shabd-logo

क्या कभी ये हालात बदलेंगे?

20 मार्च 2022

29 बार देखा गया 29
झूठी रस्में

शादी दो लोगों का ही नहीं दो परिवारों का मिलन होता है।  इसलिए कभी-कभी दोनों परिवारों की रस्में, रीति-रिवाज अलग भी होते हैं। माना कि हल्दी, मेंहदी इत्यादि रस्में सभी करते हैं मगर कुछ एक रस्में अलग भी होती हैं जो सभी नहीं निभाते।
जैसे की घड़ौली भरने की एक रस्म होती है जो हमारे परिवार में नहीं है और किसी-किसी में ये रस्म बड़ी धूमधाम है मनाते हैं।
इसी तरह ही सबकी अलग-अलग रस्में होती हैं। हमारे एक पड़ोसी हैं जिनमें एक रस्म होती है कि दुल्हा शादी से एक दिन पहले रूठ कर घर से चला जाता है और फिर उसे मना कर लाया जाता है, जिसमें दुल्हा अपनी डिमांड पूरी होने पर ही मानता है।
हम लोग ये सब नहीं जानते थे, उनके बेटे की शादी और वो हमें जैसे हर रस्म पर बुलाते थे, वैसे उस दिन भी बुलाया कि आज बेटा रूठ कर जा रहा है, शाम को सब मनाने चलेंगे। हम भी शाम को तैयार होकर उनके साथ ढोल बजाते, नाचते-गाते सब गए लड़के को मनाने। लेकिन रास्ते में सब अटकलें लगाई रहे थे कि लड़का क्या डिमांड रखेगा, उन दिनों हांडा सिटी नई-नई कार लांच हुई थी , कोई कहता कि कितने दिनों से हांडा की कार लेने की सोच रहा था, लेकिन पापा ने अभी लेकर नहीं दी, शायद वो ही मांगेगा, कोई कहता नहीं , कुछ कैश या गोल्ड का कुछ मांगेगा। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो ये कहने लगे कि ये सब तो उसे कल दहेज में मिल ही जाना है, फिर वो ऐसी चीजें क्यों मांगेगा? 
इसी तरह हम वहां पहुंचे जहां लड़का रूठकर चला गया था, चाय-नाश्ता करने के बाद माता-पिता ने बोला कि बेटा बोलो तुम्हारी क्या डिमांड है, वो पूरी करते हैं और चलो शादी का जोड़ा पहनों। 
लड़के की डिमांड सुन कर आंखें नम हो गई, और उसके माता-पिता के लिए श्रद्धा से झुक गई सबकी आंखें।
लिजिए लड़के की डिमांड आपको बताते हैं 👇 
मां-पापा, मुझे कुछ नहीं चाहिए, बस मुझे एक वचन दिजिए, जब भी कोई लड़का किसी लड़की को ब्याहने जाता हैं, वो अपने माता-पिता की राजदुलारी होती है, तो उसे घर की नौकरानी क्यों समझिए जाता है? 

जब कोई माता-पिता अपने जिगर का टुकड़ा ही सोंप देते हैं तो उससे बढ़कर दहेज क्या होगा, क्यों दहेज की डिमांड की जाती है? 

अगर कोई स्त्री मां नहीं बन सकती या लड़कियां ही पैदा होती है तो इसमें लड़की को क्यों दोषी ठहराया जाता है? 

बहू को बहू की तरह ना समझ कर अगर बेटी समझा जाए तो  बहू भी बेटी बन सकती है ।

मुझे इन झूठी रस्मों को नहीं निभाना ।

मैं नहीं चाहता हमारे परिवार में ऐसी दास्तां दोहराई जाए। और बिना दहेज के उस दिन वो शादी होती है।
धन्य हैं ऐसे माता-पिता और उनके संस्कार 🙏

प्रेम बजाज ©®
जगाधरी ( यमुनानगर)
12
रचनाएँ
क्या कभी ये हालात बदलेंगे ??
0.0
इस पुस्तक में समसामयिक मुद्दों पर मेरे विचार, जो आज के हालात हैं और जो कल थे। आप इसे पढ़े और अपने विचार व्यक्त करें।
1

कब बदलेंगे ये हालात

17 मार्च 2022
2
0
0

कैसा जीवन या कितना जीवनजीवन कैसा होना चाहिए या कितना जीवन अर्थात ज़िंदगी होनी चाहिए।बहुत ही अहम सवाल है। कुछ लोग समझते हैं कि ज़िन्दगी अगर लम्बी जीए है तो बहुत अच्छा है, कुछ सोचते हैं कि बेशक जीव

2

कब बदलेंगे ये हालात

18 मार्च 2022
0
0
0

कौन कितने में बिकता हैजी हां सच सुना आप सबने , आप जितने चाहें सम्मान पत्र खरीद सकते हैं। आज के समय में सम्मान पत्र बेचे और खरीदें जाते हैं।लेखन की कोई कीमत नहीं रही, लेखक क्या लिखता है इसकी

3

कब बदलेंगे ये हालात

18 मार्च 2022
1
0
0

युवा दोराहे पर क्यों हैं?सबसे पहले हमें युवा की परिभाषा को समझना होगा। ऑंखों में सतरंगी सपने, पंछी के जैसे उड़ान और उमंग से भरा मन, कुछ कर दिखाने का और दुनिया को मुठ्ठी में करने का साहस, यही है युवा क

4

क्या कभी ये हालात बदलेंगे?

20 मार्च 2022
0
0
0

झूठी रस्मेंशादी दो लोगों का ही नहीं दो परिवारों का मिलन होता है। इसलिए कभी-कभी दोनों परिवारों की रस्में, रीति-रिवाज अलग भी होते हैं। माना कि हल्दी, मेंहदी इत्यादि रस्में सभी करते हैं मगर कुछ एक

5

क्या कभी ये हालात बदलेंगे

21 मार्च 2022
1
0
0

समलैंगिकतासमलैंगिकता एक अहम मुद्दा है, जो कुछ लोगों की नज़र में अपराधिक प्रवृत्ति मानी जाती है, इस विषय पर सभी के अपने-अपने विचार है, कुछ की नज़र में यह रिश्ता जिसे स्त्री समलिंगी को लेस्बियन और

6

क्या कभी ये हालात बदलेंगे

21 मार्च 2022
1
0
0

स्त्री पर ही लांछन क्यों ?विचार: आज जब समाज स्त्री और पुरुष को समानता का अधिकार देता हैँ किन्तु फिर भी आज एक स्त्री को देर रात अपने घर लौटता देख हमारा समाज बिना कारण जाने उसे 'बदचलन'

7

क्या कभी ये हालात बदलेंगे

21 मार्च 2022
1
0
0

आज की नारी की स्थिति क्या है ??आज की नारी दोराहे पर खड़ी है । मानते हैं कि नारी चाहती है कि वो पढ़ी-लिखी है तो वो अपने हुनर को व्यर्थ ना गँवाए, यूँ चार दीवारी में कैद रह कर अपनी ज़िन्दग

8

क्या कभी ये हालात बदलेंगे

22 मार्च 2022
1
1
0

प्रभुत्व का दीमक चाट रहा समाज कोआज कहने को स्त्री और पुरुष दोनों बराबर है, मगर क्या यह हकीकत में ऐसा है?क्या स्त्री को हर क्षेत्र में बराबरी का अधिकार है? भ्रुण जांच कराया जाता है, और अगर बे

9

क्या कभी ये हालात बदलेंगे?

23 मार्च 2022
2
2
5

विधवा पुनर्विवाहविधवा पुनर्विवाह एक ऐसा संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय है जिस पर अधिकतर लोग 21 वीं सदी के होते हुए भी नाक मुंह सिकोड़ने लग जाते हैं।विधवा पुनर्विवाह क्यों विवादास्पद है?? पुनर्विवा

10

क्या कभी ये हालात बदलेंगे?

24 मार्च 2022
1
1
0

हम महमां एक "दम" के#कि दम था भरोसा यार दम आवे ना आवे,छड झगड़ा थे कर ले प्यार दम आवे ना आवे।जी हां दोस्तों हम एक दम अर्थात एक स्वांस के ही हैं केवल, ना मालूम कब हमारा आखिरी स्वास हो इसलिए जो स्वास सम अ

11

क्या कभी ये हालात बदलेंगे?

24 मार्च 2022
2
1
0

पिरियडस टाॅकमासिक धर्म प्रजनन क्रिया का एक प्राकृतिक हिस्सा है, जिसमें गर्भाशय से रक्त योनि से बाहर निकलता है। ये प्रक्रिया लड़कियों में लगभग 11 साल से 14 साल की उम्र में शूरू होती है। यही कुदरती प्रक

12

पाखंड या परम्परा

1 मई 2022
2
1
3

पाखंड या परम्परामाना भारत देश संस्कृति संस्कार और परंपराओं का देश है, मगर जब परंपराएं पाखंड बन जाती है तो बोझ लगने लगती है।कभी परंपरा पाखंड बन जाती है और कभी पाखंड परंपरा बन जाते है, परंपरा कोई

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए