shabd-logo

बलात्कार या उससे जुड़ी अन्य किसी अनहोनी से कैसे बचें ?

26 अक्टूबर 2021

62 बार देखा गया 62

बेहद अफसोस के साथ मुझे ये लेख लिखना पड़ रहा है कि लड़कियों को अब अपना बचाव खुद करना होगा ताकि वो किसी दुष्कर्म की शिकार होने से बच सकें |

हमारे देश मे रेप की घटनाएं या उसके बाद उनको टीआरपी स्टंट बनाना अब आम बात होती जा रही है बचाव के नाम पर उल्टा कपड़ों का ज्ञान दिया जाता है जो सिर्फ एक नपुंसक की सोच हो सकती है |

आखिर रेप के डर से हम खुलकर अपनी लाइफ क्यों न जिये , बलात्कार रोकने की जगह हमको रात में निकलने से रोकने की सलाह दी जाती है खुद को कपड़ों में ढकने की सलाह दी जाती है क्योंकि वो खुद किसी न किसी रूप में बलात्कारियों को सह दे रहे होते हैं ,मैं किसी का नाम नही लूंगी क्योकि दुष्यंत कुमार जी ने कहा है

मत कहो आकाश में कोहरा घना है
ये किसी की व्यक्तिगत आलोचना है

आज मैं महिलाओ को कुछ ऐसी बातें बताने जा रही हूं जिनसे वो बलात्कार जैसी घटनाओ से बच सकेंगी और साथ ही साथ अपनी ज़िंदगी भी भारत के संविधान के अनुरूप जी सकेंगी |

सतर्कता, सावधानियां और होशियारी हमें कई विपरीत हालातों से बचा सकती है। इससे बचने के लिए हर किशोरी, युवती और बड़ी उम्र की महिलाओं को कुछ आवश्यक सावधानियां अवश्य बरतनी चाहिए।

आप को अगर ये लेख सही लगे तो सिर्फ अपने जानने वाली महिलाओं के साथ साझा करियेगा एवं अगर आपके पास भी कुछ और उपाय हो तो कमेन्ट में बताइएगा | समीक्षा लेख की नही बचावो की करियेगा ताकि मेरा लिखना सफल हो |

आइए जानते हैं कुछ बचाव

नशा न करें न नशा करने वालों के साथ रहें
      सहेलियों नशा बलात्कार की जननी है लगभग हर 90% रेप की घटनाओ में आरोपी या पीड़िता में कोई एक या दोनों नशे में होकर अपना होश खो बैठते हैं और सेन्सलेश होकर आप बलात्कार की शिकार हो जाती हैं तो आज ही प्रण लीजिये पार्टी के नाम शराब या एल्कोहल पीना बन्द करिये और ऐसी संगति को तुरन्त छोड़िए जो अल्कोहलिक है ये कुछ समय के लिए स्टैट्स की बात हो सकती है पर एक बलात्कार आपके परिवार पर क्या असर डालेगा सोच कर ही रूह कांप जाती है |

सोशल मीडिया में एडल्ट चैट ,मीडिया की बातें या उनको शेयर न करें
  आज कल सोशल मीडिया इस तरह युवाओं पर हावी है कि हर कोई हर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहता है और प्राइवेसी के चलते वो खुल कर चैट करने लगते हैं | बस यही भूल न करें किसी को भी मजाक एक लिमिट में करने दें अगर कोई आगे बढ़ता है तो सारे रिश्ते नाते भुला कर उसको तुरन्त ब्लॉक करें साथ ही साथ रिपार्ट भी करें |
एडल्ट कंटेंट भूल कर न मांगे न शेयर करें चाहे वो लड़की हो या लड़का |

मोबाइल में हमेशा रिचार्ज रखें और प्रयास करें अपनी लोकेशन घर मे किसी न किसी से शेयर करें
कभी भी आपको कोई अनहोनी की आशंका हो तो घर मे/विश्वसनीय दोस्तों में  किसी के पास फोन मिलाकर छोड़ दें और उनको ये भी बता कर रखें की अगर मैं कुछ न बोलू तो समझ जाएं कि कुछ गड़बड़ है और अपनी लाइव लोकेशन जरूर किसी न किसी के पास शेयर करते रहें | मोबाइल का पूर्ण उपयोग करें |

गुंडों से सीधे बहस न करें न ही दबें
ईश्वर न करे आप कभी इस स्थिति में फसे फिर भी अगर ऐसी कोई परिस्थिति आती है तो प्रेजेंस ऑफ माइंड लगाएं गुंडों से न ही दबें और न ही उनसे शुरू में बहस करें पहलेस्थिति को भापें और मौका पाकर उनके जननांग पर इतनी जोर वार करें कि आपको भागने का मौका मिले (भले वो मर जाये क्योकि ऐसे लोगों को जीने का कोई हक नही) हर संकट का एक समाधान अवश्य होता है बस सूझबूझ कर उसको पहचानना होता है |

अपने पास हमेसा (मिर्ची स्प्रे) पेपर स्प्रे रखें
अपने पर्स या कैरी बैग में सबसे आगे आप पेपर स्प्रे रखें और बुरी परिस्थितियों में फंसने पर सही मौका देखकर उसको गुंडों की आँख में डाल दें और ज़ोर से भागें | चाहें तो कंगन में ब्लेड का यूज भी कर सकतीं हैं और मौका पाकर उसको यूज़ करें |
ये 100% बचाव है

फोन पर नकली बात करें
अधिकांश केस में देखा गया है बस या  टैक्सी ड्राइवर इस घटना को अंजाम देते हैं जब वो खाली होती है अतः जब भी आपको कुछ संदिग्ध लगे फोन को निकाल कर कुछ नकली बाते (जैसे भैया आप पहुच गए न मैं बस 2 मिनट में पहुच रही हूं) (पापा आप जिस रास्ते से घर जा रहे वही मैं हूं) करें ये सामने वाले के मौकों को कमज़ोर करती है |

कैब/टैक्सी ड्राइवर को गलत रास्ते पर जाने पर तुरन्त रोकें और गूगल मैप ऑन रखें
आपको अगर अपना रास्ता पता है तो कोई बात नही अन्यथा गूगल मैप से अपना रास्ता देखते रहें और जरा सा भी गलत होने और ड्राइवर को तुंरत गाड़ी रोकने को बोलें न माने तो पेपर स्प्रे डाल दें और उतर कर भीड़ की ओर जाएं और घर मे फोन करें | मेरा यकीन मानिए 50% केस यही से समाप्त हो जायँगे |

कपड़े कोई भी पहनें पर सभ्यता से पहने
आप कोई भी कपड़ें पहने वो आपका अधिकार है पर उसको सभ्यता पूर्वक पहने जैसे मानिए आपने शॉर्ट ड्रेस पहनी है तो उसको सही जगह से पहने न कि अपनी नई स्टाइल बनाने के चक्कर मे अंग प्रदर्शन करें | दुप्पटा , ब्रा की स्ट्रिप इन चीजों का ध्यान रखें | कपड़ा कोई भी हो छोटा या बड़ा वो अंगों को ढकने के लिए होता है न कि उनको दिखाने के लिए |

रिश्तों पर भी आँख मूंद कर भरोसा न करें
स्पर्श एक सीमा के बाद किसी भी रिश्ते को नहीं जानता और वह सिर्फ संतुष्टि मांगता है | रिश्तों में एक महीन सी सीमा-रेखा है जिसे स्त्री पुरुष दोनों को समझना चाहिए |
अपने शरीर को किसी भी तरह किसी को छूने का हक आप खुद तय करें और एक सीमा के बाद या जहां स्पर्श गलत लगे तुरन्त सख्ती से मना करें और वहां से हटकर पब्लिक प्लेस में आ जाएं | चाहे रिश्ता कोई भी हो |

धर्म पर विश्वास करें धर्म के अंधविश्वास पर नही
आप किसी भी धर्म के हो उसमे होने वाले अंध विश्वास में फसकर आप कई बार बलात्कार के शिकार हो जाते हैं अपने धर्म मे आस्था आप खुद तय करें न कि किसी धर्म के रखवाले के बताने के अनुसार तय होने दें |

सूनसान अनचाही जगहों पर परिवार के साथ ही जाएं(हमउम्र के साथियों के साथ बिल्कुल न जाएं)
जब भी कोई आपको कहीं टूर पर या पिकनिक के लिए बोले तो उस जगह के बारे में पूरी जानकारी लें वहां के क्राइम रिकॉर्ड की भी अगर जगह निर्जन, सुनसान, है तो साफ मना कर दें जाने को चाहे कोई कितनी भी कसमें दे क्योकि सुनसान जगह पर आप कुछ भी नही कर पाएंगे सिर्फ रेप की शिकार होने के अलावा |

अगर आप ऊपर के सभी पॉइंट को अपने जीवन मे अपना लेंगे तो यकीन मानिए आप आत्म निर्भर हो जाएँगे और 90% तक इन घटनाओ को अपने से दूर रख लेंगे हलाकि अपराधी रिश्ते उम्र या वस्त्र से हटकर गंदी ही सोच रखते है पर खुद को कैद में रखने से बेहतर है उसका सामना करना |

अगर मेरा लेख जीवन मे एक भी बलात्कार रोकने में सफल हुआ तो मेरा लिखना सार्थक हो जाएगा |

आशा है आप इसको हर महिला के साथ शेयर करेंगे
🙏


sayyeda khatoon

sayyeda khatoon

महत्वपूर्ण जानकारी

27 अक्टूबर 2021

काव्या सोनी

काव्या सोनी

Bahut hi Shandar likha aapne behtreen jankari di aapne 👌👌👌👌👌👌👌👌

26 अक्टूबर 2021

8
रचनाएँ
सावधान स्त्री 😒
4.9
मैं तो अपनी कहानियों को एक आईना समझती हूँ , जिसमे समाज अपने आप को देख सके | मैं सोसाइटी की चोली क्या उतारूंगी जो पहले से ही नंगी है| उसे कपड़े पहनना मेरा काम नही है मैं काली तख़्ती पर सफेद चॉक इस्तेमाल करती हूँ ताकि काली तख़्ती और नुमाया हो जाए | स्त्रियों के ज्वलन्त समस्याओं के विषय मे लेख इस पुस्तक में मिलेंगे
1

बलात्कार :- आखिर क्यों होते हैं?

26 अक्टूबर 2021
23
6
6

<div align="left"><p dir="ltr">प्रिय पाठकों </p><p dir="ltr">जब भी देश मे कोई रेप की घटना आती ह

2

बलात्कार या उससे जुड़ी अन्य किसी अनहोनी से कैसे बचें ?

26 अक्टूबर 2021
10
2
2

<div align="left"><p dir="ltr">बेहद अफसोस के साथ मुझे ये लेख लिखना पड़ रहा है कि लड़कियों को अब अपना ब

3

कलंकित होते खून के रिश्ते

26 अक्टूबर 2021
13
2
0

<div align="left"><p dir="ltr">आप सभी पाठकों को मेरा नमस्कार</p> <p dir="ltr">भारत एक सनातन संस्कृति

4

चैट रूम :- लड़कियां कैसे यूज़ करें

26 अक्टूबर 2021
7
1
0

<div align="left"><p dir="ltr">चैटरूम 21वी सदी का कबूतर है जिसका प्रयोग मुख्यतः युवा पीढ़ी द्वारा नए

5

लड़कियां और स्मोकिंग 🚭

26 अक्टूबर 2021
17
2
1

<div align="left"><p dir="ltr">नमस्कार साथियों 🙏 </p> <p dir="ltr"><b>सिगरेट</b><b> या तंबाकू का </

6

पेंटिंग में अश्लीलता क्यों? (नैतिक पतन)

15 नवम्बर 2021
11
1
1

<div align="left"><p dir="ltr">दोस्तों बहुत ही गंभीर विषय है पेटिंग के नाम पर महिलाओं का नग्न चित्र

7

बच्चो में यौन शिक्षा(चाइल्ड सेक्स एजुकेशन)

15 नवम्बर 2021
9
2
1

<div align="left"><p dir="ltr">आज मैं इस विषय पर लिखने जा रही सभी जिम्मेदार पेरेंट्स इसको बहुत ही ध्

8

लड़कियों कल्टी मारो :- हितैषी से एडल्ट चैट तक

23 नवम्बर 2021
18
2
4

<div align="left"><p dir="ltr">नमस्कार सहेलियों , </p> <p dir="ltr">21 वीं सदी का जमाना सोशल मीडिया

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए