shabd-logo

भाग-1

9 सितम्बर 2022

38 बार देखा गया 38

एसवी यूनिवर्सिटी, इंडिया
(Year- 2220)

***********************एक लड़का  साईकल चलाते हुए आता है अंडरग्राउंड में बने स्टैंड पऱ अपना साइकल खड़ा कर सामने बिल्डिंग की ओर एक नजर डालता है जिस पऱ बड़े बड़े अक्षरों में जीएच बिल्डिंग लिखा हुआ था। वो एक गहरी सांस लेता है और उस तरफं तेजी से बढ़ जाता है। मेन गेट के पास ही सीढ़िया बनी हुई थी उसके बगल में एलीवेटर रूम बना था। वो एलिवेटर रूम के पास जाता है लेकिन फिर सीढ़ियों से ऊपर चढ़ने लगता है वो सीढ़ियों से ही तीसरी मंजिल पऱ पहुंचता है वहाँ रूम नंबर ट्वेंटी वन के डोर पऱ अपना हाथ रखता है स्कैनिंग के बाद दरवाजा खुल जाता और वो अंदर आ जाता है।  वहाँ पहले से दो लडके बैठे हुए थे। अंदर चार सिंगल बेड लगाए गए थे सभी बेड के पास एक स्टडी टेबल और चेयर लगे हुए थे बेड के सिर के तरफ वाले दिवार पऱ अलमीरा लगी थी सभी बेड के साथ ऐसे ही टेबल और अलमीरा लगे हुए थे।  वहाँ केवल एक ही अलमारी के शेफ में किताबें भरी हुए थी। दीवालो पऱ जगह जगह पऱ कुछ पेपर के टुकड़े, पेपर आर्ट लगाए गए थे। लड़का अंदर आकर डोर बंद कर देता है। उसने ग्रे हुडी के साथ ब्लैक ट्रैक पैंट पहना हुआ था हाथों में ब्लैक ग्लब्स सिर पऱ कैप और चेहरे पऱ मास्क लगा रखा था।  उसके शरीर में फिलहाल बस हल्की ग्रिनिस, ब्लूइस कलर की दो आँखे दिख रही थी जिसमे मायूसी भरी पड़ी थी। उसने सिर से कैप हटाया उसके हल्के ब्राउन सिल्की बाल उलझें हुए उसके माथे तक लटक रहे थे। उसने  हाथों का ग्लब्स और चेहरे से मास्क हटाया और जाकर एक साइड के बेड पऱ बैठ गया। वो उसने अपने हाथों से अपने गर्दन पऱ हाथ फेरा उसके हाथों में एक ब्लैक कड़ा था जिसके ऊपर कुछ अजीब सी आकृतियाँ बनी हुई थी। फिर तुरंत बाथरूम में घुस गया।  कमरें में मौजूद पहले से दोनों लडके उसी क़ो देख रहे थे फिर उसके जाने के बाद एक दूसरे का मुंह देख कर कंधे उचका दिए। वो बाथरूम से बाहर निकला तो उसके कानों में एक आवाज गुंजी।
" ऊर्जित.. योर फेवरेट हॉट कॉफी इज रेडी। " वो उसके तरफ देखता है सामने एक लड़का जिसने  ऊपर ब्लैक इनर वियर और नीचे ब्लैक ट्रैक पैंट पहन रखा था उसकी आँखे और बाल दोनों भूरे रंग के थे वो ऊर्जित से भी थोड़ा  ज्यादा गोरा था ।  उसके माँ बाप दोनों ब्रिटिश थे लेकिन उसके जन्म के समय से ही वो वो इण्डिया में सैटल थे । वो एक फेमस पायलट था जो जिसने कई बार लोगों कि जान बचाने के लिए ऐसी जगहों में लैंडिंग कराई थी जहाँ अन्य पायलट करने का सोच भी नहीं सकते थे। वो हाथों में कॉफी कप लेकर खड़ा था।
" थैंक्स  सहर्ष .. आय रिलयी नीड दिस। " वो मुस्कुराते हुए उसके हाथ से कॉफी ले लिया।
" बट कॉफी बनाने का आईडिया मैंने दिया था और तुम उसे थैंक्स बोल रहे हो? " वो दूसरा लड़का उन दोनों क़ो अपनी बड़ी बड़ी काली आँखों से घूर रहा था।  वो दिखने में अट्रेक्टिव था। वो एक जर्मन बॉय था। उसे बारह लैंग्वेज पऱ कमांड था इसीलिए उसे हिंदी बहुत अच्छे से आती थी। वो स्टडी के साथ साथ  सॉफ्टवेयर डिपार्टमेंट में जूनियर साइंटिस्ट था।
" ओह गॉड.. इस लडके का क्रेडिट लेने की आदत नहीं जाने वाली है। " सहर्ष चिढ़ते गए बोला।
" हाँ तो मैं अपनी ही आईडिया का क्रेडिट ले रहा हुँ तुम्हारे तरह चोरी तो नहीं कर रहा हुँ क्रेडिट्स की। " उसने मुंह बनाते हुए कहा।
" हाँ बोलो तो इस आईडिया के लिए तुम्हारा नाम न्यूज़ में डलवा दे...। " सहर्ष ने दोनों भवें ऊपर करते हुए बोला।
" गुड आईडिया सहर्ष,, सुनने में कितनी ग्रेट फिलिंग आ रही है ना -"  कर्ट ईरीमैन - द आईडिया मेकर। " कर्ट अपनी आँखे बंद करके मुस्कुराते हुए बोला। सहर्ष ने सिर हिला लिया और ऊर्जित की ओर देखा जो अपने बेड पऱ दोनों हाथ से अपना चेहरा पकड़ कर बैठा था वो किसी सोच में डूबा हुआ था।
" व्हाट हैप्पेंड??  " कर्ट उसके कंधे पऱ हाथ रख कर पूछा।
" आय'म नॉट सलेक्टेड.....। " ऊर्जित ने कहते हुए एक गहरी सांस ली। सहर्ष और कर्ट सुबह की बातें याद करने लगे ज़ब ऊर्जित सुबह से ही अपने प्रिपरेशन में लगा था। उसमे इस इंटरव्यू के लिए पिछले तीन साल से बहुत हार्ड वर्क किया था अगर वो सलेक्ट हो जाता तो उसे इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर एलियन रिसर्च में रिसर्च के लिए भेजा जाता जो ऊर्जित का बचपन से सपना था। सहर्ष उसके पास बैठ कर उसके पीठ क़ो थपथपाने लगता है। कर्ट भी ऊर्जित के पास मायूसी के साथ बैठ जाता हैं। आईओएआर में जाने के लिए सिर्फ के एक बार ही अप्लाई किया जा सकता था उसमे सेकंड चांस के लिए कोई रूल्स नहीं था।
कर्ट के हाथ में बंधी घड़ी में एक बीप हुआ उसने वॉच में एक बटन प्रेस किया और अपना हाथ आगे कर के हवा में ही ऊपर से नीचे स्क्रॉल किया उसके सामने एक लाइट ब्लु में स्क्रीन उभर आई। वो उस पऱ दूसरे हाथ कि ऊँगली तेजी से  चलाने लगा।
" हे... अभी अभी इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर एलियन ( आईओएआर ) रिसर्च ने एक यूएफओ के बारे में नोटिफिकेशन आउट किया है..। "
" ओह रियली.. दिखा मुझे। " ऊर्जित उसका हाथ पकड़ कर उसे अपने पास बैठा लिया।
" एरिलियस ने कोई अपना कोई एयरक्राफ्ट स्पेस में छोड़ा होगा बाय मिस्टेक वो हमारे अर्थ पऱ आ गया होगा। "   सहर्ष ने कहा।
" नो एरिलियस ने इस बात से इंकार कर दिया है वो खुद इस पऱ रिसर्च कर रहे है। कर्ट उसे समझाते हुए बोला। ऊर्जितऔर सहर्ष भी हवा में ही स्क्रॉल करते है उनके सामने भी एक स्क्रीन उभर आती हैं दोनों उस पऱ लग जाते हैं।
एरिलोना एक नया ग्रह जो एक दूसरे सोलर सिस्टम में बसा हुआ था जिस पऱ हमारी पृथ्वी के तरह ही एक समृद्ध संसार बसा हुआ था।  एरिलोना पऱ रहने वालों क़ो एरिलियस कहा जाता था। एरिलियस की साइंस पृथ्वी जगत से भी अधिक विकसित था वो पृथ्वीवासियों से ज्यादा आधुनिक थे।  सबसे पहले एरिलियस ने ही अपने एयरक्राफ्ट से पृथ्वी क़ो ढूंढ़ते हुए भेजे थे। एरिलियस के पास एक ऐसी शक्ति थी कि किसी भी चीज क़ो टच करके वो उसके बारे में जान सकते थे। उसके साथ ही उनके पास अन्य कई शक्तिया मौजूद थी। वो इंसान क़ो टच करके उनके भाषा क़ो तुरंत सीख सकते थे। पिछले नब्बे सालों से एरिलोना वासी और पृथ्वी वासी एक साथ मिलकर रहते है। अब एरिलोना और पृथ्वी ग्रह के मनुष्य आपस में काफ़ी फ्रेंडली हो चुके थे। कुछ ऐरीलियस साइंटिस्ट अर्थ पऱ रहकर रिसर्च भी करते थे जबकि कुछ पृथ्वी के साइंटिस्ट एरिलोना पऱ रिसर्च के लिए गए हुए थे।

तीनों अपने आईओएआर के नोटिफिकेशन को चेक कर रहे थे। तभी तेज आवाज़ में उनका डोर खुला।
" ये डोर भी तोड़ना हैं तुझे?? " कर्ट ने बिना नजरें उठाये बोला। क्योंकि सभी को पता था कि इतनी तेज आवाज से कौन दरवाजा खोल सकता हैं।
" तुम आदेश दो तो तोड़ डालूँ...। " भारी भरकम आवाज में उसने जवाब दिया तो कर्ट मुंह बना लिया।
" ये यूएफओ महाकाय के ग्रह से आया होगा इसे ढूंढ़ते हुए। " सहर्ष ने हँसकर कहा तो ऊर्जित उसे घुरा सहर्ष चुप हो गया।  महाकाय उर्फ़ दोर्जी तेजनिंग जो देखने में बहुत अलग था। वो सामान्य इंसान से कहीं अधिक लम्बा और चौड़ा था। उसकी हाईट लगभग सात फिट पांच इंच तक क़ी थी। उसका रंग कुछ ब्लूइस सा था उसक़ी छोटी छोटी मिक्स कलर क़ी थी वो कभी ब्लूइस कभी ग्रे, कभी ब्लैक, कभी ग्रिनिश तो कभी रेडीश कलर में झलकती थी। उसके घूँघराले बालों का शेड सुनहरा था जो उसके गर्दन के नीचे तक आ रहे थे। उसने   ब्राउन पैंट के ग्रे टीशर्ट पहना हुआ था। उसके गले में एक बड़ा सा लॉकेट झूल रहा था जो देखने में काफ़ी अलग था। उसके कानों में छोटे छोटे कुंडल लटक रहे थे जिसक़ी चमक काफ़ी तेज थी उसके फिजिकल शेप और साइज को देखकर उसके दोस्त उसे महाकाय बुलाते थे।और वो उसी नाम से फेमस हो गया था सबसे अलग दिखने के कारण लोग उसे एलियन भी कह दिया करते थे लेकिन महाकाय को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था क्योंकि अपनी वास्तविक पहचान वो जानता था। महाकाय ऊर्जित को देखकर मुस्कुराता हैं। मुस्कुराते वक़्त उसकी आँखे बंद हो जाती थी उसके मुस्कान में एक मासूमियत निश्छलता झलकती थी।
" कॉंग्रट्स ब्रो.. फॉर सलेक्शन इन आईओएआर... तुम्हारा ड्रीम पूरा हुआ...। " महाकाय अपने भारी भारी आवाज में बोला तो तीनों लडके हैरानी से उसे देखते हैं। वो जानते थे कि ऐसा तो हो ही नहीं सकता कि ऊर्जित के ना सलेक्ट होने कि खबर महाकाय को ना मिली हो।
" व्हाट यू वांट टू से?? " ऊर्जित उठकर उसके पास आ गया और उसे गहरी नजरों से देखने लगा। महाकाय ने कुछ नहीं कहा लेकिन वो ऊर्जित के आँखों में देख नहीं सका।
" आय'म आस्किंग यू समथिंग …" ऊर्जित की आवाज तेज हो गई। महाकाय ने उसे कुछ कहा लेकिन वो किसी और भाषा में था। उस लैंग्वेज को कर्ट भी नहीं समझ सका लेकिन ऊर्जित समझ चुका था उसकी नसें तन गई आँखे सर्द हो गई उसका चेहरा गुस्से लाल हो चुका था वो जोर से चीखा।
" यू हैव लॉस्ट योर माइंड डैम... तुम्हें पता भी हैं तुमने क्या किया हैं... किसने कहा था ये सब करने को... बोलो...। " ऊर्जित महाकाय का कॉलर पकड़ लिया था। महाकाय बस हल्के हाथों से ऊर्जित को थोड़ा धक्का दिया जिससे वो पीछे हो गया। महाकाय बिल्कुल शांत था उसने एक नजर ऊर्जित पऱ फिर सहर्ष और कर्ट पऱ डाल कर कमरें के बाहर निकल गया। सहर्ष और कर्ट हैरानी से दोनों को देख रहे थे उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आया कि यहाँ दोनों के बीच क्या चल रहा हैं। आज पहली बार उन्होंने ऊर्जित को महाकाय पऱ इतना गुस्सा करते हुए देखा था। ये बात सभी दोस्तों को पता थी कि महाकाय और ऊर्जित बचपन के दोस्त थे वो दोनों एक साथ पले बढ़े थे। ज़ब भी स्कूल या कॉलेज में कोई महाकाय का मजाक उडाता था या उसे कुछ कहता था तो सबसे पहले उसे ऊर्जित का सामना करना पड़ता था महाकाय के लिए हर लड़ाई ऊर्जित ही लडता था  इतना लम्बा चौड़ा होने के बावजूद बगी महाकाय कभी किसी से झगड़ा नहीं करता था जबकि ऊर्जित उसके सामने किसी बच्चें जैसे लगता था लेकिन हर वक़्त वो महाकाय को प्रोटेक्ट करता था। सहर्ष और कर्ट उन दोनों के कॉलेज फ्रेंड थे चारों बेस्ट फ्रेंड थे लेकिन  ऊर्जित महाकाय के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताता था। कर्ट ने उर्जित के तरफ वाटर बॉटल पास की। ऊर्जित चुपचाप पानी पीने लगा लेकिन अब गुस्सा के साथ साथ परेशानी भी उसके चेहरे पऱ झलक रही थी। कर्ट ने उससे कुछ पूछना चाहा लेकिन सहर्ष ने उसे इशारे से मना कर दिया।

कहानी की शुरुआत कैसी लगी कृपया कमेंट कर के जरूर बताये.....आगे की कहानी जानने के लिए अगले भाग का थोड़ा इंतजार करें। 😊😊

भारती

भारती

वाह बहुत खूब 👌👌 कुछ हटके कहानी है पढ़ने में मजा आएगा...

17 सितम्बर 2022

Nitya

Nitya

इंट्रेस्टिंग शुरुआत है कहानी का 👌👌👌

9 सितम्बर 2022

10
रचनाएँ
Questing - of a new world
0.0
यह एक साइंस फिक्सशन पर आधारित स्टोरी है जिसमे पृथ्वी के साथ साथ अन्य दूसरे ग्रहों के बारे मे लिखा गया है जहाँ जीवन संभव है। इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है यह केवल मनोरंजन हेतु लिखी गई कहानी है।
1

भाग-1

9 सितम्बर 2022
4
3
2

एसवी यूनिवर्सिटी, इंडिया (Year- 2220) ***********************एक लड़का साईकल चलाते हुए आता है अंडरग्राउंड में बने स्टैंड पऱ अपना साइकल खड़ा कर सामने बिल्डिंग की ओर एक नजर डालता है जिस पऱ बड़े बड़े अक

2

Questing - of a new world

12 सितम्बर 2022
6
3
2

महाकाय बाहर पार्क में आकर अपनी आँखे बंद बेंच से टेक लगाकर बैठ हुआ था । थोड़ी देर बाद उसने आँखे खोली और अपने कानों के कुंडल को हल्का सा टच किया फिर आँखे बंद कर ली अगले ही पल उसके चेहरे पऱ सुकून भरा मुस्

3

Questing - of a new world

14 सितम्बर 2022
2
3
1

सुबह के करीब तीन बज रहे थे ज़ब सहर्ष प्लेन को चालीस हजार फ़ीट की ऊंचाई पऱ उड़ा रहा था उसकी स्पीड पंद्रह सौ किलोमीटर प्रति घंटा थी। कॉकपिट में को पॉयलेट ईवाना भी मौजूद थी। लैंडिंग में कुछ ही देर बचे हुए थ

4

Questing - of a new world -4

17 सितम्बर 2022
6
4
3

कर्ट अपने लैब के लिए जा चुका था सहर्ष नाईट ड्यूटी करके आया था इसलिए वो अब सो रहा था। महाकाय और ऊर्जित आईओएआर के लिए चल पड़े क्योंकि मि सूर्यवंशम ने उन्हें इसी टाइम पर मिलने के लिए बुलाया था। महाक

5

Questing- of a new world 5

20 सितम्बर 2022
3
2
3

कुछ ही समय में पुरे इको फ्रेंड सिटी में तहलका मच चुका था सभी इसी धमाके के बारे में बात कर रहे थे। आईओएआर एरिया का हालत काफ़ी खराब था इस वक़्त कई सारी बिल्डिंग्स के गिरने के वजह से कई लोगों की जान चली गई

6

Questing - of a new world -6 @

21 सितम्बर 2022
4
4
3

तीस - चालीस दिन बीत चुके थे उस हादसे को लेकिन अभी तक दोनों ग्रह के साइंटिस्ट को तीसरे ग्रह की कुछ खबर नहीं मिली थी। कैलटॉन के बार बार कहने पर सूर्यवंशम ने फिर से महाकाय के बारे मे इन्वेस्टीगेशन

7

Questing- of a new world -7

25 सितम्बर 2022
1
1
0

एरिलोना प्लेनेटएरिलोना के शहरों मे एक न्यूज़ काफ़ी तेजी से फ़ैल रही थी उसे सुनकर सभी आश्चर्यचकित थे क्योंकि आज तक एरिलोना पर ऐसी कोई घटना नहीं घटी थी। वहाँ के अर्ल और प्रशासन विभाग हैरान और परेशान

8

Questing- of a new world -8

1 अक्टूबर 2022
2
2
2

एरिलोना प्लेनेटनीले आकृति से नृपा और हरे आकृति से और्यस निकल कर उस तपते हुए जगह पर ख़डी हो गई। नृपा ने चारों ओर गर्दन घुमा कर देखा फिर यान को देखकर उसकी आँखे फ़ैल गई। वो आँखे फैलाये और्यस को देखती

9

Questing - of a new world

8 अक्टूबर 2022
2
2
1

एरिलोना प्लेनेट" हमें आपका इंतजार रहेगा और्यस! आप जल्द से जल्द इस मिशन से सफल होकर लौट आये...। " जेजे ने मुस्कुराते हुए और्यस से कहा।" इंतजार तो हमें भी है जेजे... किसी को उसकी लिमिट सीखानी है... आजकल

10

Questing - of a new world 10

21 अक्टूबर 2022
4
2
3

रायध यान को ऑपरेटर कर रहा था नृपा और और्यस के सामने इनविजीबल स्क्रीन खुला हुआ था जिस पर कुछ पढ़ रही थी। उनका यान तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा था। -" और्यस! क्या तुम्हें विश्वास है कि वो वहाँ अभी तक

---

किताब पढ़िए