shabd-logo

समय यात्रा

7 सितम्बर 2022

21 बार देखा गया 21

आज मैं किसी परिकल्पना में खोया हुआ था | मेरा आगे का भविष्य कैसा होगा | भविष्य में  मैं क्या करूँगा, कौनसा कार्य मेरे लिए उचित रहेगा | कुछ सालों पहले किस तरह से रहता था | आप भी कभी किसी कल्पना में खोये होंगे| अगर अभी आप को   पता चल जाए कि आपका भविष्य कैसा होगा | तभी एक दम से ख्याल आया की अगर मैं नारदमुनि जी की तरह होता तो कितना अच्छा होता | जब मन करता ब्रम्हलोक में भगवान विष्णु के पास तो कभी पृथ्वी पर भ्रमण करता | यह सब मेरे मस्तिष्क की कौरी कल्पना थी | 

अगर यह कल्पना हकीकत में बदल जाये तो कितना अच्छा हो |  मैं भौतिक रूप से भुत और भविष्य को देख सकता | बस   इसे ही समय यात्रा कहते हैं | वैज्ञानिक मतनुसार किसी की भी आवाज हमेशा ब्रह्मांड में हमेशा गूंजती रहती है | इसका मतलब की महाभारत के कृष्ण, अर्जुन, कर्ण की आवाज को आज भी सुना जा सकता है | आज कल वैज्ञानिकों में यह खोज का विषय बना हुआ है |

 इस तरह की आवाज को सुनने के लिए ब्रम्हांड में जाने की आवश्यकता पड़ेगी | ब्रम्हांड की यात्रा के लिये एक टाइम मशीन कीआवश्यकता होगी | जिस में बैठ कर ब्रम्हांड की यात्रा पर निकला जा सकता है | जैसे की हॉलीवुड फिल्मों में देखा जा सकता है |          

कोई व्यक्ति को ब्रम्हांड पर एक साल व्यतीत कर पृथ्वी पर लौटे तो उसे समय में काफी अंतर देखने को मिलेगा |  ब्रम्हांड में  उसके हिसाब से उसे एक वर्ष लगा होगा |  लेकिन पृथ्वी पर तब तक एक युग बीत चुका होगा | पूर्व में घटित किसी घटना को अगर दोबारा देखना चाहते हैं | इसके के  लिए ब्रम्हांड में इस घटना से तेज गति से आगे निकल कर पीछे मुड़ कर देखना होगा | इस तरह से भविष्य में होने वाली घटना के बारे में  भी जाना जा सकता है

वेद पुराणों में इस तरह के वर्णन जरूर सुनने को मिलेंगे | वैज्ञानिक भी अब वेद पुराणों की बातों को हकीकत में बदलने के लिए इस तरह के अविष्कार के लिए लगे हुवे हैं | लेकिन अभी यह कोरी कल्पना ही लगती है|

1
रचनाएँ
समय यात्रा
0.0
हर व्यक्ति अपनी कल्पना की दुनिया में खोया रहता है कोई भूत तो कोई भविष्या की दुनिया में मगन रहता है इस समय यात्रा में भी कल्पना की बात की गई है

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए