shabd-logo

1/10/2022 :- महात्मा गांधी जी पर मेरे विचार

1 अक्टूबर 2022

66 बार देखा गया 66
प्रिय सखी।
कैसी हो । बहुत दिनों बाद मुलाकात हुई है ।सच सखी बहुत खाली खाली सा लगता है जब तक मै तुम से अपनी मन की ना कह लूं।आज मंच पर ये संदेश प्रेषित किया है हमने कि सभी अकाउंट पर फोन वेरिफिकेशन कम्पल्सरी कर दिया जाए।जिससे कोई भी गलत तरीके से नकली अकाउंट ना बना सके।
 आज हमे गांधी जी के विषय मेअपने विचार प्रस्तुत करने है।
आज का विषय:- महात्मा गांधी जी पर मेरे विचार

देश में हर साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के तौर पर मनाया जाता है। देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले गांधी जी महान राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक रहे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर कई-कई बार ब्रिटिश हुकूमत को घुटने टेकने पर मजबूर किया। सत्य और अहिंसा के सिद्धांत उनकी ताकत थे। बिना हथियारों के कैसे अपने अधिकार हासिल किए जा सकते हैं, इसकी उन्होंने दुनिया भर के सामने शानदार मिसाल दी। 

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। हमारा देश उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। गांधी जी की महानता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज भारत के बाहर दुनिया के अन्य कई देशों में उनकी मूर्ति है, जगहों के नाम हैं। उन्हीं के विचारों के सम्मान में 2 अक्टूबर को हर साल अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है।

बापू के जीवन की छाप आज हमारे खान-पान, रहन-सहन, भाव विचार, भाषा शैली में साफ देखी जा सकती है। गांधी सहिष्णुता, त्याग, संयम और सादगी की शानदार मिसाल थे। उनके अद्भुत नेतृत्व क्षमता थी। स्वतंत्रता आंदोलन में जनता ने उनके नेतृत्व में जेलें भरीं, लाठियां गोलियां खाईं। उनके सविनय अवज्ञा आंदोलन, असहयोग आंदोलन, विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार, चंपारण सत्याग्रह, दांडी सत्याग्रह, दलित आंदोलन, रॉलेट एक्ट, नमक कानून, भारत छोड़ो जैसे आंदोलनों ने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया और आजादी पाने की राह आसान हो गई।

यू ही नही महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा जाता । उन्होंने एक पिता की तरह ही हम भारतवासियों के लिए लड़ाई लड़ी अंग्रेजों के खिलाफ।
जब ही तो कहा है :-
"दे दी हमे आजादी ,बिना खड्ग बिना ढाल।
साबरमती के संत ,तूने कर दिया कमाल।।

अब चलती हूं सखी अलविदा।
भारतकुमार

भारतकुमार

महात्मा गांधीजी के बारे में आपके विचार देशभक्त होने का प्रमाण हैं। बहुत अच्छा लिखा है।

18 अक्टूबर 2022

कविता रावत

कविता रावत

सच है यूं ही नहीं महात्मा गांधी जी महात्मा कहलाए

1 अक्टूबर 2022

15
रचनाएँ
दैनंदिनी सखी ( अक्टूबर )2022
5.0
सुन सखी ,इस महीने हम और तुम मिल कर मनाएगी त्यौहार,दशहरा, दीपावली, भाईदूज एक साथ ।बस भगवान से यही प्रार्थना लोग अपने मन मे बसने वाले रावण का दहन करे।
1

1/10/2022 :- महात्मा गांधी जी पर मेरे विचार

1 अक्टूबर 2022
14
3
2

प्रिय सखी।कैसी हो । बहुत दिनों बाद मुलाकात हुई है ।सच सखी बहुत खाली खाली सा लगता है जब तक मै तुम से अपनी मन की ना कह लूं।आज मंच पर ये संदेश प्रेषित किया है हमने कि सभी अकाउंट पर फोन वेरिफिकेशन कम्पल्स

2

3/10/2022

3 अक्टूबर 2022
10
3
0

प्रिय सखी।कैसी हो हम अच्छे है। कल सप्तमी का व्रत था इसलिए कुछ लिख नही पाये ।किसी भी मंच पर । क्यों कि बगैर नमक के हमारा बीपी लो हो जाता है ।आज अष्टमी पूजन के साथ ही हमारा व्रत सम्पूर्ण हुआ ।पहले तो हम

3

5/10/2022 :- विजयदशमी

5 अक्टूबर 2022
10
4
0

हैलो सखी।कैसी हो हम अच्छे है और आप को व आप के परिवार को विजयादशमी के उपलक्ष्य में शुभकामनाएं देते है।कल डायरी लेखन मे प्रथम स्थान प्राप्त किया ।मन मे प्रसन्नता है।अब आगे किताब तभी प्रकाशित करेंगे जब र

4

7/10/2022:- पछतावा

7 अक्टूबर 2022
11
4
1

प्रिय सखी।केसी हो । हम अच्छे है ।और शोप पर बैठे है।आज कल मौसम मे सर्दी घुलने लगी है ।ठंड का अहसास होने लगा है।इधर फरीदाबाद मे लगभग हर रोज बरसात आ रही है ।अभी अभी एक उपन्यास पूरा किया है ।और एक कहानी द

5

9/10/2022:- आधुनिक जीवन शैली

9 अक्टूबर 2022
11
2
2

प्रिय सखी।कैसी हो हम अच्छे है।बस थोड़ा आहत है किसी दूसरे मंच पर प्रतियोगिता मे भाग लिया था।रचना को पढ़ा भी जा रहा था पर कुछ लोगों को दूसरों का आगे बढ़ना अच्छा नही लगता ।कम रेटिंग देकर उनको पता नही क्य

6

14/10/2022:- डिजिटल निरक्षरता

14 अक्टूबर 2022
10
5
0

प्रिय सखी।कैसी हो।हम अच्छे है पर तबीयत खराब चल रही है । आशा है तुमने करवा चौथ का व्रत धूमधाम से मनाया होगा।हम तो कल सारा दिन ऐसे ही पड़े रहे ।फिर रात को चांद निकला तो तैयार होकर चांद को अर्घ्य दें कर

7

16/10/2022 :- प्रेत और आत्मा

16 अक्टूबर 2022
9
2
0

प्रिय सखी।कैसी हो ।हम अच्छे है ।देहली शोप पर बैठे है ।तबीयत अभी ठीक नही है ।पर आज रविवार है तो यहां व्यापारी ज्यादा आते है ।इस लिए आना पड़ा। मंच से गुजारिश कि लेखक के वालेट की व्यवस्था सही ढंग से करें

8

17/10/2022:- मेरा पहला कार्य दिवस

17 अक्टूबर 2022
4
1
0

हैलो सखी।कैसी हो ।सब से पहले मेरी सखी को अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।यह व्रत अपने बच्चों के लिए रखा जाता है।जैसे यूपी , बिहार की तरफ "जिवितिया "का व्रत रखा जाता है उसी प्रकार इधर हमारे तरफ हरिया

9

19/10/2022 :-पारिवारिक विरासत

19 अक्टूबर 2022
9
2
0

प्रिय सखी।कैसी हो ।हम अच्छे है तबीयत मे थोड़ा सुधार हो रहा है । दीपावली के दिन भी नजदीक है ।घर की साफ सफाई कर रहे है ।धीरे धीरे ही हो पाती है ।और दिनों तो बेशक नौकरानी से करवा लूं पर दीवाली की साफ सफा

10

21/10/2022:- त्यौहारों की अविस्मरणीय यादें

21 अक्टूबर 2022
6
2
0

प्रिय सखी।कैसी हो ।हम अच्छे है । दीपावली की तैयारी मे जुट गये है ।आज बेसन की बर्फी बनाई थी हमने ‌‌‌‌।कल कचोरी, लड्डू और गुलाबजामुन बनाएं गे। पतिदेव बाहर की मिठाई पसंद नही करते है ।मै तो शुरू से ही घर

11

23/10/2022:- दीपोत्सव

23 अक्टूबर 2022
5
1
1

प्रिय सखी।कैसी हो ।हम अच्छे है । दीपावली पर ढेर सारी मिठाई ,कचोरी रसगुल्ले बनाएं है अब तुम्हें कैसे खिलाएं।पर मेरी तरफ से तुम्हें दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं।आज का दैनिक विषय है :- दीपोत्सवदीपावली

12

26/10/2022 :-भारत मे बढ़ता वायु प्रदूषण

26 अक्टूबर 2022
3
2
0

प्रिय सखी ।कैसी हो ।हम बस ठीक ही है ।एक तो दीपावली की थकावट ऊपर से ये प्रदूषण।खांसी ज्यादा ही बढ़ गयी है ।हे सखी कोई घरेलू नुस्खा ही बता दो जिससे ये मुई खांसी ठीक हो जाए।अब की बार पुस्तक प्रतियोगिता म

13

27/10/2022:- क्या मीडिया समाज का ध्रुवीकरण कर रहा है

27 अक्टूबर 2022
6
2
0

प्रिय सखी।कैसी हो ।हम ठीक है ।भाई दूज की ढेरों शुभकामनाएं।आज तो बच्चे अपनी बुआ जी के यहां गये है टीका निकलवाने। बच्चों की कोई बहन तो है नही इसलिए बुआ की लड़की से टीका निकलवाते है। साथ ही हमारे यहां दी

14

29/10/2022 :- भ्रामक खबरें समाज के लिए जहर

29 अक्टूबर 2022
4
1
1

प्रिय सखी।कैसी हो ।हम अच्छे है अब तो खांसी मे फर्क है । आखिरकार ऐलोपैथिक दवाईयां लेकर ही आराम आया खांसी मे ।कितने ही घरेलू उपाय कर लो । हमारे पतिदेव घरेलू उपायों के हक मे है ।पर हमे अंग्रेजी दवाइयों क

15

30/10/2022 :-छठ पर्व:- आस्था का त्यौहार

30 अक्टूबर 2022
5
3
0

प्रिय सखी।कैसी हो ।हम अच्छे है ।आज तो छठ पर्व की धूम मची है ।जगह जगह छठ मैया के गीत गाये जा रहे है ।हमारी कालोनी मे भी छठ पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।आज का विषय समयानुकूल है।छठ पर्ववैवर्त पुराण

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए