रंगों की बौछार।
खुशियों भरा इंतजार।।
आया होली का त्यौहार।
झूमा सारा संसार।।
अनेकानेक रंगों से सराबोर हुआ
धरती और जहां।
ऐसी मस्ती सिर्फ रंगों में
होली का पागलपन और है कहां।।
टेसू के फूलों के जैसा
महका हर घर में प्यार।
नर नारी और बच्चों संग
अनगिनत रंग-बिरंगा संसार।।
बुरा ना मानो होली है 🤣
देवर भाभी की टोली है।।
सखियों संग रंग में भंग मिला है।
दिलों से मिल दिल खिला है।।
मनभावन है होली का त्यौहार।
उबटन,दहन और रंगों से किया
देह और प्रकृति का श्रृंगार।
जैसे नये नये पत्तों से भर गया
फाल्गुन में मधुमास अंश।।
आया रंगों का त्योहार।
हर दिल में उतर आया है प्यार।।
दुश्मनी भूला गालों पर मल दो
सतरंगी प्यार का सुखद इजहार।।
दिल से दिल मिलते ही पतझड़
में खिल उठता है कोमलता लिए प्यार।।