shabd-logo

कर्ण,अब भी बेवश है

8 नवम्बर 2023

5 बार देखा गया 5
          चाहे काली रात हो,या देदीप्यमान सूर्य से दमकता दिन। घनघोर जंगल में मूसलाधार बरसात जिसके बीच अनजान मंजिल का रास्ता घने कुहरे से पटा हुआ जिस पर पांच कदम आगे बढ़ाने पर भय से भरता मन कि कहीं गड्ढा या खाई न हो।आखिर क्यों डगमगाता मन?
          कहते हैं कि मानव मन को अनन्त उर्जा प्राप्त है फिर भी क्षितिज के उस पार के कल्पनातीत नकारात्मक पक्ष को जेहन में क्यों उतारता है?कहते है,हृदय के हर स्पंदन में सच्चाई छिपी है क्योंकि यह ही एक ऐसा अंग है जिसके तार ईश्वर ने अपने से जोड़ रखा है जो साहस, अहसास वह विश्वास  दिलाता है कि वह चारों ओर सदैव सुरक्षा कवच के रूप में विद्यमान है इतना ही नहीं,वह संभावित खतरे के बारे में सचेत भी करता है भले ही वह कितनी ही झीनी या आवाज़ धीमी हो। अनन्त शक्ति के पुंज स्वरूप आत्मा के पास इस वातावरण को बदलने की शक्ति तो होनी चाहिए,कुछ लोग निश्चित तौर पर कहते भी हैं।फिर ऐसी क्या विवशता है , इस संसार में अच्छे संकल्प इतने सक्रिय क्यों नहीं हैं जिससे संसार में दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ रहे बुरे विकल्पों की रफ्तार में ब्रेक लगाया जा सके ?
कुछ तो बात अवश्य है।
         आज लगभग हर घर अभिशापित है, प्रत्येक जगह पर्याप्त वरदानों से लैस "कर्ण" हैं फिर भी बुरी नियति वाला "शकुनि" ही सफल क्यों?शायद वह मानवीय, मानसिक और नियति प्रदत्त सीमाओं या कमजोरियों को अपनी शक्ति बना लेता है। हमें लगता है कि अगर व्यवस्था में वह बदलाव चाहता है तो उसे इन सीमाओं की जंजीरों को तोडना चाहिए और इससे शक्ति बनाकर सुअवसर ढूंढना चाहिए ।और स्वतंत्र होकर अपने खुले विचारों की दुनियां में जीना चाहिए।
          निश्चित रूप से शकुनि हर व्यक्ति में छिपे"हर कर्ण" की भूत, वर्तमान और भविष्य की जीवन कुंडली को भलीभांति जानता है।और उसके मानसिक विकार युक्त बुद्धि ,अहं या अंधभक्ति की सामाजिक मान्यताओं और प्रवंचनाओं की सीमाओं से जकड़न को अपनी शक्ति बनाता है और विश्व में फैले तमाम महाभारतों में विषवमन कर पूरी सृष्टि को आग में झोंक कर राख कर देना चाहता है।हम सब यह भलीभांति जानते भी हैं और सभी नकारात्मक क्रियाकलापों से उबरना भी जानते है। बस थोड़ा अकेले में खुली हवा में सांस लेकर उचछवास होना है। कहते हैं कि व्यक्ति वीरान में विचरण कर अकेले में सोचता है तो उसका दिमाग चार व्यक्तियों के बराबर प्रबलता से चलता है ,जब  कभी वह इस प्रक्रिया में किसी एक को, चाहे वह अंतरगी ही क्यों न हो, संगी बना लेता है तो उसके सहारे से अपनी मानसिक शक्ति को क्षीण कर तीन व्यक्ति के बराबर कर लेता है। इस लगातार चलती प्रक्रिया में जैसे और व्यक्ति जोड़ता जाता है तो अपना बुद्धि,विवेक शनै शनै क्षीण कर देता है और खुद शून्य शक्ति हो जाता है।
           उसे अपने में छिपी 'मैं ' से संघर्ष और कमजोरियों के क्षितिज से पार जाकर सोचना होगा।पर 'मैं ' यानी अहं से संघर्ष कर विजय प्राप्त करना असंभव सा है।इसके लिए नित्य परमशक्ति वान परमपिता परमात्मा से अंतर्रात्मा से पूरे मनोयोग से अनुग्रह करना होगा क्योंकि ईश्वर और" मैं" अर्थात "अहं" दोनों पक्ष एक दूज्ञरे के धुर विरोधी हैं।कहने का अर्थ यह है कि 'अह' पर विजय दिलाने वाला यही एक रास्ता है,अन्य कोई विकल्प नहीं।कहावत है
"जब मैं था,तब हरि नहीं;अब हरि हैं हम नाहि।
सब अंधियारा मिट गया,दीपक लेग्या माहिं।।
           दीपक तो ज्ञान का प्रतीक है वह सीधे व्यक्ति को ज्ञानयोग से जोड़ देता है। इस पर चलना कृपाण की धार पर चलने के समान है, अर्थात मुश्किलें बहुत हैं।इस हेतु अपने अन्दर छिपे 'कर्ण' को कृष्ण से और "राधेय"को "राधा" से जोड़ना होगा। इस संदर्भ में यहां यह कहना समुचित लगता है कि' अर् 'को शब्द ' क' से और उसके बाद 'ष्' को समाहित करना होगा।।'अर्' शब्द अहम और जकड़ी बेड़ियों का प्रतीक है। उसे 'शब्द 'क' अर्थात कर्मयोग के पैर तले दबाना होगा और शब्द 'ष' अर्थात षटविकार को काट बचे शब्द 'ष्' को कृष्ण में समाहित करना होगा। और 'राधेय' शब्द से शब्द "य" को हटाकर अनासक्त और अनाकर्ष भगवद्भक्ति के द्वारा उत्कर्ष उदाहरण प्रस्तुत कर अमर प्रेम का खिताब पाना है। महाभारत का पात्र "कर्ण" जब भी "कृष्ण" अर्थात ईश्वर से वार्तालाप करता है तो इन सभी को समावेश कर बात करता है। जिससे उसके व्यक्तित्व में "शकुनित्व" आ जाता है और मित्र दुर्योधन के अंध मित्र भक्ति के जंजीरों में जकड जाता है,इसका हश्र क्या हुआ किसी से क्या छिपा है?
             कृष्ण बार बार उसे आगाह करते हैं कि मुझमें समाहित हो जाओ और अपने अस्तित्व, व्यक्तित्व और विरासत को समझो और उससे शक्ति अर्जित करो। पर वह कुछ नहीं करता,और ऐसे हीअनंत में विलीन हो जाता है।
इस संदर्भ में वर्तमान में यह सोचने को मजबूर हो गये हैं कि हमारे अंदर का 'कर्ण" चौराहे पर क्यों खड़ा है?माना कि अव्यस्थाओं का काला साम्राज्य है पर इससे निजात पाने की क्षमता भी उसमें निहित है। जब धारण करने के आधार में ग्लानि आता है तब उसके उत्थान के लिए ताकत लगाने की जुनून अनपेक्षित तौर से सिर चढ़ जाता है।युग के आवश्यकता के अनुसार वह  मत्स्यावतार,कूर्मावतार, वाराहावतार, नृसिंह अवतार वामनावतार,राम ,कृष्ण और बुद्ध का रुप लेता है।कभी वह कबीर के रूप में बेबाक बात भी करता है।
             आवश्यकता है कुछ हटकर सोचने की?इसके लिए कभी ईशु की भांति सलीब पर चढ़ना पड़े तो उद्यत रहना चाहिए।और रश्मिरथी बन समाज में अतुल उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। अकेले चलना पड़े तो भी भय नहीं खाना चाहिए।माना कि अकेला भाड़ नहीं फोड़ सकता पर असर जरूर डालता है। बुजदिल होकर क्या जीना? आपको किसी से तुलना नहीं करनी,न ही समान व्यक्तित्व का बनना।बदलाव के लिए नयेपन के व्यक्तित्व के समावेश में तुम्हारा नाम ही काफी है।कुछ सोचकर या करके देखो तो सही!
            





ओमप्रकाश गुप्ता की अन्य किताबें

20
रचनाएँ
वक्त की रेत पर
5.0
इस पुस्तक में अधिकांश ऐसे वर्ग के परिवारों की कहानियों का संग्रह है जो समाज की आर्थिक संरचना की दृष्टि में लगभग पेंदे पर है , सामान्य तौर पर लोगों की नज़र इनकी समस्याओं पर न तो पड़ती है और न ही तह तक जाकर समझना चाहती ।देश के कानून के अनुसार किसी वर्ग में नहीं आता क्योंकि राजनैतिक पार्टियों का मतलब केवल वोट बैंक से है जो धर्म,जाति या क्षेत्रवादिता पर आधारित है जो उनके शक्ति देने में सहायक है। यह अछूते हैं क्योंकि इनकी कोई लक्ष्मण रेखा नहीं है।आरक्षण का मूल आर्थिक न होने के कारण इनसे कोई हमदर्दी भी नहीं है।इस अनछुए वर्ग के लोगों की मानसिकता भी ऐसी है जिसमें आत्मविश्वास या विल पावर न के बराबर दिखती है ये समस्याओं में ही जीते और उसी में मर जाते हैं। इनमें इतनी भी कला नहीं होती कि किसी के समक्ष कुछ कह सके।इस पुस्तक के कहानियों के माध्यम से लेखक समाज को ठेकेदारों को यह समझाने का प्रयास कर रहा है कि देश का वास्तविक विकास इन अनछुए वर्ग को समस्याओं से निजात देने में निहित है। कुछ विचारोत्तेजक लेख भी समाहित हैं जो सोचने के लिए मजबूर करते हैं कि हम सब ,चाहे जितना सबल हों,नियति का हाथ हमेशा ऊपर रहता है,आखिर होनी ही तो है जो हर मनुष्य के किस्मत के साथ जुड़ी होती है, होनी और किस्मत मिलकर मनुष्य के सोच( विचार) का निर्माण करते हैं,सोच में ही तो सर्वशक्तिमान हर प्राणी में कुछ कमियां और खूबियां छोड़ देता है।वही मनुष्य के चाहे अथवा अनचाहे मन की विवशता से भवितव्यता की ओर ठेल ( धकिया)कर ले जाता है।चाहे मूक रूप से धर्मयुद्ध का शंखनाद हो या होनी के आगे कर्ण की विवशता।
1

महा धर्मयुद्ध का शंखनाद

19 अप्रैल 2023
3
3
5

इतिहास गवाह है कि प्रत्येक क्रांतिकारी युगपरिवर्तन के लिए धर्मयुद्ध हुआ है उसका स्वरूप चाहे जैसा भी हो।कभी कभी अस्तित्व के लिए परिस्थियों से संघर्ष,कुछ संवेगो और आवेगों को

2

छठी की वो काली रात

6 मई 2023
1
1
1

- अंधविश्वास के चक्कर में जान गंवाने या जान लेने के हादसे बहुत दर्दनाक होते हैं खासतौर से नाबालिग बच्चों की मौत,काला जादू और चुड़ैलों के कपोल कहानियों के चलते&nb

3

कुछ तो गूढ़ बात है!

13 मई 2023
1
2
1

ओम के दिमाग में पता नहीं,कब होश आया? कब विचार कौंधा? उसने अपनी दिनचर्या में उस नगर निगम के वृजेन्द्र स्वरूप पार्क में रोज सुबह शाम टहलने का विचार बनाया। विचार तो नैसर्गिक ह

4

हां,वो मां ही थी!

27 मई 2023
1
2
3

दो बच्चों के स्वर्गलोक सिधार जाने के बाद तीसरे बच्चे के रूप में किशोर(नामकरण के बाद रखा नाम) जब गर्भ में आया तो उसकी मां रमाबाई अज्ञात डर और बुरी

5

लौटा दो, वो बचपन का गांव

9 अक्टूबर 2023
2
2
2

सुरेश को अपनी सत्तर वर्ष लम्बी की लम्बी जीवन यात्रा तय करने के बाद जाने क्यों अब लगने लगा कि इस महानगर में निर्मित पत्थरों के टावरों के जंगल में किसी एक छेद नुमा घोंसले में कबूतरों की तरह रहते रहते मन

6

वो पुरानी चादर, नसीबवाली थी

13 अक्टूबर 2023
0
0
0

बहुतायत में लोग कहते हैं कि प्राणी का जन्म मात्र इत्तेफाक ही नहीं होता, पुनर्जन्म में विश्वास रखने वाले लोग इसके साथ प्रारब्ध, क्रियमाण भी जोड़ देते हैं

7

वे ऐसा क्यूं कर रहे?

18 अक्टूबर 2023
0
0
0

बीते दिनों को क्यूं लौटें,इससे क्या फायदा?जो होना था,वह सब कुछ हो गया।समझ में नहीं आता कि इतिहास का इतना महत्व क्यूं दिया जाता? वेंकट उन सारे मसलों को अपने विचारों क

8

वह कुप्पी जली तो,,,,,,,

20 अक्टूबर 2023
0
0
0

जब अपने सपनों की मंजिल सामने हो और हासिल करने का जज्बा हो।इसके अलावा जज्बे को ज्वलंत करने के मजबूत दिमाग और लेखनी में प्रबल वेग से युक्त ज्ञानरुप

9

चल चला के बीच,लगाई दो घींच

25 अक्टूबर 2023
1
1
3

उन दिनों, जब पूस की ठंड अपने शबाब पर होती, गांव में हमारे घर के सामने चौपाल लगती,लगे भी क्यों न? वहीं पुरखों ने एक बरगद का पेड़ लगा रखा हैं। बुजुर्ग व्यक्ति र

10

सकउं पूत पति त्यागि

27 अक्टूबर 2023
1
0
1

नया दौर है ,खुली हवा में सांस लेने की दिल में चाह लिए आज की पीढी कुछ भी करने को आतुर रहती हैं।मन में जो आये हम वही करेंगे ,किसी प्रकार की रोक-टोक

11

एक किता कफ़न

31 अक्टूबर 2023
0
0
0

आखिर उस समय उन्होंने अस्पताल में एडमिट मां के बेड के सामने, जो खुद अपने बिमारी से परेशान है , इस तरह की बातें क्यों की?इसके क्या अर्

12

कर्ण,अब भी बेवश है

8 नवम्बर 2023
0
0
0

चाहे काली रात हो,या देदीप्यमान सूर्य से दमकता दिन। घनघोर जंगल में मूसलाधार बरसात जिसके बीच अनजान मंजिल का रास्ता घने कुहरे से पटा हुआ जिस पर पांच कदम आगे बढ़ाने पर भ

13

आत्ममुग्धता, वातायन की

23 नवम्बर 2023
1
1
2

मैंने न जाने कितने तुम्हारे छुपे हुए दीवानापन, बेगानापन, अल्हड़पन और छिछोरापन के अनेकों रूप देखें हैं।मेरी आड़ में सामने निधडक खड़े,बैठे,सोये,अपने धुन में मस्त दूसरो

14

सोच, व्यव्स्था बदलाव की

26 नवम्बर 2023
0
0
0

लगभग वर्ष 1973 की बात है,मेरी आयु भी 17 वर्ष के आस पास थी;अपने निवास स्थान से थोड़ी दूर स्थित बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में सुबह शाम टहलना हमारे रोज़मर्रा के जीवन का हिस्सा हुआ करता था।यह एक ऐसा सा

15

हर घर, अपना अर्थ ढूंढ रहा है

19 दिसम्बर 2023
1
1
1

भारतीय परिवेश में 'घर' एक समूह से जुड़ा हुआ शब्द समझा जाता है जिसमें सभी सदस्य न केवल एक ही रक्त सम्बन्ध से जुड़े होते हैं बल्कि परस्पर उन सभी में उचित आदर,संवेदन, लिहाज़ और सहनश

16

दुखड़ा किससे कहूं?

6 जनवरी 2024
0
0
0

पता नहीं क्यों,आज दिन ढलते ही गर्मी से निजात पाने "अनुभव"अपने हवेली की खुली छत पर खुली हवा में सांस लेते हुए अपनी दोनों आंखें फाड़े हुए नीले व्योम के विस्तार को भरपूरता से देख रह

17

शहरों से न्यारा मेरा गांव

16 जनवरी 2024
0
0
0

मनराखन बाबू फर्श पर बिछी चटाई पर बैठे थे और लकड़ी की चौकी पर कांसे की थाली में उनके लिए भोजन परसा जा रहा था। नैसर्गिक और छलहीन प्रेम और बड़े सम्मान के स

18

जेहि जब दिसिभ्रम होइ खगेसा........

19 मार्च 2024
1
1
2

रेडियो में बड़े ध्यान से बगल की घरैतिन "लक्ष्मी " पुरानी मूवी "मदर इंडिया" का गीत"नगरी नगरी द्वारे द्वारे........" को अपने लय में गाये जा रहीं थीं जैसे लगता मुसीबत की मारी "नर्गिस" का रोल इन्हीं

19

शकुनि कब तक सफ़ल रहेगा?

23 मार्च 2024
0
0
0

पता नहीं लोग उजाले को ही क्यों देखते हैं,हमने माना कि ज्ञान सूर्य तुल्य है , शक्ति से परिपूर्ण है , वैभवशाली है और आकर्षक है पर सम्पूर्ण नहीं है । आखिरकार इसक

20

तेज कदमों से बाहर निकलते समय

21 अप्रैल 2024
1
1
1

हमें जिंदगी में लाना होगा भरोसा जो कदम कदम पर जिंदगी की आहट को उमंगो की तरह पिरो दे, और वह अर्थ खोजना होगा जो मनुष्य को मनुष्य होने की प्रेरणा दे।वह लम्हे चुरा

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए