shabd-logo

6- ब्रसेल्स का एटोमियम

8 मई 2022

33 बार देखा गया 33
ब्रसेल्स का एटोमियम
                                            दुनिया में ऐसी कई इमारतें हैं जो किसी आश्चर्य से कम नहीं है।
इन्हें देखकर न सिर्फ हैरत होती है, बल्कि आर्किटेक्चर के कौशल का भी पता चलता है।
वैसे तो पूरी दुनिया में खूबसूरत इमारतों की कमी नहीं है, लेकिन आश्चर्यजनक इमारतों में हमारा भारत भी शामिल है।
भारत में ताजमहल को विश्व के सात अजूबों में शामिल किया  गया है, साथ ही दक्षिण में स्थित मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर को भी देखकर अद्भुत अहसास होता है।
दुनिया की अद्भुत और आश्चर्यजनक इमारतों में से ही एक है बेल्जियम की राजधानी "ब्रसेल्स का एटोमियम" इसकी
खासियत यह है कि जमीन से 102 मीटर की ऊंचाई पर बनी इस इमारत को एक्स्पो ’58 (ब्रसेल्स में दूसरे वर्ल्ड वार के बाद वर्ल्ड फेयर लगा था। जो 17 अप्रैल से 19 अक्टूबर 1958 तक चला था) के लिए बनाया गया था।
इसमें स्टेनलेस स्टील से बने हुए नौ गोले हैं जिन्हें एक आयरन क्रिस्टल के यूनिट सेल का शेप दिया गया है।
यह बात अलग है कि आयरन क्रिस्टल के मुकाबले इनका साइज 165 बिलियन गुना बड़ा है। इसे दुनिया के देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए, वैज्ञानिक गति पर विश्वास रखने के लिए और भविष्य के बारे में सकारात्मक सोच रखने के लिए बनाया गया था।
यह विचित्र-सी दिखने वाली इमारत ब्रसेल्स की सबसे आइकॉनिक इमारतों में से एक है
हर देश की अपनी एक पहचान होती है जो विश्व के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोगों के लिए उस देश का प्रतीक बन जाती है। ज्यादातर ये पहचान चिन्ह इमारतों की शक़्ल में होते हैं। भारत का ताजमहल, चीन की दीवार, मिश्र का पिरामिड, फ्राँस का एफिल टॉवर, इंग्लैंड का बिग बेन ऐसे ही कुछ उदाहरण हैं। अक्सर  ऐसे प्रतीक इतिहास के पन्नों पर अपना महत्त्वपूर्ण दखल रखते हैं। पर मगर मैं अगर कहूँ कि एक देश ऐसा भी है जिसका प्रतीक विज्ञान से प्रेरित है तो थोड़ी  हैरत तो होगी आपको।
अगर आप बेल्जियम की राजधानी ब्रसल्स में जाएँ तो प्रतीक के तौर पर आपको  दुकानों, बसों, इमारतों  पर आणविक संरचना बनी दिखाई देगी। बेल्जियम वासियों ने इसका नाम दिया है एटोमियम । स्कूल में आपने धातु क्रिस्टल की संरचना पढ़ते हुए BCC (Body Centered Cubic) व  FCC (Face Centered Cubic) के बारे में पढ़ा होगा। अब याद ना भी हो तो हम याद दिला देते हैं। दरअसल ये एक घन यानि क्यूब के विभिन्न बिंदुओं पर अणु की पारस्परिक स्थितियों का चित्रण था।  ये भी तब बताया गया था कि लोहे के अणु  BCC सरीखी संरचना लिए होते हैं। एक घन यानि क्यूब के सारे कोनों पर और एक ठीक घन के मध्य में।
पचास के दशक में यूरोप के वैज्ञानिक नित नई खोजों में लीन थे। बेल्जियम भी इससे अछूता नहीं था और जीवन में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के ख़्याल से यहाँ EXPO 58 के तहत 1958 में एटोमियम का निर्माण हुआ। लोहे के क्रिस्टल की संरचना को 16500 करोड़ गुणा बना कर ये इमारत बनाई गयी। एक BCC के रूप में इसमें अठारह मीटर व्यास के नौ अलग अलग गोले बनाए गए। इन गोलों को तीन मीटर व्यास के पाइप से आपस में जोड़ा गया। इस तरह जो ढाँचा बना उसकी की ऊँचाई 102 मीटर थी। आज इस संरचना का प्रयोग एक म्यूजियम के तौर पर होता है। इसके सबसे ऊपरी गोले में एक भोजनालय बना है जहाँ से आप ब्रसल्स शहर का नज़ारा देख सकते हैं।
एटोमियम के इन गोलों की बाहरी दीवार पर पहले एल्युमिनियम की परत चढ़ाई गयी थी। बाद में जब इनकी मरम्मत हुई तो इसे स्टेनलेस स्टील का बना दिया गया। दो गोलों को जोड़ने वाली पाइप के भीतर सीढ़ियाँ और एस्कलेटर्स लगे हैं जिससे आप एक गोले से दूसरे गोले तक पहुँच सकते हैं। पर ऊपर वाले चार गोलों में सुरक्षा की दृष्टि से सिर्फ सबसे ऊँचाई वाले गोले तक जाने की अनुमति है।
एटोमियम के ठीक सामने पर्यटकों के स्वागत के लिए वेलकम का बोर्ड लगा है जिसमें संसार की सारी प्रमुख भाषाओं में YOU ARE WELCOME का अनुवाद किया गया है। आपके मन में उत्सुकता होगी कि क्या हिंदी इनमें शामिल है ? हाँ जी बिल्कुल है। यूरोप में हिंदी में लिखा पहला वाक्य मैंने यहीं देखा। अगर आप भी ये देखना चाहता है तो आपको ब्रसेल्स आना होगा। 

8
रचनाएँ
यूरोप डायरी
0.0
यह यूरोप यात्रा की आत्मकथा है। जिसे पूरी ईमानदारी के साथ कागज के पन्नों पर उतारा गया है। चारों तरफ बिखरी हुई सुंदरता को इस पुस्तक में समेटा गया है। मुझे पूरी उम्मीद है ये सुंदरता आपके हृदय को छूकर एक अलग अनुभूति प्रदान करेगी। आप अवश्य ही इस पुस्तक के साथ पूरे यूरोप की यात्रा का आनंद ले सकेंगे।
1

यात्रा वृतांत प्रथम अध्याय

5 मई 2022
0
1
0

मेरी यूरोप यात्रा यात्रा करना मानव की मूल प्रवृत्ति है। हम अगर मानव इतिहास पर नजर डाले, तो ज्ञात होगा कि मनुष्य के विकास की यात्रा में, यात्रा का महत्वपूर्ण योगदान है। अपने

2

यूरोप यात्रा के खुशनुमा पड़ाव

7 मई 2022
2
2
1

यूरोप क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के 10,180,000 वर्ग किलोमीटर (3,930,000 वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग 6.8% है। यूरोप क

3

3- जर्मनी का म्यूनिक शहर

7 मई 2022
1
1
0

जर्मनी का म्यूनिक शहर ----------------------------------------निम्फ़ेनबर्ग महल--- बेवेरियन राजाओं का ग्रीष्मकालीन निवास स्थान था। म्युनिक के पश्चिम में स्थित यह ऐतिहासिक महल है। विट्ल्स्बाख&n

4

म्यूनिख का डकाऊ कंसंट्रेशन कैम्प

7 मई 2022
2
1
0

म्यूनिख का डकाऊ कंसंट्रेशन कैम्प-------------------------------------------------------------आज जिस स्थान के बारे में मैं आपको बताने जा रही हूँ वह वर्षों बाद आज भी देखने वालों को गहरी उदासी में डुबो ज

5

5- नीदरलैंड का एम्सटर्डम

8 मई 2022
0
1
0

नीदरलैंड का एम्सटर्डम --------------------------------------------नीदरलैंड को पहले होलेंड के नाम से जाना जाता था। नीदरलैंड की कई स्मारकीय इमारते प्राचीन शहर के लंबे इतिहास को दर्शाती हैं।एम्

6

6- ब्रसेल्स का एटोमियम

8 मई 2022
0
1
0

ब्रसेल्स का एटोमियम दुनिया में ऐसी कई इमारतें ह

7

7- क्रिस्टोफर कोलम्बस

8 मई 2022
0
1
0

4- क्रिस्टोफर कोलंबस -------------------------------------- क्रिस्टोफर कोलम्बस विश्व के महानतम साहसी व्यक्तियों में से एक थे। जिन्होंने अपने अदम्य आत्मविशवास से मार्ग में आने वाली अनेक कठिनाईयों एवं ब

8

भाग-8 द्वितीय विश्व युद्ध का जनक एडोल्फ हिटलर

29 मई 2022
0
1
0

द्वितीय विश्व युद्ध का जनक एडोल्फ हिटलर-----------------------------------------------------------------हिटलर से ज्यादा महत्वाकांक्षी इंसान शायद ही इस धरती पर कोई पैदा हुआ होंगा। एडोल्फ़ हिटलर एक ऐसा न

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए