shabd-logo

ब्रह्मसन्धि। संध्या सुन्दरी

24 नवम्बर 2022

31 बार देखा गया 31
 जल्द मेघ समान कला कलित नयनकोर खिची रमणीय है
 अर्ध इंदु लसित नथनासिका कर्णफूल नक्षत्र लटक रहे 
 प्रकृति की हॅसती खिलवेलियाॅ बनवसन परिधान हरीतिमा 
 सज संवर नभ से जगमग सहम उतरती संध्य सुर सुन्दरी

 भ्रमण संसृति का कर हो थकित भुवनभास्कर रश्मि विरथ हुई
 शिखर सौम्य हुए गिरि श्रंग सब स्वर्ण पीतसमा परिधान धर
 ढल गया नव यौवन सूर्य काजरित जर्जर कान्ति जरा सदृश 
 प्रकृति का परिवर्तन दृश्य ये हर मन स्थिति में नर्तन यहाॅ

 रथ रथी अरू सारथि थक अथक श्रम मिथक जग जीवन ढो रहे
 अगत ज्ञात गतागति में उलझ चर अचर जलचर नभचर यहाॅ 
 दिवस भर तृण घास उदर भरेनिरख सांझ चलीं बन प्रान्त से
 सुघर वत्स सहित गृह गोष्ठ को चल पड़ बन धेनु समूह सब

 पग प्रहार विनिसृत धूल जब उड चली नभ मध्य गुबार बन 
 जगत को अब भान करा रहे थकित भानु दिवस अवसान का
 जग कोलाहल शान्त मन स्थिति जगत नन्दन बन्दन कर रहे
 तप रहे तप में जप नाम धुन जगत पालक घालक ईश को

 नद नदी निरताति प्रवाह ले परम गति हित गतिमय वह रहे
 श्रवण रंध्र विमर्दित हिमशिखर झर रहे झर झर अति हो मुखर 
 खग मृगादिक कोटर गिरि गुहा श्रमित हो शयनासन राजते 
शुभ प्रभातमयी उर कल्पना भर नयन कर शयन अयन रहे

 सर सरोवर सारस और वकुल उदर पूर्त हितार्थ मचल मचल 
 हर दुकूल बना अनुकूल सब अति प्रशान्त मगर खग वृन्द था
 निशि समीप निरख गोधूलि लख उचक पंख फुला उड़ने लगे
  निबिड में लघु शावक के लिए शलभ कीट दबा निज चंचु में

  दिवस भर श्रम से हो निढाल जब सकल श्रृष्टि हुई जग की व्यथित 
 मुदित शीतल रश्मि लिए हुए गगन में हिम चन्द्र उदित हुआ 
 तपन से तपता तन लोकहित हित तरलता तिर तिर घिर चन्द्र की
 बरसती घन से बन बन घनी सघन सांद्र फुहार अमृतमयी 

  मन मिलिंद मुखर अति मन्द ही गगन शीतल चाॅद निरख निरख 
  नयन नंदित नाॅच निमिष निमिष निशि निशापति देख विकल हुए 
 पवन पूत वही हृदतरू झरे विषय पीत पुरातन पत्र सब 
नवनवांकुर अंकुर अंकुरित हृदयभूमि बनान्त वसन्त सी

 ज्वलित दीप प्रकाशित द्वीपसब चमकती हर ज्योति प्रदीप्त हो
 गहन अन्ध तमिस्र भरा गगन तम भरे जग का उर चीरती 
 जल चिराग गये लौ वर्तिका लख पतंग अनन्द विभोर हो
 हृदय का अनुराग उमाह ले लघु पतंग सभी लौ जल गये

  निबिड नीड निशा खग वृन्द के स्वपित शावक सौख्य भरे अयन 
  परम आनन्द मग्न लगे महल लटकते टहनी पर घोंसले
  विहॅसते नवशावक केलिकर मन अनन्दित मातु रिझा रहे 
 जगत सुख परमानन्द प्राप्त कर प्रभु कृपा उर मान प्रशन्न हैं

 पग बढा गिर गिर उठना पुना संभल बोल सुना कुछ तोतले 
 मचल कर भरते किलकारियाँ थक गयीं बोझिल पलकें खुली
 रूदन ठान मचल ऑचल पकड़लद कमर पलकें ढलने लगीं
 कर लिये हिल झूलन झोंक मेंनयन बन्द किये और सो गये

 सुघर गोष्ठ मनोरम रज्जु से मुॅह बॅधा जिनका अवरोध हित 
 शिरसि राजति रंजन रंगपट शिर हिला बजतीं गल घंटियाँ 
 अमृत दुग्ध उतर वस ऐन में सब रंभाकर धेनु बुला रहीं 
खुल गये सब बन्धन वत्स के उछलकर पयपान करें मचल 
         सुमन सुन्दर मन्द सुगन्ध से 
         ,पवन पूत सुवासित कर धरा
          प्रसरती जग दूषण उष्णता 
          प्रखर ताप मिला सब हर रहीं

आचार्य राममोहन मिश्र की अन्य किताबें

13
रचनाएँ
आचार्य राममोहन मिश्र की डायरी
0.0
ऑखों के असंख्य रंगों। को कविता के माध्यम से दर्शाया गया है प्रकृति की इस अनुपम देन को घनाक्षरी छन्दों के द्वारा वर्णित किया गया है आध्यात्मिक पुस्तकें 1, परशुरामर्चनम भगवान परशुराम की स्तुतियाॅ एवम प्रार्थनायें 2 रेणुकार्चनम मांगेगा की स्तुतियाॅ एवम प्रार्थनायें
1

आडम्बर

24 नवम्बर 2022
1
0
0

काव्य शास्त्र विनोदेन कालो गच्छति धीमताम _____________सत्ता की कुर्सी पर निगाह को गड़ाए जग सूझता न और कुछ सदियाँ छली गयींचाटुकार चापलूस धन पद के लालचियों कीबेटियाॅ जमीर बेच मुगलों संग चली गय

2

प्रभात

24 नवम्बर 2022
1
0
0

साहित्य मन्दाकिनी। पभात वर्णन __________________निशिगते मुदिता अतिशोभिता प्रमुदिता बन कानन वल्लरी लसित पुष्प अनेक मनोहरा नवधरा नवरूप सहेजती सरसि सरसिज श्वेत कुम

3

ब्रह्मसन्धि। संध्या सुन्दरी

24 नवम्बर 2022
0
0
0

जल्द मेघ समान कला कलित नयनकोर खिची रमणीय है अर्ध इंदु लसित नथनासिका कर्णफूल नक्षत्र लटक रहे प्रकृति की हॅसती खिलवेलियाॅ बनवसन परिधान हरीतिमा सज संवर नभ से जगमग सहम उतर

4

5

शरद ऋतु

25 नवम्बर 2022
0
0
0

जगत त्रस्त किरण रविताप से तप तपाकर तृप्त अतृप्त सी मनहरण शशिशीतसमा सुखद शरद व्योम धरा पर छा गयी सरसती सरसर वहती पवन अतिमनोज्ञ प्रशान्त सभीत सी हृदय तंत्र विमर्दित अंग सब जनु अनंग

6

वसन्त

25 नवम्बर 2022
0
0
0

परम शीतल स्नेह स्वरस सरस सर सरोवर शान्त सुगम घना अतिमना विमना निशि चंद्र लख कमलिनी कर केलि मुदित हुई जगत जिष्णु सहिष्णु हो उष्णजब भुवनभास्कर भोरउदित हुआ परम पावन पीतमयी किरण जगत श्रृष्ट

7

वसन्त

25 नवम्बर 2022
0
0
0

पात पात पंकज पखेरू पवि पावन पे पीत पट पावनपटीन दुपटीन पैछाई पीतिमा है पग पग जग नग मग पादप पिपीलिका पुनीत पातकीन पैपैंजनी पिनहाय पुनि पायन पलोटे जनु पीत परिधान पट लिपटे सुतीन्ह पैपुलकि प

8

9

वसन्त घनाक्षरी छन्द

10

11

12

वर्षा ऋतु

26 नवम्बर 2022
1
0
0

दादुर को शोर कहुॅ गावत चकोर मोर मेघन की कारी कारी कोर कोर देखि के प्रेम मे विभोर भूलि भेद तोर मेर केर करि किलकोर झूमैं हॅ

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए