shabd-logo

शर्मसार १

12 जून 2022

24 बार देखा गया 24

नितिन और शिल्पा कि शादी पिछले ३ साल पहले हुई थी।
दोनो का शादी शुदा जीवन आनंद से गुजर रहा था। एक दूसरे के प्यार में वो अक्सर डूबे रहते थे। शिल्पा को नितिन ने हर तरह से खुश रखा था। दोनो में काफी मधुर संबंध थे।
पर अचानक शादी के ३ साल बाद ऐसा क्या हुआ जो वो एक दूसरे का चेहरा तक नहीं देखना चाहते थे। और तलाक तक बात पहोच गई थी।

शादी कि पहली रात पर नितिन ने शिल्पा से कहा था। कि अगले  २ साल तक हम बच्चा नहीं करेंगे। तब शिल्पा ने नितिन से कहा जी ठीक है, पर क्या मै आपसे पूछ सकती हूं , कि २ साल बाद क्यो ? जबकि बच्चों से हीं तो घर मै रौनक होती है, और परिवार पुरा होता है। और घर में खुशिया आती हैं।

नितिन शिल्पा से कहता है, कि शादी में काफी खर्च हो गया है। और अभी हालही में मैंने एक नई फैक्ट्री ओपन कि है।उस फैक्ट्री में अभी काफी सारा काम बाकी है। तो हाल फिल्हाल मै उस फैक्ट्री को अच्छे से सेट्टल करने में लगा हूंआ हूं। और न्यू प्लांट है, तो उसे सेट्टल होने में २ साल का समय लग सकता है। इसलिए २ साल तक कोई baby नहीं करना चाहता हूं।

शिल्पा भी नितिन कि बातों से सहमत हो जाती है। और कहती है, जी आप बिल्कुल सही कह रहे हो, और २ साल कि ही तो बात है, तब तक हम दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह जान भि लेंगे और समझ भि लेंगे। अब नितिन शिल्पा को अपने प्यार के आगोश में ले लेता हैं। और उनकी सुहागरात शुरू होती है। सारी रात वो एक दूसरे कि बाँहों में लिपटे हुए प्यार के आगोश में  खो जाते हैं। और अपने जीवन कि एक नई शुरुवात करते हैं।

दूसरे दिन सुभा ५ बजे दरवाजे पर दस्तक होती है, और आवाज आती है, देवर जी सुभा हो गई है, अब उठ जाइये और दरवाजा खोलिए, अम्मा जी ने कंहा है ६ बजे तक  तैयार होकर आप दोनों को नीचे आना है, कुछ रस्मे अभी बाकी है। नितिन आवाज लगा कर कहता है, जि भाभी जि आप जाकर अम्मा जि से कहिए हम आरंहे है।

नितिन और शिल्पा तैयार होकर नीचे जाते हैं। तो सारे रिश्तेदार और भाभी और बहने नितिन और शिल्पा को छेड़ते हुए कहते हैं। लगता है तुम दोनों रात भर सोए नहीं, बरोबर  नींद नहीं हुई है तुम दोनों कि। शिल्पा शर्म के मारे अपना मुह फेर देती है, और नितिन कहता है, क्यों तुम सब लोग हमारी टांग खिचने में लगे हो, रस्म शुरू होने वाली है, सब अपना अपना काम करो। अब अम्मा जि कहती है, मेरे पोते और बहु को परेशांन मत करो। पहले हि बिचारे रात भर सोये नहीं लगता है, और अम्मा जी हसने लगती है। नितिन कहता है, क्या अम्मा जि आपभी हमारी टांग खिच रहे हो। अब रस्मे होती है और एक एक कर सारे मेहमान अपने घर वापस चले जाते हैं।

नितिन और शिल्पा दोनो एक दूसरे के साथ अच्छे से घुल गये थे दोनो में बहोत प्यार हो गया था। शिल्पा नितिन जैसा जीवन साथी पाकर बहोत खुश थी। और उनकी हर रात सुहाग रात जैसी थी। नितिन ने शिल्पा को इतनी खुशी दी, जो हर शादी शुदा औरत अपने पति से चाहती है।

नितिन कि फैक्ट्री का काम पुरा होने पर आया था। और  नितिन और शिल्पा कि शादी को भी  २ साल हो रहे थे। और फैक्ट्री के चलते नितिन को अच्छा मुनाफा भि हो रहा था।
तो शिल्पा नितिन से कहती है।

शिल्पा,,,सुनिये जी अबतो फैक्ट्री का काम भी पुरा हो गया है। फैक्ट्री से आपको अच्छा खासा मुनाफा भी हो रहा है। और हमारी शादी को भि २ साल हो गयें है। अब तो सब कुछ ठीक चल रहा है, मुझे लगता है अभी हमें बच्चे के बारे में सोचना चाहिए।

नितिन,, शिल्पा जंहा २ साल रुके हैं। कुछ दिन और रुक जाते हैं। फिर हम बच्चे के बारे में सोचते हैं।

नितिन की बात सुनने के बाद शिल्पा का मुह उतर जाता है, और वो अपने कमरे में जाकर सो जाती है  । अब शिल्पा रोज नितिन से कहने लगती है, नितिन आपने बच्चे के बारे में क्या सोचा है, हमे अब बच्चा कर लेना चाहिए। नितिन शिल्पा कि बात का जवाब दिये बिना हि फैक्ट्री चले जाता है

दरसल जब से शिल्पा ने नितिन से बच्चे के बारे में बात कि थी। तबसे नितिन ने शिल्पा से दूरियां बनाना शुरू कर दी थी।

नितिन फैक्ट्री से आने के बाद फ्रेश होने चला जाता है, शिल्पा नितिन के लिए खाना परोस ति है, नितिन चुप चाप खाना खा कर अपने रूम में जाकर सो  जाता है, शिल्पा को लगता है, कि  नितिन  काम पर से थके हारे आये हैं। इसलिए शिल्पा भि चुप चाप  नितिन के बगल में जाकर सो जाती है,। दूसरे दिन नितिन सुभा उठकट नास्ता कर फैक्ट्री के लिए निकल जाता है। शिल्पा उससे बात करती है। नितिन सुनो तुमने बच्चे के बारे में क्या सोचा है, नितिन कहता है, अभी मुझे फैक्ट्री जाने में देरी हो रही है। रात में बात करते हैं। और नितिन फैक्ट्री जानें के लिए निकल जाता है।और रोज वो शिल्पा कि बातों को अनसुना कर टालने लगता है।
 
शिल्पा नितिन के इस रवैईये को देख कर समझ नहीं पा रही थी। कि आज कल नितिन को क्या हो गया है, जो मुझसे दूर दूर रहने लगे हैं। ना वो मुझसे ठीक से बात करते हैं। और नाही अब वो मुझसे पहले जैसे प्यार करते हैं।

शिल्पा अपनी सहेली, कोमल को फोन कर अपने और नितिन के बारे में बताती है,, कोमल शिल्पा से कहती है, क्या शिल्पा तुम्हें ये भि नहीं पता कि जब मर्द को रिझाना हो तो क्या करना पड़ता है, शिल्पा कहती है, जब वो मुझसे ढंग से २ मिनट बात भी नहीं करते तो  मै उन्हें कैसे रिझाऊँ। कोमल शिल्पा को  मर्दो  को रिझाने कि कुछ टिप्स देती है।

शिल्पा कोमल से बात करने के बाद अब नितिन के फैक्ट्री से वापस आने का इंतजार करती है,।

नितिन फैक्ट्री से आने के बाद फ्रेश होने बाथरूम में चले जाता है, तो उसे एक सोंग सुनाई देता है, करो प्यार मुझे करो अंग से अंग लगा कर प्रेम सुधा बरसा के। नितिन सोंग सुनते ही तोलिये में बाहर आजाता है, और देखता है, शिल्पा एक लाल रंग कि हॉट नायटि में उस सोंग पर थिरकती हुई उसके के पास आकर उसके आगे पीछे घूम कर उससे चिपक जाती है । नितिन शिल्पा को जोर से धक्का दे देता है, और कहता है, तुम्हारा दिमाक तो खराब नहीं हो गया है,  और ये कौन सा घटिया तरीका है।

नितिन वंहा से गुस्से में जाने लगता है, तो शिल्पा नितिन से कहती है,, पिछले कुछ दिनों से तुम मुझसे ठीक से बात नहीं कर रहे हो, ना मेरी तरफ देख रहे हो, जब जब बिस्तर पर मै तुम्हारे पास आती हूं, तुम मेरा हाथ झटक देते हो, ये अचानक से तुम्हें हो क्या गया है, इसलिए मुझे तुम्हें अपने करीब लाने का ये तरीका अपनाना पड़ा। आज मुझे जवाब चाहिए आखिर तुम मेरे साथ ऐसा बर्ताव क्यों कर रहे हो।

क्रमश,,,,,,,
                 
इस रचना का किसी व्यक्ति या कसी के व्यकतितव् से कोई संबंध नहीं है 🙏🏻 यह रचना काल्पनिक है 🙏🏻


3
रचनाएँ
शर्मसार
0.0
पति पत्नी का रिश्ता एक ऐसा पवित्र रिश्ता है, जिसकी डोर प्यार और विश्वास से जुड़ी  होती है। जिस रिश्ते में प्यार और विश्वास नहीं होता वो रिश्ता मात्र शरीरिक सुख और भोग विलास से जुड़ा होता है। और ऐसे रिश्तों में अक्सर दरार पड़ जाती है। ऐसे रिश्तों कि उम्र अक्सर छोटी होती जाती है। और वो रिश्ते ज्यादा दिन टिक नहीं पाते। आपके समक्ष एक ऐसी ही रचना पेश करने जा रहा हूं। नितिन और शिल्पा कि
1

शर्मसार १

12 जून 2022
0
0
0

नितिन और शिल्पा कि शादी पिछले ३ साल पहले हुई थी। दोनो का शादी शुदा जीवन आनंद से गुजर रहा था। एक दूसरे के प्यार में वो अक्सर डूबे रहते थे। शिल्पा को नितिन ने हर तरह से खुश रखा था। दोनो में काफी मधुर स

2

शर्मसार २

12 जून 2022
0
0
0

आपने पिछले भाग में देखा कि। शिल्पा के बार बार बच्चे के बारे में बात करने के बाद से नितिन शिल्पा से दूरियां बड़ाने लगा था। शिल्पा नितिन से नजदीकियां बड़ाने के लिए कोमल कि दि हुई तरकीब के मुताबिक नितिन

3

शर्मसार ३ अंतिम भाग

12 जून 2022
0
0
0

आपने पिछले भाग में देखा कि। शिल्पा दरवाजे पर बैठ नितिन के वापस आने का इंतजार करति है। नितिन के वापस आने का इंतजार करते हुए, शिल्पा कि दरवाजे पर ही आँख लग जाती है, सुभा ५ बजे शिल्पा कि जब आँख खुलती है,

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए