shabd-logo

जंगलों की कटाई

26 मई 2023

8 बार देखा गया 8

मानव जीवन में जंगल बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। जंगल मानव के लिए या फिर अर्थ व्यवस्था के लिए वरदान साबित होते हैं। लेकिन दुख की बात यह है कि मोजूदा संसार में मानव द्वारा जंगलों को बहुत तेजी से खत्म किया जा रहा है। मानव अपनी बहुत सारी जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत बड़े पैमाने में जंगलों की कटाई कर रहा है।  और जंगलों का विनाश हो रहा है। जिसे प्रकृति को भी नुक्सान पहुंचाया जा रहा है। जंगलों की कटाई से धरती से हरियाली खत्म हो रही है। जंगलों के तेजी से खत्म होने के कारण पक्षियों और जानवरों को भी नुक्सान पहुंच रहा है।
जंगल हमें बहुत सारी लकड़ी प्रदान करता है जो कि हमारे अलग अलग कामों के लिए उपयोग की जाती है। यह लकड़ियां हमारे खाना पकाने के लिए, बालने के लिए, कागज़ बनाने के उपयोग,  फर्नीचर, कुर्सी, टेबल, और कई उद्योग के लिए उपयोग की जाती है। जंगल वर्षा लाने में सहायक होते हैं। जंगल बहुत बड़ी मात्रा में हवा में मिली कार्बन डाइऑक्साइड गैस को सोखते हैं और आक्सीजन गैस छोड़ते हैं। जिसके कारण मानव और जानवरों का धरती पे जीवन संभव है। जंगल जानवरों  को भोजन और उन्हें रहने के लिए निवास प्रदान करते हैं।जंगल तेज़ हवाओं की रफ़्तार को कम करने में मदद करते हैं। जंगल मानव को बहुत सारी जड़ी बूटियां, दवाईयां, और  औषधियां  प्रदान करता है। जंगल प्रक्रिर्ति को संतुलित और सुंदर बनाने में सहायक होते है।
भारत देश पक्षी और जीवों के निवास के लिए सबसे ऊपर है। भारत में पक्षियों की प्रजातियां 2000 से भी अधिक है। ज्यादातर भारती मूल के है। लेकिन देश में तेजी से खत्म हो रहे जंगलों के कारण जंगली जीवों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। कई जंगली जीवों की प्रजातियों की गिनती बहुत कम हो रही है। लेकिन जंगलों के खत्म होने कारण कुछ प्रजातियां तो बिल्कुल आलोप हो गई है।यह बहुत ही चिंता का विष्य है। इसका मतलब यह है कि मानव के द्वारा प्रकृति  में बहुत ज्यादा दखलअंदाजी दी जा रही है जिसकी वजह से प्रकृति का विनाश हो रहा है। अगर मानव द्वारा इसी तरह लगातार जंगलों को खत्म करने से ना रूकें तो एक दिन धरती की हरियाली बिल्कुल खत्म हो जाएगी और जंगलों के बिना धरती पर जीवन बिल्कुल खत्म हो जाएगा।
अगर हम प्रकृति का विनाश होने से बचाना चाहते हैं तो हमें जंगलों को खत्म होने से बचाना चाहिए और जंगलों की देखभाल करनी चाहिए। हम बंजर भूमि पर पौधे लगाकर उस भुमि को जंगल में परिवर्तित कर सकते है। जंगलों को बचाने और जंगलों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार को यत्न करने चाहिए। ता जो प्रकृति का विनाश होने से बचाया जाए।

Meenu Dwivedi

Meenu Dwivedi

बहुत सटीक लिखा है आपने 👌 आप मुझे फालो करके मेरी कहानी पढ़कर अपनी समीक्षा जरूर दें 🙏 मीनू

16 अगस्त 2023

 Dr.Jyoti Maheshwari

Dr.Jyoti Maheshwari

Very nice 🙂

5 जून 2023

11
रचनाएँ
मानव द्वारा प्रक्रिति का विनाश
0.0
मानव जीवन में जंगल बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जंगल मानव की बहुत सी जरुरतों को पूरा करते हैं। जंगल बहुत सी लकड़ियां प्रदान करते हैं। जो हमारे अलग -अलग कामों के लिए उपयोग की जाती है। जैसे कि भोजन पकाने के लिए, फर्नीचर बनाने के लिए , कुर्सी टेबल बनाने के लिए और कागज बनाने के लिए और इसके सिवाय और भी अन्य उद्योगों के लिए उपयोग की जाती है। जंगल बरखा लाने में सहायक होते हैं। जिससे हवा का तापमान ठंडा रहता है। जंगल हमारे वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मददगार साबित होते हैं।जंगल बहुत बड़ी मात्रा में हवा में मोजूद कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और हवा में आक्सीजन छोड़ते हैं। जो मानव और जानवरों को जीवित रखने में सहायक होती है। इसके बिना मानव और जानवरों का जीवन असंभव है।लेकिन यह सब जानते हुए भी मानव जंगलों की अंधाधुंध कटाई करता जा रहा है। तेजी से कम हो रहे जंगलों ने देश के जंगली जीवन पर बहुत बुरा असर पाया है। कई जंगली जीवों की प्रजातियों की गिनती बहुत कम हो गई है। कई प्रजातियां तो आलोप हो चुकी है।यह बहुत ही गंभीर समस्या है। जो कुदरती वातावरण के संतुलन के लिए बहुत बुरा है। यह सिर्फ मानव के द्वारा लगातार पेड़ काटने की वजह से ही हुआ है। मानव के द्वारा कुदरत में बहुत ज्यादा दखलअंदाजी दी जाती है।अगर मानव अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पेड़ काटता है तो उसे उसके बदले और पेड़ लगाने चाहिए। कुदरती वनस्पति मानव के लिए किसी अर्थ व्यवस्था के लिए वरदान साबित होते हैं। वनस्पति रकबा बढ़ाने और कुदरती वनस्पति को बचाने की सख्त ज़रूरत है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने की और उनकी देखभाल करने की प्रेरणा दी जानी चाहिए। जंगल की खेती या फिर समाजिक जंगलात उत्पादन को अपनाना चाहिए। नदियों, नहरों, दरियावों सड़कों और रेल मार्गों के पास खाली जमीन पर दरख़्त लगाने चाहिए। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही हम अपनी लकड़ी की जरूरतों को पूरा कर सकते है और अपने वातावरण को साफ सुथरा और शुद्ध रख सकते हैं।
1

जंगलों की कटाई

26 मई 2023
2
2
2

मानव जीवन में जंगल बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। जंगल मानव के लिए या फिर अर्थ व्यवस्था के लिए वरदान साबित होते हैं। लेकिन दुख की बात यह है कि मोजूदा संसार में मानव द्वारा जंगलों को बहुत तेजी से

2

अमिर्ता देवी बिश्नोई

27 मई 2023
1
0
0

राजस्थान में वनस्पति की बहुत कमी है। और वनस्पति कम होने के कारण राजस्थान के लोग पेड़ो की बहुत कद्र करते और पैडों की पुजा करते है। राजस्थान में रहने वाले लोग  खेजड़ी के पेड़ को ज्यादा पुजते है। क्योंकि

3

उद्योग क्रांति से वनों पर प्रभाव

28 मई 2023
0
0
0

वन हमारे लिए कुदरत के द्वारा दी गई  सबसे उपयोगी स्रोत है।  क्योंकि आदि काल से ही मानव जंगलों को अपने निवास के लिए घर बनाना,  जंगलों से लकड़ी बालने के उपयोग के लिए, जड़ी बूटियों और दवाईयां आदि अपनी सभी

4

पानी प्रदुषण

2 जून 2023
0
0
0

प्रकृति की ओर से हमें बहुत सारी देने दी गई है। जिनके बिना धरती पर जीवन बिल्कुल असंभव है। उन सभी देनों में से सबसे अनमोल देन है पानी। पानी बिना धरती पर जीवन बिल्कुल असंभव है। पानी मानव की सबसे बड़ी और

5

विश्व पर्यावरण दिवस

5 जून 2023
2
1
1

वातावरण दिवस हर साल आज के दिन यानि 5 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है।  हर साल यह दिवस इस लिए मनाया जाता है। ताकि लोगों को वातावरण के प्रति जागरूक किया जा सके। विश्व वातावरण  दिवस मनाने का ऐलान तब

6

वातावरण प्रेमी

6 जून 2023
0
0
0

आज इस अध्याय हम वातावरण प्रेमी के दो महान शख्सियतों के बारे में जानेंगे। डॉ राजेन्द्र सिंह का जन्म 6 अगस्त 1959 ई को हुआ। डॉ राजेन्द्र सिंह ने सन् 1975 में एक गैर सरकारी संगठन बनाया। इस संगठन का तरूण

7

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस

7 जून 2023
2
1
1

20 दिसंबर, 2018 को, संयुक्त राष्ट्र  द्वारा  विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस ( WFSD)( world food safty day )की स्थापना की गई थी।  विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 7 जून, 2019 को मनाया गया, जो खाद्य सुरक्षा चुनौतियों

8

नदियों का प्रदुषण

8 जून 2023
1
0
1

 कुदरत ने भारत को बहुत सारी छोटी बड़ी नदियां उपहार के तोर पर बख्शी है। जैसे कि गंगा नदी,  महानदी , सुवर्णरेखा नदी, गोदावरी नदी, कृष्ण नदी, कावेरी नदी, नर्मदा नदी , साबरमती नदी , लूनी नदी और माहीं नदी

9

चिपको आंदोलन

17 जून 2023
1
1
1

बर्ष 1972 ई में पहाड़ी जिलों के जंगलों में से जब पेड़ काटने शुरू हुए। पेड़ों की नजायज कटाई की जा रही थी। गांव वासियों को जंगलों की कटाई से बहुत दुखी हुए। वह पेड़ों से अपनी बहुत सारी जरूरतों को पूर

10

डॉ. कमला सोहनी

18 जून 2023
0
0
0

आज इस अध्याय में हम उस महान शख्सियत के बारे में जानेंगे। जिन्होंने विज्ञान की दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बनाई।इनका नाम है डॉ. कमला सोहनी ।    डॉ. कमला सोहनी का जन्म 18 जून 1911 को मध्य प्रदेश के इंद

11

डॉ. कमला सोहनी

18 जून 2023
0
0
0

आज इस अध्याय में हम उस महान शख्सियत के बारे में जानेंगे। जिन्होंने विज्ञान की दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बनाई।इनका नाम है डॉ. कमला सोहनी ।    डॉ. कमला सोहनी का जन्म 18 जून 1911 को मध्य प्रदेश के इंद

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए