shabd-logo

बासुदेव अग्रवाल 'नमन' के बारे में

परिचय -बासुदेव अग्रवाल 'नमन' नाम- बासुदेव अग्रवाल; शिक्षा - B. Com. जन्म दिन - 28 अगस्त, 1952; निवास स्थान - तिनसुकिया (असम) रुचि - काव्य की हर विधा में सृजन करना। हिन्दी साहित्य की हर प्रचलित छंद, गीत, नवगीत, हाइकु, सेदोका, वर्ण पिरामिड, गज़ल, मुक्तक, सवैया, घनाक्षरी इत्यादि। हिंदी साहित्य की पारंपरिक छंदों में विशेष रुचि है और मात्रिक एवं वार्णिक लगभग सभी प्रचलित छंदों में काव्य सृजन में सतत संलग्न हूँ। परिचय - वर्तमान में मैँ असम प्रदेश के तिनसुकिया नगर में हूँ। whatsapp के कई ग्रुप से जुड़ा हुआ हूँ जिससे साहित्यिक कृतियों एवम् विचारों का आदान प्रदान गणमान्य साहित्यकारों से होता रहता है। इसके अतिरिक्त हिंदी साहित्य की अधिकांश प्रतिष्ठित वेब साइट में मेरी रचनाएँ प्रकाशित होती रहती हैं। सम्मान- मेरी रचनाएँ देश के सम्मानित समाचारपत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होती रहती है। हिंदी साहित्य से जुड़े विभिन्न ग्रूप और संस्थानों से कई अलंकरण और प्रसस्ति पत्र नियमित प्राप्त होते रहते हैं। Blog - https://www. nayekavi.blogspot.com प्रकाशित पुस्तकें- गूगल प्ले स्टोर पर मेरी दो निशुल्क ई बुक प्रकाशित हैं। (1) "मात्रिक छंद प्रभा" जिसकी गुगल बुक आइ डी :- 37RT28H2PD2 है। (यह 132 पृष्ठ की पुस्तक है जिसमें मात्रिक छंदों की मेरी 91 कविताएँ विधान सहित संग्रहित हैं। पुस्तक के अंत में 'मात्रिक छंद कोष' दिया गया है जिसमें 160 के करीब मात्रिक छंद विधान सहित सूचीबद्ध हैं।) (2) "वर्णिक छंद प्रभा" जिसकी गुगल बुक आइ डी :- 509X0BCCWRD है। (यह 134 पृष्ठ की पुस्तक है जिसमें वर्णिक छंदों की मेरी 95 कविताएँ विधान सहित संग्रहित हैं। पुस्तक के अंत में 'वर्णिक छंद कोष' दिया गया है जिसमें 430 के करीब वर्णिक छंद विधान सहित सूचीबद्ध हैं।)

no-certificate
अभी तक कोई सर्टिफिकेट नहीं मिला है|

बासुदेव अग्रवाल 'नमन' की पुस्तकें

अतीत के पन्ने

अतीत के पन्ने

मेरी 1970 की रचनाएँ इस पुस्तक में संग्रहित की गयी है। उस काल में मैं दशवीं कक्षा में पढता था। दशम कक्षा में मैं एक हस्त निर्मित कापी में अपनी कविताएँ फेअर करके लिखता था और वह सहेज के रखी हुई कापी इस समय लगभग 70 वर्ष की अवस्था में मेरे बहुत काम आई। उस

18 पाठक
21 रचनाएँ

निःशुल्क

अतीत के पन्ने

अतीत के पन्ने

मेरी 1970 की रचनाएँ इस पुस्तक में संग्रहित की गयी है। उस काल में मैं दशवीं कक्षा में पढता था। दशम कक्षा में मैं एक हस्त निर्मित कापी में अपनी कविताएँ फेअर करके लिखता था और वह सहेज के रखी हुई कापी इस समय लगभग 70 वर्ष की अवस्था में मेरे बहुत काम आई। उस

18 पाठक
21 रचनाएँ

निःशुल्क

छंदप्रभा

छंदप्रभा

छंद के साधकों के लिए उपयोगी पुस्तक।

1 पाठक
18 रचनाएँ

निःशुल्क

छंदप्रभा

छंदप्रभा

छंद के साधकों के लिए उपयोगी पुस्तक।

1 पाठक
18 रचनाएँ

निःशुल्क

बासुदेव अग्रवाल 'नमन' के लेख

"मन्दभाग"

8 जुलाई 2022
0
0

फटेहाल से किसको कहते तुम अपनी करुण कहानी; भीगी आँखों के मोती से किसे सुनाते अन्तः वाणी। सूखे अधरों की तृष्णा से अंतर्ज्वाला किसे दिखाते; अपलक नेत्रों की भाषा के मौन निमन्त्रण किसे बुलाते।।1।।

"दो राही"

8 जुलाई 2022
0
0

एक पथिक था चला जा रहा अपने पथ पर मोह माया को त्याग बढ़ रहा जीवन रथ पर। जग के बन्धन तोड़ छोड़ आशा का आँचल पथ पर हुवा अग्रसर लिये अपना मन चंचल।1। जग की नश्वरता लख उसे वैराग्य हुवा था क्षणभंगुर इस जी

"आँसू"

8 जुलाई 2022
0
0

मानस के गहरे घावों को स्मर, जो अनवरत है रोती। उसी हृदय की टूटी माला के, बिखरे हुये ये मोती।।1।। मानस सागर की लहरों के, ये आँसू फेन सदृश हैं। लोक लोचन समक्ष ये आँसू पर, इनके भाव अदृश हैं।।2।।

"अनाथ"

8 जुलाई 2022
0
0

यह कौन लाल है जीर्ण शीर्ण वस्त्रों में, छिपा हुआ है कौन इन विकृत पत्रों में। कौन बिखेर रहा है दीन दशा मुख से, बिता रहा है कौन ऐसा जीवन दुःख से।।1।। यह अनाथ बालक है छिपा हुआ चिथड़ा में, आनन लुप्त

"हिमालय है आज भारत की कथा कह रहा"

8 जुलाई 2022
0
0

प्रज्वलित दीप सा जो तिल तिल जल रहा जग के निकेतन को आलोकित जो कर रहा देश के वो भाल पर अपना मुकुट सजा फहराये वो विश्व में भारत के यश की ध्वजा शिवजी के पुण्य धाम में ये दीप जल रहा। हिमालय है आज भारत

"देश हमारा न्यारा प्यारा"

8 जुलाई 2022
0
0

देश हमारा न्यारा प्यारा, देश हमारा न्यारा प्यारा । सब देशों से है यह प्यारा, देश हमारा न्यारा प्यारा ।। उत्तर में गिरिराज हिमालय, इसका मुकुट संवारे । दक्षिण में पावन रत्नाकर, इसके चरण पखारे ।

"कल और आज"

8 जुलाई 2022
0
0

कभी कहलाता था तु,  सोने की चिड़िया जग में। जगत गुरु का देकर पद,  पड़ता जग तेरे पग में। विपुल वैभव पर अपने, जग में सम्राज्य विस्तारा। अतुलनीय बल विक्रम से, कितनो को तूने तारा।।1।। तेरे पावन वसु

"जागो देश के जवानों"

8 जुलाई 2022
0
0

जाग उठो हे वीर जवानों, आज देश पूकार रहा है। त्यज दो इस चिर निंद्रा को, हिमालय पूकार रहा है।।1।। छोड़ आलस्य का आँचल, दुश्मन का कर दो मर्दन। टूटो मृग झुंडों के ऊपर, गर्जन करते केहरि बन।।2।। म

"सांध्य वर्णन"

8 जुलाई 2022
0
0

दिन के उज्ज्वल अम्बर से प्रगटी प्यारी संध्यारानी । अवसान दिवस सूचना की कहने आई यह वाणी ।।1।। तेज भानु की तप्त करों को छिपा के अपने आँचल में । रक्तवर्ण आभा छिटका दी जग के लोचन चंचल में ।।2।।

"शशिकला"

8 जुलाई 2022
0
0

"शशिकला" रात्री देवी के आँगन में, गगन मार्ग से जब शशि जाता । शीतल किरणों को फैला, शुभ्र ज्योत्स्ना सर्वत्र छाता ।।1।। गगन मार्ग को कर आलोकित, बढ़ता धीरे धीरे पथ पर । पूरणानन से छिटका मुस्काह

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए