
लखनऊ : केरल में कांग्रेस कार्य कर्ताओ द्वारा सड़क पर गाय के बछड़े को काट कर पकाने की घटना से पहले तो जंगरेसी नेता कतराते रहे पर बाद में वास्तविकता सामने आने पर खेद और दुःख प्रगट कर किनारे हटते गये।
काल रात्रि इंडिया News 18 पर वार्ता लाप के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी ने जो काम किया है उससे कांग्रेस केसभी नेताओ को सीख लेनी चाहिए। राजीव त्यागी ने केरल में गो हत्या के प्रश्न पर तत्काल बिना कोइ सफाई देते हुए देश की जनता से न्यूज़ चैनल पर ही माफी मांगी और दूसरे प्रवक्ताओं के अनुरोध को तत्काल स्वीकार करते हुए स्टूडियो में ही ज़मीन ओर बैठ कर समस्त कांग्रेस जन की और से प्रायश्चित भी किया।
राजीव त्यागी में त्याग की भावना और परिवर्तन को देखते हुए दर्शको ने उसकी खूब सराहना की । राहुल गांधी के माफ़ी न माँगने पर राजीव त्यागी कोई उत्तर देने में समर्थ नही हो सके।कल राजीव त्यागी को देखकर ऐसा लग रहा था कि वे या तो वे कांग्रेस के नेताओ से संतुष्ट नही है या फिर कांग्रेस से अलग होने का मन बना चुके है।
कुछ भी हो राजीव त्यागी ने देश के हिन्दुओ की भावनाओ को देखते हुये माफी मांगकर और प्रायश्चित कर यह प्रमाणित कर दिया है कि अधिकांश देशविरोधी कांग्रेसियो में राजीव त्यागी ऐसे भी एक दो लोग है जो देश हित की भावना के साथ कांग्रेस से जुड़े है।
केरल में हुये गौवध में गाय काटने वाले वीडियो में जो शख्स वहां मौजूद लोगों की अगुवाई कर रहा था उसकी कई तस्वीरें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ होने पर भी कांग्रेस के नेता सच को स्वीकार करने की हिम्मत नही जुटा पा रहे थे।केरल के कन्नूर में एक वीडियो का रिश्ता राहुल गांधी से जोड़ते हुए दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने ट्टिटर पर कुछ तस्वीरें भी जारी कर दी।
इधर बीजेपी ने कहा कि, ‘’कांग्रेस ने खाली ये गाय नहीं काटी बल्कि 100 करोड़ हिन्दुओं को चुनौती दी है। 100 करोड़ हिन्दुओं की भावनाओं को भड़काने का काम किया है।’’
बीजेपी के इस आरोप पर यद्यपि राहुल गांधी ने कहा कि, ‘’केरल में हुई घटना बर्बरतापूर्ण है। मैं और कांग्रेस पार्टी इसे कभी सही नहीं मान सकते, मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं.’’ मगर राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए इस निन्दनीय कार्य के लिए माफी नही मांगी। बीजेपी के मुताबिक गौवध का ये काम यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है, लेकिन कांग्रेस की राय कुछ और ही थी।
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने तो और भी शर्मनाक बयान दे डाला, ‘’अभी तक पहले हमें ये प्रमाणित करना है कि जिसका वीडियो चलाया जा रहा है वो कांग्रेस से संबंधित भी है की नहीं। मैं बिल्कुल भी नहीं मानता बीजेपी के कहने पर कि कोई भी कांग्रेस के व्यक्ति को नाम कर दें। किसी के ऊपर उंगली उठा दें। जबतक ये बात प्रमाणित नहीं होती, इस बात को आगे नहीं ले जाया जा सकता।’’अभिषेक मनु सिंधवी का यह बयान स्वम देश के ही नही राहुल गांधी के भी विरुद्ध था क्योंकि राहुल गांधी पहले ही ट्वीट कर इस घटना ओर आपत्ति जता चुके थे। राहुल गांधी ने इस गौवध की कड़ी शब्दों में निंदा की थी।
कुछ भी हो राजीव त्यागी ने देश के हिन्दुओ की भावनाओ को देखते हुये माफी मांगकर और प्रायश्चित कर यह प्रमाणित कर दिया है कि अधिकांश देशविरोधी कांग्रेसियो में राजीव त्यागी ऐसे भी एक दो लोग है जो देश हित की भावना के साथ कांग्रेस से जुड़े है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में पशु बाज़ारों में कत्ल के लिए पशुओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसका केरल में विरोध हो रहा है।