shabd-logo

शरद सुहावन

10 नवम्बर 2021

37 बार देखा गया 37
गीत -  शरद सुहावन

हरित धरा की छटा निराली,
पीर व्यथा सब हरती है।
शरद सुहावन की बेला यह,
हृदय प्रफुल्लित करती है।
//1//
जब दिनकर की रक्तिम किरणे,
ओस बूँद से मिलते हैं।
मानो तब ऐसा लगता है,
हेम पुष्प ही खिलते हैं।
लहक रहे हर खेत - खेत में,
स्वर्णिम बाली धानों की।
कला दिखाने लगे सभी खग,
अपनी अनुप उड़ानों की।
इस बेला में स्वर्ग से बढ़कर,
लगती अपनी धरती है।
शरद सुहावन की बेला यह,
हृदय प्रफुल्लित करती है।
//2//
त्योहारों का भी मौसम यह,
और खुशी की लड़ियाँ है।
दीपोत्सव में सब बच्चों के,
हाथों में फुलझड़ियाँ है।
सभी गृहणियाँ मगन स्वयं में,
महक रही पकवानों में।
प्रसन्नता सबके मुख पर है,
बालक वृद्ध जवानों में।
हर घर के द्वारे - द्वारे में,
वंदनवार संवरती है।
शरद सुहावन की बेला यह,
हृदय प्रफुल्लित करती है।
//3//
इस बेला में सजनी अपना,
साजन का पथ वह तकती है।
चाहे जितने दिन हो पर कब,
इसकी नैना थकती है।
फिर वह  पल भी आता है जब,
वे दोनों मिल जाते है।
तरस रहे मन के भावों में,
प्रणय सुमन खिल जाते है।
साजन के बाहों में आकर,
सजनी और निखरती है।
शरद सुहावन की बेला यह,
हृदय प्रफुल्लित करती है।

स्वरचित©®
डिजेन्द्र कुर्रे"कोहिनूर"✍️✍️

डिजेन्द्र कुर्रे"कोहिनूर" की अन्य किताबें

Dinesh Dubey

Dinesh Dubey

बहुत बढ़िया है

10 नवम्बर 2021

डिजेन्द्र कुर्रे"कोहिनूर"

डिजेन्द्र कुर्रे"कोहिनूर"

12 नवम्बर 2021

धन्यवाद

Pragya pandey

Pragya pandey

बहुत सुंदर कविताओं का संकलन है 🙏🙏😊 शरद पूर्णिमा पर मेरी दो कविताएं है आप चाहे तो पढ़ सकते है 🙏🙏😊

10 नवम्बर 2021

10 नवम्बर 2021

6
रचनाएँ
डिजेन्द्र कुर्रे की डायरी
5.0
परिचय डिजेन्द्र कुर्रे का निवास पीपरभौना बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है ।साहित्यिक उपनाम "कोहिनूर" है ।इनकी जन्म तिथि 5 सितंबर 1984 एवं जन्म स्थान भटगांव छत्तीसगढ़ है ।डिजेन्द्र कुर्रे की शिक्षा बीएससी( बायो ),एम. ए .संस्कृत, समाजशास्त्र, हिंदी साहित्य है ।आपका कार्यक्षेत्र बतौर शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं ।आपकी लेखन विधा कविता, हायकू,कहानी ,मुक्तक ,गजल ,गीत आदि है। आपका कार्य कार्य क्षेत्र शिक्षण रहा है ।सामाजिक गतिविधियों के अंतर्गत योग कराटे एवं कई साहित्यिक संस्थाओं में भी पद पदाधिकारी हैं । डिजेन्द्र कुर्रे जी के कोहिनूर की आभा काव्य संग्रह, सोनहा बिहान,संस्कार सरोवर के अलावा कई साझा संग्रह में रचना प्रकाशित है।साथ ही साथ साइंस वाणी पत्रिका एवं कई पत्र-पत्रिकाओं में इनकी रचना प्रकाशित है। विशेष उपलब्धि में छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड गृह मंत्री के हाथ सम्मानित होने सौभाग्य मिला है।इसके अलावा मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र उत्कृष्ट योगदान हेतु मिला है।राष्ट्रीय कवि चौपाल कोटा राजस्थान में प्रथम ,द्वितीय स्थान रहा।कला कौशल साहित्य संगम में साहित्य श्री सम्मान से नवाजा गया है।इसके अलावा विचार सृजन सम्मान,अम्बेडकर शिक्षा क्रांति अवार्ड,उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान एवं कई मंचो से सम्मानित किए गए। डिजेन्द्र कुर्रे जी के लेखन का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियां, आडंबर, गरीबी, नशा पान, अशिक्षा आदि से रूबरू कराकर समाज को जागृत करना है।
1

गुरुघासी बाबा

10 नवम्बर 2021
4
4
3

कुंडलियाँ -- बाबा गुरु घासीदास

सन्देशा गुरुदेव का,

&n

2

शरद सुहावन

10 नवम्बर 2021
5
4
5

गीत - शरद सुहावन

हरित धरा की छटा निराली,

पीर व्

3

प्रभु श्री राम

12 नवम्बर 2021
1
1
1

मुक्तक -- प्रभु श्री राम

धरती से अम्बर तक जग में,

खुशिय

4

सुहाग

12 नवम्बर 2021
2
2
3

लघु कथा - सुहाग

रास्ते में एक व्यक्ति जा रहा था।उसे एक अभागिन महिला मि

5

खगवृन्द

12 नवम्बर 2021
2
3
2

गीत - करलव खगवृन्दों का

नील गगन की छटा निराली,

ज्य

6

शिव महिमा

26 जुलाई 2022
2
1
1

गीत -- शिव महिमा==============================पुण्य मास सावन में जब जब,सोमवार का भोर हुआ।सभी जगह के शिवालयों में,शिव महिमा का जोर हुआ। &nbs

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए