
पटनाःशराबबंदी भले बिहार में हुई है मगर जाम खूब छलक रहे हैं। पार्टियों का भी दौर चल रहा है। पुलिस द्वारा लागातार सख्ती बरती जा रही है। उसके बावजूद भी लोग कानून के सरेआम चुनौती दे रहे हैं। प्रदेश के दूसरे राज्यों की बात तो छोड़ दीजिए, राजधानी पटना में शराबबंदी का माखौल सरेआम उड़ाया जा रहा है।
चार लड़की, दस लड़के गिरफ्तार
रविवार की रात पटना पुलिस ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से लोगों को शराब पीते हुए पकड़ा था। अब पुलिस ने सोमवार की रात को पटना के राजीव नगर इलाके से एक बैंक्वेट हॉल में चल रही शराब पार्टी का खुलासा किया है। पुलिस ने वहां से चार लड़की व 10 लड़कों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस जब पहुंची तो देखा कि डीजे की धुन पर चार लड़कियां डांस कर रही हैं। साथ ही करीब दस लोग बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।