय सुनाने के हालात बन रहे हों, उस परिवार का सदस्य जब कटोरी या भगौनी लेकर चला आता तब दरवाजा खटखटाने के साथ ही नानी-नानी कहकर आवाज लगाता और सारे हालात बताकर गंगाजल और तुलसी के पत्ते देने का अनुरोध करता। वे चुपचाप पूजा घर में जाती चंदन कुंकु के छींटे से रंग-बिरंगी काँच की बोतल, चम्मच गमले के आसपास गिरे तुलसी के पत्ते लेकर उतरतीं, कटोरी में दो चम्मच गंगाजल डालकर तुलसी के पत्ते थमाकर दरवाजा बंद कर लेती। कटोरी में रखा गंगाजल वह अपने हाथों से गाय के मुँह में डालते हुए सीख देती कि तुम्हें गंगाजल की कीमत पता नहीं है, नीचे गिरा दोगे।

बचपन में जब कभी कोई रात-बिरात गंगाजल मांगने आता तो नानी की खटर-पटर से हमारी आंख खुल जाया करती। हम ऑंखें मींचकर देखते कि नानी के दो चम्मच गंगाजल देने के नियम में कोई बदलाव नहीं आता। हम कहते गंगाजल देने में कंजूसी तो उनके उपदेश शुरू हो जाते। तुम्हें पानी की कीमत  ही नहीं पता है, गंगाजल का मोल क्या समझोगे? तुम्हें कंजूसी तो नजर आई, पर यह थोड़ी पता है कि 20-25 साल पहले संकट उठाकर लाई हूँ हरिद्वार से। ज्यादातर परिवारों में गंगाजल को अनमोल बताकर पानी की फिजूलखर्ची नहीं करने का संस्कार देने वाले बुजुर्ग ही होते हैं, लेकिन हम कहां समझ पाये गंगाजल की तरह पानी का भी कंजूसी से उपयोग करने का संदेश। दशकों पूर्व तब हर घर में निजी नल कनेक्शन भी नहीं होते थे। पूरे प्रेशर के साथ जब सरकारी नल सुबह-शाम आधे घंटे चलते तो सभी लोग अपने प्लास्टिक, पीतल, स्टील आदि के खाली बर्तन-भांडे या घड़े लेकर पहुँच जाते। पानी का मोल न समझने को लेकर फिर नानी के उपदेश शुरू हो जाते। पहले ज्यादातर परिवार कुएं से मिट्टी के कलश भरकर उनमें थोड़ा-थोड़ा गंगाजल इस आस्था के साथ मिलाते थे कि सारे कलशों का पानी गंगाजल हो गया है।

यह सोचकर आश्चर्य होता है कि गंगाजल के प्रति इतनी आस्था के बाद भी हम पानी का मोल क्यों नहीं समझ पा रहे हैं? पानी बचाने की अपेक्षा पड़ोसी से ही क्यों करते हैं?

काव्या सोनी

काव्या सोनी

Bahut hi lajwab 🥰🙏

26 अगस्त 2022

Sanju Nishad

Sanju Nishad

बहुत ही बेहतरीन है 👍👍👍

26 अगस्त 2022

चन्द्रिका पोटाई

चन्द्रिका पोटाई

पानी बचाने का संदेश देती नानी की कहानी बड़ी अच्छी लगी है,,...

26 अगस्त 2022

21
रचनाएँ
लोक पर्व व सामयिक चिंतन (दैनन्दिनी-अगस्त, 2022)
5.0
इस माह की दैनन्दिनी में आपको विविध विषयों के अंतर्गत जहाँ एक ओर हमारे सामाजिक चिंतन में मित्रता और आज़ादी के गर्व और खेलों के महत्व को समझने-पढ़ने को मिलेगा वहीँ दूसरी ओर सनातन धर्म की महानता के साथ ही लोक जीवन में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और गणेशोत्सव जैसे लोक पर्वों की झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही आपको देश व समाज में फैली जातिगत, शरणार्थी, सांस्कृतिक बहिष्कार, भड़काऊ भाषण व जल संरक्षण जैसी समस्याओँ का सामयिक चिंतन पढ़ने और विचार करने को मिलेगा।
1

मित्रता के मायने

3 अगस्त 2022
18
11
7

आज का समय आभासी दुनिया में डूबी दोस्ती–यारी का है। आज दुनिया में एक दिन फ्रेंडशिप डे का हो-हल्ला मचाकर दोस्त बनाने का समय है, जो साल भर में एक दिन आकर हमें भूले-बिसरे, नए-पुराने दोस्तों की याद दिलाता

2

आज़ादी के गर्व का महोत्सव

4 अगस्त 2022
6
5
1

  इन दिनों पूरे देश में हमारी स्वत्रंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर उसे 'अमृत महोत्सव' के रूप में मनाने की धूम मची हुई है। यह महोत्सव विविध उद्देश्य पूर्ति के लिए देश भर में मनाया जा रहा है।  जहाँ ए

3

काल विश्व का स्वामी है

5 अगस्त 2022
15
12
0

संत कबीर जी कहते हैं कि- "  काल करे सो आज करै, आज करे सो अब । पल में परलय होएगी, बहुरि करैगो कब।।" अर्थात कल का नाम काल है, इसलिए मनुष्य को जो भी काम करना है, उसे कल पर नहीं टालना चाहिए।  क्योंकि क

4

दोस्ती-यारी के मायने

6 अगस्त 2022
7
6
1

दोस्ती एक अनमोल गहना है। इस बारे में विचार करने से पहले हमें दोस्ती क्या है, दोस्त कौन है, कैसा है, इसे अनिवार्य रूप से परखने और समझने की  आवश्यकता है। बड़े-बुजुर्गों का कहना है कि हमें अपने मित्रों का

5

मित्र के घर का रास्ता कभी लम्बा नहीं होता है

7 अगस्त 2022
11
8
5

मित्र के घर का रास्ता कभी लम्बा नहीं होता है।। मित्रों का भला करने वाला अपना भला करता है।। बिना विश्वास कभी मित्रता चिर स्थाई नहीं रहती है। मैत्री में महज औपचरिकता अधूरेपन को दर्शाती है।। दूसर

6

खेलों का महत्व

8 अगस्त 2022
7
7
2

मेरे मत से समय बिताने के लिए, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तथा मन को सुदृढ़ करने के लिए जिन खेलों को खेलने के लिए राष्ट्रमंडल देश मिलकर आयोजन करते हैं, उसे कॉमनवेल्थ गेम्स कहना उचित होगा। इंग्लैंड के बर्

7

भाई-बहन का स्नेहिल बंधन है रक्षाबंधन

10 अगस्त 2022
13
12
2

          हमारी भारतीय संस्कृति में अलग-अलग प्रकार के धर्म,  जाति,  रीति,  पद्धति,  बोली, पहनावा, रहन-सहन के लोगों के अपने-अपने उत्सव, पर्व, त्यौहार हैं,  जिन्हें वर्ष भर बड़े धूमधाम से मनाये जाने क

8

पावन पर्व रक्षाबंधन आया है

11 अगस्त 2022
16
14
3

रिमझिम सावनी फुहार-संग पावन पर्व रक्षाबंधन आया है घर-संसार खोई बहिना को मायके वालों ने बुलाया है   मन में सबसे मिलने की उमंग धमा-चैकड़ी मचाने का मन है पता है जहाँ सुकूं भरी जिंदगी  वह बचपन

9

स्वतंत्रता आन्दोलन में साहित्यकारों की भूमिका

15 अगस्त 2022
24
18
2

यह सभी जानते हैं कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश स्वतंत्र हुआ। यह हमारे राष्ट्रीय जीवन में हर्ष और उल्लास का दिन तो है ही इसके साथ ही स्वतंत्रता की खातिर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों का पुण्

10

स्वतंत्रता आंदोलन के नायक

16 अगस्त 2022
7
8
2

अंग्रेजों की अन्यायपूर्ण, विश्वासघाती और अपमानजनक, राज्य-विस्तार की नीतियों के साथ ही भारतीय और अंग्रेज सैनिकों में भेदभाव का व्यवहार जब चारों ओर फैला तो जनमानस में भारी असंतोष उत्पन्न हुआ तो प्रथम स्

11

जात न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान

17 अगस्त 2022
13
12
3

हमारे हिन्दू धर्म को सनातन धर्म के नाम से जाना जाता है। इसे सृष्टि का आदि धर्म भी कहते हैं।  इस धर्म के मानने वालों को गुण और कर्म के अनुसार विभिन्न वर्णों में विभक्त कर हमारे समाज के निर्माता ऋषि-मुन

12

रोहिंग्या : शरणार्थी या अवैध घुसपैठ

18 अगस्त 2022
10
7
2

रोहिंग्या : शरणार्थी या अवैध घुसपैठ यह यक्ष प्रश्न है? इसका उत्तर वर्तमान परिदृश्य में स्पष्ट रूप में दे पाना किसी के लिए भी संभव नहीं होगा। फिर भी समूची दुनिया इस बात से अनविज्ञ नहीं कि हमारी भ

13

सनातन धर्म की महानता

21 अगस्त 2022
17
13
2

धार्मिक विचार दृटि से ईश्वर, देवी-देवता, देव-दूत (पैगम्बर) आदि के प्रति मन में होने वाले विश्वास तथा श्रद्धा के आधार पर स्थित कर्त्तव्यों, कर्मों और धारणाओं को, जो भिन्न-भिन्न जातियों और देशों में अलग

14

ऑनलाइन Vs ऑफलाइन शिक्षा

22 अगस्त 2022
18
16
4

ऑफलाइन Vs ऑनलाइन शिक्षा पर विचार करने से पहले हमें शिक्षा क्या होती हैं. इस पर थोड़ा विचार कर लेना चाहिए। वस्तुतः शिक्षा का अर्थ है -अधिगम, अध्ययन तथा ज्ञानाभिग्रहण। शिक्षा-शास्त्री टी. रेमांट का

15

संस्कृति के बहिष्कार का प्रचलन

23 अगस्त 2022
13
9
0

किसी भी देश की संस्कृति उसकी आत्मा होती है। संस्कृति हमें राह बताती है तो सभ्यता उस राह पर चलाती हैं। सभी जानते हैं कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी हैं और समाज एवं संस्कृति मानवता के विकास के

16

भड़काऊ भाषण

24 अगस्त 2022
7
6
1

हमारा भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्रात्मक राष्ट्र है।  लोकतंत्र की आधारशिला चुनाव है।  इसलिए यहाँ नियमित रूप से से पांच वर्ष में चुनाव होते हैं। चुनाव का अर्थ है प्रत्याशियों का जनता के दरबार में पहु

17

देश के प्राण तत्व होते हैं युवा

25 अगस्त 2022
15
14
6

किसी भी देश के प्राण तत्व उसके युवा होते हैं। उनकी प्रतिभा, पौरुष, तप, त्याग और गरिमा राष्ट्र के लिए गर्व का विषय होता है। युवाओं का पथ, संकल्प और कर्म राष्ट्रीय पराक्रम और प्रताप के प्रतीक होते हैं।

18

जल संरक्षण

26 अगस्त 2022
20
14
3

           यह सार्वभौमिक सत्य है कि जीव-जगत में ऑक्सीजन की तरह ही जल भी प्राण तत्व है। इसके बिना न तो मनुष्यों का और ना ही पृथ्वी पर पलने वाले अन्य प्राणियों का काम चलता है। इसलिए यह कहना अतिश्योक

19

धार्मिक उन्माद भारत माता के भाल पर कलंक है

27 अगस्त 2022
10
7
1

हमारा भारत धर्म-निरपेक्ष देश है।  विभिन्न धर्मों में पारस्परिक सहिषुण्ता धर्म-निरपेक्ष है। धार्मिक-उन्माद को रोकने का नाम है- धर्म-निरपेक्षता।  यह कार्य आदिकाल से चल रहा है।  इस सम्बन्ध में अथर्ववेद  

20

अवैध निर्माण

29 अगस्त 2022
15
14
2

अभी कल रविवार की बात है सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नोयडा स्थित अवैध निर्माण कर बनाया गया देश के सौ मीटर सबसे ऊंचे ३२ और २९ मंजिला ट्विन टावर को विस्फोट से ध्वस्त कर दिया गया।  यह हमारे देश में अवैध निर्

21

सामाजिक एकाकार का उत्सव है गणेशोत्सव

31 अगस्त 2022
22
13
6

हमारी भारतीय संस्कृति अध्यात्मवादी है, तभी तो उसका श्रोत कभी सूख नहीं पाता है। वह निरन्तर अलख जगाकर विपरीत परिस्थितियों को भी आनन्द और उल्लास से जोड़कर मानव-जीवन में नवचेतना का संचार करती रहती है।

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए