shabd-logo

संगीतमय गधा

19 जनवरी 2022

96 बार देखा गया 96

एक धोबी का गधा था। गधे का नाम था--उद्धत। वह दिन भर कपडों के गट्ठर इधर से उधर ढोने में लगा रहता। धोबी स्वयं कंजूस और निर्दयी था। अपने गधे के लिए चारे का प्रबंध नहीं करता था। बस रात को चरने के लिए खुला छोड देता। निकट में कोई चरागाह भी नहीं थी। शरीर से गधा बहुत दुर्बल हो गया था।
एक रात उस गधे की मुलाकात एक गीदड़ से हुई। गीदड़ ने उससे पूछा 'कहिए महाशय, आप इतने कमज़ोर क्यों हैं?'
गधे ने दुखी स्वर में बताया कि कैसे उसे दिन भर काम करना पडता है। खाने को कुछ नहीं दिया जाता। रात को अंधेरे में इधर-उधर मुंह मारना पडता है।
गीदड़ बोला 'तो समझो अब आपकी भुखमरी के दिन गए। यहां पास में ही एक बडा सब्जियों का बाग़ है। वहां तरह-तरह की सब्जियां उगी हुई हैं। खीरे, ककडियां, तोरई, गाजर, मूली, शलजम और बैंगनों की बहार है। मैंने बाग़ तोडकर एक जगह अंदर घुसने का गुप्त मार्ग बना रखा है। बस वहां से हर रात अंदर घुसकर छककर खाता हूं और सेहत बना रहा हूं। तुम भी मेरे साथ आया करो।' लार टपकाता गधा गीदड़ के साथ हो गया।
बाग़ में घुसकर गधे ने महीनों के बाद पहली बार भरपेट खाना खाया। दोनों रात भर बाग़ में ही रहे और पौ फटने से पहले गीदड़ जंगल की ओर चला गया और गधा अपने धोबी के पास आ गया।
उसके बाद वे रोज रात को एक जगह मिलते। बाग़ में घुसते और जी भरकर खाते। धीरे-धीरे गधे का शरीर भरने लगा। उसके बालों में चमक आने लगी और चाल में मस्ती आ गई। वह भुखमरी के दिन बिल्कुल भूल गया। एक रात खूब खाने के बाद गधे की तबीयत अच्छी तरह हरी हो गई। वह झूमने लगा और अपना मुंह ऊपर उठाकर कान फडफडाने लगा। गीदड़ ने चिंतित होकर पूछा 'मित्र, यह क्या कर रहे हो? तुम्हारी तबीयत तो ठीक हैं?'
गधा आंखें बंद करके मस्त स्वर में बोला 'मेरा दिल गाने का कर रहा हैं। अच्छा भोजन करने के बाद गाना चाहिए। सोच रहा हूं कि ढैंचू राग गाऊं।'
गीदड़ ने तुरंत चेतावनी दी 'न-न, ऐसा न करना गधे भाई। गाने-वाने का चक्कर मत चलाओ। यह मत भूलो कि हम दोनों यहां चोरी कर रहे हैं। मुसीबत को न्यौता मत दो।'
गधे ने टेढी नजर से गीदड़ को देखा और बोला 'गीदड़ भाई, तुम जंगली के जंगली रहे। संगीत के बारे में तुम क्या जानो?'
गीदड़ ने हाथ जोडे 'मैं संगीत के बारे में कुछ नहीं जानता। केवल अपनी जान बचाना जानता हूं। तुम अपना बेसुरा राग अलापने की ज़िद छोडो, उसी में हम दोनों की भलाई है।'
गधे ने गीदड़ की बात का बुरा मानकर हवा में दुलत्ती चलाई और शिकायत करने लगा 'तुमने मेरे राग को बेसुरा कहकर मेरी बेइज्जती की है। हम गधे शुद्ध शास्त्रीय लय में रेंकते हैं। वह मूर्खों की समझ में नहीं आ सकता।'
गीदड़ बोला 'गधे भाई, मैं मूर्ख जंगली सही, पर एक मित्र के नाते मेरी सलाह मानो। अपना मुंह मत खोलो। बाग़ के चौकीदार जाग जाएंगे।'
गधा हंसा 'अरे मूर्ख गीदड़! मेरा राग सुनकर बाग़ के चौकीदार तो क्या, बाग़ का मालिक भी फूलों का हार लेकर आएगा और मेरे गले में डालेगा।'
गीदड़ ने चतुराई से काम लिया और हाथ जोडकर बोला 'गधे भाई, मुझे अपनी ग़लती का अहसास हो गया हैं। तुम महान गायक हो। मैं मूर्ख गीदड़ भी तुम्हारे गले में डालने के लिए फूलों की माला लाना चाहता हूं। मेरे जाने के दस मिनट बाद ही तुम गाना शुरू करना ताकि मैं गायन समाप्त होने तक फूल मालाएं लेकर लौट सकूं।'
गधे ने गर्व से सहमति में सिर हिलाया। गीदड़ वहां से सीधा जंगल की ओर भाग गया। गधे ने उसके जाने के कुछ समय बाद मस्त होकर रेंकना शुरू किया। उसके रेंकने की आवाज़ सुनते ही बाग़ के चौकीदार जाग गए और उसी ओर लट्ठ लेकर दौडे, जिधर से रेंकने की आवाज़ आ रही थी। वहां पहुंचते ही गधे को देखकर चौकीदार बोला “यही है वह दुष्ट गधा, जो हमारा बाग़ चर रहा था।’
बस सारे चौकीदार डंडों के साथ गधे पर पिल पडे। कुछ ही देर में गधा पिट-पिटकर अधमरा गिर पडा।
(सीख: अपने शुभचिन्तकों और हितैषियों की नेक सलाह न मानने का परिणाम बुरा होता है।)
यह कथा सुनाकर सुवर्णसिद्धि बोला, "तुमने भी मेरा कहना नहीं माना। अब अपनी हालत देख लो!”
चक्रधर ने उसाँस भरकर कहा, “तुम ठीक ही कहते हो, भाई। जिसके पास अपनी बुद्धि नहीं होती और जो मित्र की सलाह पर भी नहीं चलता, वह मंथरक नामक जुलाहे की तरह नष्ट हो जाता है।''
सुवर्णसिद्धि ने पूछा, ''मंथरक की क्या कहानी है? '”

चक्रधर बताने लगा-- 

पंडित विष्णु शर्मा (पंचतंत्र की कहानियाँ) की अन्य किताबें

निःशुल्कसम्पूर्ण  पंचतंत्र  भाग  5  - shabd.in

सम्पूर्ण पंचतंत्र भाग 5

अभी पढ़ें
निःशुल्कसम्पूर्ण  पंचतंत्र   भाग  4  - shabd.in

सम्पूर्ण पंचतंत्र भाग 4

अभी पढ़ें
निःशुल्कसम्पूर्ण पंचतंत्र  भाग  3  - shabd.in

सम्पूर्ण पंचतंत्र भाग 3

अभी पढ़ें
निःशुल्कसम्पूर्ण पंचतंत्र   भाग  2  - shabd.in

सम्पूर्ण पंचतंत्र भाग 2

अभी पढ़ें
निःशुल्कसम्पूर्ण  पंचतंत्र  भाग  1  - shabd.in

सम्पूर्ण पंचतंत्र भाग 1

अभी पढ़ें
पुस्तक लेखन प्रतियोगिता - 2023

अन्य बाल साहित्य की किताबें

निःशुल्कमित्र - shabd.in
Neeraj Agarwal
निःशुल्कहेलो रोल्ड  - shabd.in
Ratnajit Swain

हेलो रोल्ड

अभी पढ़ें
निःशुल्कTEST BOOK - shabd.in
Ratnajit Swain
निःशुल्क🐒🦅🦚जंगल की पंचायत 🐅🐘🐊 - shabd.in
Deepak Singh (Deepu)

🐒🦅🦚जंगल की पंचायत 🐅🐘🐊

अभी पढ़ें
₹ 335/-Ismat Chugtai Ke Do Novel - shabd.in
Ismat Chughtai

Ismat Chugtai Ke Do Novel

अभी पढ़ें
₹ 175/-Titli ki Seekh (21 Prerak Baal Kahaniyan): तितली की सीख (21 ... 1;ानियां) - shabd.in
Girish Pankaj

Titli ki Seekh (21 Prerak Baal Kahaniyan): तितली की सीख (21 ... 1;ानियां)

अभी पढ़ें
₹ 150/-21 Shreshth Balman ki Kahaniyan : Chandigarh (21 श्रेष्ठ बालमन की कहानियां : चंडीगढ़): Chandigarh (21 श्रेष्ठ ... चंडीगढ़) - shabd.in
Sangeeta Rai

21 Shreshth Balman ki Kahaniyan : Chandigarh (21 श्रेष्ठ बालमन की कहानियां : चंडीगढ़): Chandigarh (21 श्रेष्ठ ... चंडीगढ़)

अभी पढ़ें
₹ 150/-21 Shreshth Balman ki Kahaniyan : Chhattisgarh (21 श्रेष्ठ बालमन की कहानियां : छत्तीसगढ़): Chhatisgarh (21 ... 0;्तीसगढ़) - shabd.in
Govind Pal

21 Shreshth Balman ki Kahaniyan : Chhattisgarh (21 श्रेष्ठ बालमन की कहानियां : छत्तीसगढ़): Chhatisgarh (21 ... 0;्तीसगढ़)

अभी पढ़ें
₹ 150/-21 Shreshth Balman ki Kahaniyan : Jharkhand (21 श्रेष्ठ बालमन की कहानियां : झारखण्ड): Jharkhand (21 श्रेष्ठ ... 3;ारखण्ड) - shabd.in
Kavita Vikas

21 Shreshth Balman ki Kahaniyan : Jharkhand (21 श्रेष्ठ बालमन की कहानियां : झारखण्ड): Jharkhand (21 श्रेष्ठ ... 3;ारखण्ड)

अभी पढ़ें
₹ 150/-21 Shreshth Lok Kathayein : Uttarakhand (21 श्रेष्ठ लोक कथाएं : उत्तराखंड): Uttarakhand (21 श्रेष्ठ ... 1;तराखंड) - shabd.in
Nirmala Dhaila Bora

21 Shreshth Lok Kathayein : Uttarakhand (21 श्रेष्ठ लोक कथाएं : उत्तराखंड): Uttarakhand (21 श्रेष्ठ ... 1;तराखंड)

अभी पढ़ें
पंचतंत्र नीति, कथा और कहानियों का संग्रह है जिसके मशहूर भारतीय रचयिता आचार्य विष्णु शर्मा है। पंचतंत्र की कहानी में बच्चों के साथ-साथ बड़े भी रुचि लेते हैं। पंचतंत्र की कहानी के पीछे कोई ना कोई शिक्षा या मूल छिपा होता है जो हमें सीख देती है। पंचतंत्र की कहानी बच्चे बड़ी चाव से पढ़ते हैं तथा सीख लेते हैं। बच्चों के कोमल मन में बातों को गहराई तक पहुंचाने का तरीका कहानियों से बेहतर और क्या हो सकता है। खासकर, पंचतंत्र की कहानियां, जिसमें बेहतर सीख, संस्कार व जीवन में अच्छी चीजों की ओर बढ़ने की प्रेरणा मौजूद होती है। पांच भागों में बंटी पंचतंत्र की कहानियां ही हैं, जो दोस्ती की अहमियत, व्यवहारिकता व नेतृत्व जैसी अहम बातों को सरल और आसान शब्दों में बच्चों तक पहुंचा कर उन पर गहरी छाप छोड़ जाती हैं। शायद यही वजह है कि अक्सर बचपन में सुनी कहानियां और उनकी सीख जीवन के अहम पड़ाव में मार्ग दर्शक के रूप में भी काम कर जाती हैं। हम कौआ-उल्लू के बीच का बैर, दोस्ती-दुश्मनी, दोस्तों के होने का लाभ, कर्म न करने से होने वाली हानि, हड़बड़ी में कदम उठाने से होने वाले नुकसान जैसी कई पंचतंत्र की कहानियां आप तक इस प्लेटफॉर्म के जरिए लेकर आ रहे हैं।
1

हमेशा सोच समझ कर काम करो

19 जनवरी 2022

1
1
1

हमेशा सोच समझ कर काम करो

19 जनवरी 2022
1
1
2

ब्राह्मणी और नेवला

19 जनवरी 2022

0
0
2

ब्राह्मणी और नेवला

19 जनवरी 2022
0
0
3

मस्तक पर चक्र

19 जनवरी 2022

0
0
3

मस्तक पर चक्र

19 जनवरी 2022
0
0
4

जब शेर जी उठा/मूर्ख वैज्ञानिक

19 जनवरी 2022

0
0
4

जब शेर जी उठा/मूर्ख वैज्ञानिक

19 जनवरी 2022
0
0
5

चार मूर्ख पंडित

19 जनवरी 2022

0
0
5

चार मूर्ख पंडित

19 जनवरी 2022
0
0
6

दो मछलियाँ और एक मेंढक

19 जनवरी 2022

0
0
6

दो मछलियाँ और एक मेंढक

19 जनवरी 2022
0
0
7

संगीतमय गधा

19 जनवरी 2022

0
0
7

संगीतमय गधा

19 जनवरी 2022
0
0
8

दो सिर वाला जुलाहा

19 जनवरी 2022

0
0
8

दो सिर वाला जुलाहा

19 जनवरी 2022
0
0
9

ब्राह्मण का सपना

19 जनवरी 2022

0
0
9

ब्राह्मण का सपना

19 जनवरी 2022
0
0
10

वानरराज का बदला

19 जनवरी 2022

0
0
10

वानरराज का बदला

19 जनवरी 2022
0
0
11

राक्षस का भय

19 जनवरी 2022

0
0
11

राक्षस का भय

19 जनवरी 2022
0
0
12

अंधा, कुबड़ा और त्रिस्तनी

19 जनवरी 2022

0
0
12

अंधा, कुबड़ा और त्रिस्तनी

19 जनवरी 2022
0
0
13

दो सिर वाला पक्षी

19 जनवरी 2022

0
0
13

दो सिर वाला पक्षी

19 जनवरी 2022
0
0
14

ब्राह्मण-कर्कटक

19 जनवरी 2022

0
0
14

ब्राह्मण-कर्कटक

19 जनवरी 2022
0
0
---