आखिर जिसका सबको इंतज़ार था वो दिन आ ही गया। रनबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर जिसका जन्म नवंबर में हुआ था उसका चेहरा सबके सामने आ ही गया। हर कोई इस चीज़ का इंतज़ार कर रहा था कि कब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी का चेहरा सबके सामने लायेंगे।
जब भी आलिया भट्ट अपने सोशल मीडिया पर राहा की फोटोस् डालती थी तो वो उसका चेहरा छुपा देतीं थी। ताकि दुनिया के सामने राहा का चेहरा सामने ना आ पाए। यहाँ तक की वो मीडिया के सामने भी आतीं थी तो राहा को सामने नही लातीं थी।
25 दिसंबर 2023 को राहा का चेहरा दुनिया के सामने आ ही गया। रणबीर कपूर व आलिया भट्ट क्रिसमस पार्टी को मनाने पहुँचे थे मुंबई जुहू में। क्रिसमस के खास मौके पर बेटी का चेहरा रिवील करके कपल ने फैंस को खास ट्रीट दी है। कपूर खानदान की पोती को देखकर फैंस को खुशी हुई। राहा ने सबका दिल जीत लिया अपनी क्यूटनेस से।
कपल ने पहली बार पब्लिकली अपनी बेटी का चेहरा दुनिया के सामने रिवील किया है। हर जगह यही खबर फैली हुई है। हर सोशल मीडिया पर राहा की ही चर्चा है।क्यूट बच्ची को रणबीर कपूर खुद गोद में लेकर पैपराजी के सामने पहुंचे थे। राहा कपूर बहुत ही सुंदर लग रहीं थी। उनकी आँखे भी नीले रंग की है। आँखें अपने पापा पर गयीं हैं और चेहरा अपनी माँ पर। उन्होंने सफेद रंग का फ्रॉक डाला था। जिसमें वो बेहद सुंदर लग रहीं थी। सबकी आँखें उन्हीं पर थी।