
चंडीगढ़ : हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने डिस्क्रिशनरी फंड से एक धार्मिक संगठन 'डेरा सच्चा सौदा' को खेल आयोजन के लिए 50 लाख का डोनेशन दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इसको लेकर सवाल उठाये हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सभी राजनीति क दल खेलों को प्रोत्साहन देना चाहते हैं लेकिन उन्हें लोगों से जुड़ने के अपने फैसले पर विचार करना होगा।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को गुरमीत राम रहीम के संगठन डेरा सच्चा सौदा को उनके एक खेल आयोजन के लिए 50 लाख का डोनेशन देने का फैसला किया था। इससे पहले अनिल विज ओलंपिक में भी खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए रियो गए थे। सूत्रों की माने तो बाबा रामहीम के राजनीतिक रसूक के कारण कोई भी पार्टी इस मामले का खुलकर विरोध नहीं कर पा रही है।
डेरा सच्चा सौदा को 50 लाख का डोनेशन देने पर सवाल इसलिए भी उठ रहे है क्योंकि हरियाणा विधानसभा चुनावों में गुरमीत राम रहीम के संगठन डेरा सच सौदा ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देकर जीत में अहम् भूमिका निभाई थी। सवाल उठ रहे हैं कि क्या उसी का इनाम अब अनिल विज ने सच्चा डेरा सौदा को दिया था।