shabd-logo
Shabd Book - Shabd.in

सनातनी संस्कृति

Papiya

9 अध्याय
2 लोगों ने खरीदा
9 पाठक

भाग- 1. एक साधारण सा दिखाई देने वाला सनातनी धर्म संस्कृति का प्रतीक, लगभग भारत के हर घर में अपना एक विशिष्ठ स्थान रखता है। जिसके प्रस्फुटन मात्र से दसों दिशाएं गुंजायमान हो उठती हैं। मान्यता है कि शंख बजाने से जहां तक उसकी ध्वनि जाती है, वहां तक सभी बाधाएं, दोष आदि दूर हो जाते हैं। शंख से निकलने वाली ध्वनि नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर उसे सकारात्मक ऊर्जा में परिणित करती है। जिससे आत्मबल में वृद्धि होती है। शंख हमारे जीवन से जुड़ी वो पवित्र वस्तु है जो उपासना से लेकर उपचार तक में काम आती है। प्राचीन काल से ही हमारे ऋषि-मुनि अपनी पूजा-साधना में शंख ध्वनि का प्रयोग करते रहे हैं। श्रीहरि का प्रिय वाद्य यंत्र किसी साधक की मनोकामना को पूर्ण करके उसके जीवन को सुखमय बनाता है। शंख में जल भरकर घर में छिड़काव करने से भी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आसपास का वातावरण पवित्र एवं शुद्ध हो जाता है। शंख में प्राकृतिक कैल्शियम, गंधक और फास्फोरस की भरपूर मात्रा होती है। प्रतिदिन शंख फूंकने वाले को गले और फेफड़ों के रोग नहीं होते। सनातन परंपरा में होने वाली पूजा में शंख का अत्यधिक महत्व है। हिंदू धर्म में लगभग सभी देवी-देवताओं ने अपने हाथों में शंख धारण किए हुए हैं। शंख को जैन, बौद्ध, शैव, वैष्णव आदि परंपराओं में अत्यंत शुभ माना गया है। जहां कहीं भी भगवान श्री नारायण की पूजा होती है, वहां शंखनाद जरूर ही होता है। कहा जाता है कि जिस घर में शंख होता है, वहां भगवान विष्णु का वास होता है, और जहां भगवान विष्णु होंगे वहां महालक्ष्मी स्वयं आ जाती हैं। माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर के पास शंख रखने से घर में सुख, समृद्धि और वैभव आता है। इस कारण इसे घर के मंदिर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र में भी शंख का विशेष महत्व है। घर के द​क्षिण दिशा में शंख रखने से व्यक्ति को यश, कीर्ति और उन्नति मिलती है। वही घर के उत्तर पूर्व दिशा में शंख रखने से शिक्षा में सफलता प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है। शंख को पूजा स्थान या लिविंग रूम में रखना भी लाभदायक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि शंख में रखा हुआ पानी खराब नहीं होता है। शंख में कैल्श‍ियम, फास्फोरस और गंधक के गुण होते हैं। उसके जल को पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दांत भी स्वस्थ रहते हैं। शंख बजाने से चेहरे, श्वसन तंत्र, श्रवण तंत्र तथा फेफड़ों का व्यायाम होता है। शंख वादन से स्मरण शक्ति बढ़ती है। शंख से मुख के तमाम रोगों का नाश होता है। पेट में दर्द रहता हो, आंतों में सूजन हो, अल्सर या घाव हो तो दक्षिणावर्ती शंख में रात में जल भरकर रख दिया जाए और सुबह उठकर खाली पेट उस जल को पिया जाए तो पेट के रोग जल्दी समाप्त हो जाते हैं। नेत्र रोगों में भी यह लाभदायक है। यही नहीं, कालसर्प योग में भी यह रामबाण का काम करता है।  

sanatani sanskriti

0.0(1)


अनमोल मोतियों से बुना गुलदस्ता।

पुस्तक के भाग

1

शंखनाद

11 नवम्बर 2021
2
2
1

<p>एक साधारण सा दिखाई देने वाला सनातनी धर्म संस्कृति का प्रतीक, लगभग भारत के हर घर में अपना एक विशिष

2

मेडिटेशन (ध्यान)

12 नवम्बर 2021
1
0
0

<p>आज के व्यस्ततम जीवन में अनेकों प्रकार के परिवर्तन के कारण हमारी जीवन शैली विकृत होती जा रही है। अ

3

गौ माता

14 नवम्बर 2021
2
0
0

<p>हिन्दू संस्कृति में गाय का विशेष स्थान हैं। गाय को माँ का दर्जा दिया जाता हैं क्योंकि जैसे एक माँ

4

सूर्य देव

16 नवम्बर 2021
1
1
0

<div><br></div><div>सूर्य के तेज से ही समस्त संसार तेजोमय होता है। समस्त संसार को चलाएमान करने में स

5

कर दर्शन

16 नवम्बर 2021
1
0
0

हमारे जीवन को सुखमय बनाने के लिए हमें कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। धर्म अध्यात्म भी इस बात पर जोर

6

सिर्फ छोटी सी आशा

26 नवम्बर 2021
4
2
0

<div>रे मेरे मन तू कितना बावला है कितनी ऊंची उड़ाने लेता है? मेरे मन की अल्पनाएं.... न जाने कितनी दू

7

तुलसी पूजन (1)

30 दिसम्बर 2021
1
1
1

सनातन परंपरा के अनुसार जड़ और चेतन सभी में ईश्वर का भाव रखा जाता हैं। नदियां, पहाड़, पत्थर और पेड़-प

8

तुलसी पूजन (2)

30 दिसम्बर 2021
0
0
0

जालंधर की पत्नी वृंदा अत्यन्त पतिव्रता स्त्री थी। उसी के पतिव्रत धर्म की शक्ति से जालंधर न तो मारा ज

9

मचकुंड

1 जनवरी 2022
0
0
0

राजस्थान के धौलपुर जिले में स्थित मचकुंड को तीर्थों का भांजा कहा जाता है मान्यता है कि मचकुंड में स्थान के बाद ही चार धाम की यात्रा पूरी होती है, इस मेले में राजस्थान की विभिन्न जिलों के लोगों के साथ-

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए