ऐ मां मेरी यादों को दिल में बसा लेना|
अब जाता है लड़ने को, ये देश भक्त दीवाना|
विजय पाकर के ही आए, बस इतनी दुआ देना|
ऐ मां मेरी यादों को दिल में बसा लेना|
है दिल में मां मेरे, सरहद के बसे छाले|
ये जख्म नहीं जननी, दिल में बसने वाले||1||
जब वहे लहू मेरा, आंसू न बहा देना|
ऐ मां मेरी यादों को, दिल में बसा लेना|
आजादी का परवाना, अब जाता है़ जलने को|
आगाज यही होगा, कि जाता है लड़ने को||2||
जाऊं जब जलने को, हंस हंस के विदा देना|
ऐ मां मेरी यादों को,.....................|
जब याद मेरी आए, भरना न कभी आंहैं|
जब हो जन्म मेरा, तेरी कोख से ही आऐं||3||
जो आंसू बहाए जननी, तुम धीर बंधा देना|
ऐ मां मेरी यादों को .................................|
चल गई कलम मेरी, देश भक्त को याद करके|
एन.एस. उदास बैठा, आंखों में नीर भर के||4||
यदि भूल हुई हो हमसे, मुझको क्षमा कर देना|
ऐ मां मेरी यादों को दिल में................
(Neetesh Shakya)