shabd-logo

विश्व एनजीओ दिवस........ २७ फरवरी 2023

27 फरवरी 2023

46 बार देखा गया 46

        आज हम विश्व एनजीओ दिवस 27 फरवरी 2023 आज हम सभी ने अपनी सोच का मंथन करना चाहिए हम आज सहयोगी और व्यवस्था के साथ दायित्व का नियम गरीब बेसहाराओं के दुख दर्द को समझना, जरूरतमंदों की मदद करना और उनकासहारा बनना ही एनजीओ का कार्य होता है। एमनजीओ के गैर लाभ संगठन भी होता है।    

               आज विश्व एनजीओ दिवस मनाया जा रहा है। दुनियाभर में प्रतिवर्ष 27 फरवरी को विश्व एनजीओ दिवस मनाया जाता है। दुनिया के लगभग 89 से अधिक देश और 6 महाद्वीप इस दिन को अपने अपने स्तर पर मनाते हैं। एनजीओ का अर्थ गैर सरकारी संगठनों से है। एनजीओ एक ऐसा संगठन होता है, जो सरकार और व्यवसायी के लाभ के लिए कार्य नहीं करता, बल्कि जनसेवा ही इसका उद्देश्य होता है। गरीब बेसहाराओं के दुख दर्द को समझना, जरूरतमंदों की मदद करना और उनका सहारा बनना ही एनजीओ का कार्य होता है। एनजीओ के गैर लाभ संगठन भी होता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य एनजीओ के प्रति जरूरतमंदों की जागरूकता बढ़ाना और एनजीओ के कार्यों को प्रोत्साहित करना है। लेकिन क्या आपको पता है कि एनजीओ दिवस क्यों और कब से मनाने की शुरुआत हुई? आइए जानते हैं विश्व एनजीओ दिवस का इतिहास और महत्व।

विश्व एनजीओ दिवस का इतिहास -प्रतिवर्ष विश्व एनजीओ दिवस 27 फरवरी को मनाया जाता है। एनजीओ दिवस मनाने की घोषणा बाल्टिक पूर्व राज्यों में बाल्टिक सी एनजीओ फोरम के प्रतिनिधि ने वर्ष 2010 में की थी। बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा में फरवरी के पहले सप्ताह में विश्व एनजीओ सप्ताह के रूप में मनाने का ऐलान किया। हालांकि पहली बार विश्व एनजीओ दिवस 27 फरवरी 2014 को मनाया गया।

विश्व एनजीओ दिवस 2023 की थीम - प्रतिवर्ष एनजीओ दिवस को मनाने के लिए एक थीम निर्धारित होती है। इस साल एनजीओ दिवस 2023 की थीम "मानव अधिकारों को आगे बढ़ाने और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका और प्रभाव" है।

एनजीओ दिवस का महत्व - इस दिन को मनाकर विभिन्न एनजीओ द्वारा किए गए कार्यों और उनके योगदान का उत्सव मनाते हैं। साथ ही एनजीओ के भीतर अधिक सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए लोगों को प्रेरित करना और निजी व सार्वजनिक क्षेत्रों के बीच अधिक सहजीवन को प्रोत्साहित करना है। पर्यावरण, सामाजिक और मानवाधिकार कार्यों में सक्रिय रूप से एनजीओ की भागीदारी होती है। एनजीओ सरकार और आम जनता के बीच कड़ी का काम करता है। हम सभी आज अपने निस्वार्थ भाव कर्तव्यनिष्ठा और देशहितार्थ दायित्व निभाऐ। 


1
रचनाएँ
विश्व एनजीओ दिवस
0.0
एक गैर सरकारी संगठन को एनजीओ का नाम देते है आज आधुनिक समाज में आज एनजीओ अपने दायित्वों का पालन कर्तव्य और दायित्व नहीं करते है आज सरकार के अनुदान और व्यवस्था के साथ देशहितार्थ सेवाभाव आब सोचनीय स्थिति है

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए