shabd-logo

कब बदलेंगे ये हालात

17 मार्च 2022

23 बार देखा गया 23
कैसा जीवन या कितना जीवन



जीवन कैसा होना चाहिए या कितना जीवन अर्थात ज़िंदगी होनी चाहिए।
बहुत ही अहम सवाल है। 

कुछ लोग समझते हैं कि ज़िन्दगी अगर लम्बी जीए है तो बहुत अच्छा है, कुछ सोचते हैं कि बेशक जीवन छोटा हो मगर अच्छा हो, अर्थात स्वस्थ, संस्कारी, परोपकारी, आस्थावान, पवित्रता से भरा हो।

जैसा कि एक 50 वर्ष के आदमी की मृत्यु हो जाती है, लोग उसकी शोक सभा में जाते हैं, मगर वहां हर इन्सान की ऑंखें अश्रुओं से भीगी हुई हैं। हर इन्सान के जिव्हा पर एक बात है, " हे ईश्वर, इस इन्सान को इतनी जल्दी अपने पास क्यों बुला लिया, ईश्वर हमारी ज़िन्दगी चाहे ले लेते, मगर इसे ना मारते"

लेकिन वहीं पर एक 100 साल के बुजुर्ग की मृत्यु हो जाती है, जो ना तो कोई बीमार था ना कभी उसे देख बुज़ुर्गी का अहसास होता। लेकिन सभी की ज़ुबां पर एक ही बात होती है कि," चलो कोई बात नहीं उसकी इतनी ही उम्र थी, या ईश्वर जो तेरी मर्ज़ी, या कहेंगे कि चलो जो हुआ शायद यही सही था,या जाना तो था ही"  और भी ना जाने क्या-क्या बातें करते हैं लोग।

कभी सोचा है ऐसी बातें क्यों,कैसे, किसलिए कही जाती है?

दरअसल एक व्यक्ति जो लम्बी ज़िंदगी तो जीता है, 90 साल या 100 साल, लेकिन वो इन्सानियत के नाम पर एक धब्बा बन कर जिया, कभी किसी का भला नहीं किया, कभी किसी के काम नहीं आया, अपने से छोटे और ग़रीब को घिन और घृणा से देखा, दूसरों की कामयाबी पर ईर्ष्या की, अहम भाव रखा सदैव, किसी अपने या पराए, रिश्ते -नाते की कोई इज्ज़त-मान नहीं किया, कभी बड़े-बुज़ुर्गों का सम्मान नहीं किया, कभी अपने हाथों से कोई पुण्य कर्म या कोई दान-पुण्य नहीं किया, जिसे ईश्वर के प्रति कोई आस्था ना हो, कभी किसी पशु या पक्षी  के प्रति दया भाव नहीं रखा। 

ऐसे इन्सान की ज़िंदगी किस काम की, कौन उसे प्यार करेगा, कौन ऐसे इन्सान को चाहेगा, उसकी मृत्यु पर कौन अफसोस करेगा?

लेकिन इसके विपरित एक इन्सान हर पल दूसरों के भले की सोचता है, परोपकारी है, छोटों के प्रति प्यार और बड़ों के प्रति मान-सम्मान की भावना रखता हो, दूसरों के दुःख में दुखी होने वाला हो, ईश्वर के प्रति आस्था रखता हो, मनुष्य के साथ-साथ पशु पक्षियों पर भी दयाभाव रखता हो, ऐसे इन्सान की मृत्यु पर तो छोटा -बड़ा हर इन्सान अफसोस करेगा, चाहे ऐसा व्यक्ति 50 साल जिए या 100 साल।

 हर इन्सान ईश्वर से कितनी बार शिकायत करेगा, " कि हे ईश्वर, क्यों ऐसे व्यक्ति को मृत्यु दी, यदि ऐसा व्यक्ति 200 साल तक भी जिवित रहे तो भी कहा जाता है कि ये व्यक्ति अभी ना जाता हमें छोड़कर। 

वो इन्सान ज़िन्दगी छोटी जिए या बड़ी अर्थात कम उम्र या ज्यादा इससे फर्क नहीं पड़ता, उसने ज़िंदगी कैसी जी है, इस बात से फर्क पड़ता है।  

ज़िंदगी ऐसी जिओ कि सब कहें कि वाह कैसी ज़िंदगी जी है!  कितनी जी है ये मायने नहीं रखता, कैसी जी ये मायने रखता है।
               "जिएं तो अच्छी जिएं,
              बेमतलब ज़िंदगी क्यों जिए"



प्रेम बजाज ©®
जगाधरी ( यमुनानगर)

12
रचनाएँ
क्या कभी ये हालात बदलेंगे ??
0.0
इस पुस्तक में समसामयिक मुद्दों पर मेरे विचार, जो आज के हालात हैं और जो कल थे। आप इसे पढ़े और अपने विचार व्यक्त करें।
1

कब बदलेंगे ये हालात

17 मार्च 2022
2
0
0

कैसा जीवन या कितना जीवनजीवन कैसा होना चाहिए या कितना जीवन अर्थात ज़िंदगी होनी चाहिए।बहुत ही अहम सवाल है। कुछ लोग समझते हैं कि ज़िन्दगी अगर लम्बी जीए है तो बहुत अच्छा है, कुछ सोचते हैं कि बेशक जीव

2

कब बदलेंगे ये हालात

18 मार्च 2022
0
0
0

कौन कितने में बिकता हैजी हां सच सुना आप सबने , आप जितने चाहें सम्मान पत्र खरीद सकते हैं। आज के समय में सम्मान पत्र बेचे और खरीदें जाते हैं।लेखन की कोई कीमत नहीं रही, लेखक क्या लिखता है इसकी

3

कब बदलेंगे ये हालात

18 मार्च 2022
1
0
0

युवा दोराहे पर क्यों हैं?सबसे पहले हमें युवा की परिभाषा को समझना होगा। ऑंखों में सतरंगी सपने, पंछी के जैसे उड़ान और उमंग से भरा मन, कुछ कर दिखाने का और दुनिया को मुठ्ठी में करने का साहस, यही है युवा क

4

क्या कभी ये हालात बदलेंगे?

20 मार्च 2022
0
0
0

झूठी रस्मेंशादी दो लोगों का ही नहीं दो परिवारों का मिलन होता है। इसलिए कभी-कभी दोनों परिवारों की रस्में, रीति-रिवाज अलग भी होते हैं। माना कि हल्दी, मेंहदी इत्यादि रस्में सभी करते हैं मगर कुछ एक

5

क्या कभी ये हालात बदलेंगे

21 मार्च 2022
1
0
0

समलैंगिकतासमलैंगिकता एक अहम मुद्दा है, जो कुछ लोगों की नज़र में अपराधिक प्रवृत्ति मानी जाती है, इस विषय पर सभी के अपने-अपने विचार है, कुछ की नज़र में यह रिश्ता जिसे स्त्री समलिंगी को लेस्बियन और

6

क्या कभी ये हालात बदलेंगे

21 मार्च 2022
1
0
0

स्त्री पर ही लांछन क्यों ?विचार: आज जब समाज स्त्री और पुरुष को समानता का अधिकार देता हैँ किन्तु फिर भी आज एक स्त्री को देर रात अपने घर लौटता देख हमारा समाज बिना कारण जाने उसे 'बदचलन'

7

क्या कभी ये हालात बदलेंगे

21 मार्च 2022
1
0
0

आज की नारी की स्थिति क्या है ??आज की नारी दोराहे पर खड़ी है । मानते हैं कि नारी चाहती है कि वो पढ़ी-लिखी है तो वो अपने हुनर को व्यर्थ ना गँवाए, यूँ चार दीवारी में कैद रह कर अपनी ज़िन्दग

8

क्या कभी ये हालात बदलेंगे

22 मार्च 2022
1
1
0

प्रभुत्व का दीमक चाट रहा समाज कोआज कहने को स्त्री और पुरुष दोनों बराबर है, मगर क्या यह हकीकत में ऐसा है?क्या स्त्री को हर क्षेत्र में बराबरी का अधिकार है? भ्रुण जांच कराया जाता है, और अगर बे

9

क्या कभी ये हालात बदलेंगे?

23 मार्च 2022
2
2
5

विधवा पुनर्विवाहविधवा पुनर्विवाह एक ऐसा संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय है जिस पर अधिकतर लोग 21 वीं सदी के होते हुए भी नाक मुंह सिकोड़ने लग जाते हैं।विधवा पुनर्विवाह क्यों विवादास्पद है?? पुनर्विवा

10

क्या कभी ये हालात बदलेंगे?

24 मार्च 2022
1
1
0

हम महमां एक "दम" के#कि दम था भरोसा यार दम आवे ना आवे,छड झगड़ा थे कर ले प्यार दम आवे ना आवे।जी हां दोस्तों हम एक दम अर्थात एक स्वांस के ही हैं केवल, ना मालूम कब हमारा आखिरी स्वास हो इसलिए जो स्वास सम अ

11

क्या कभी ये हालात बदलेंगे?

24 मार्च 2022
2
1
0

पिरियडस टाॅकमासिक धर्म प्रजनन क्रिया का एक प्राकृतिक हिस्सा है, जिसमें गर्भाशय से रक्त योनि से बाहर निकलता है। ये प्रक्रिया लड़कियों में लगभग 11 साल से 14 साल की उम्र में शूरू होती है। यही कुदरती प्रक

12

पाखंड या परम्परा

1 मई 2022
2
1
3

पाखंड या परम्परामाना भारत देश संस्कृति संस्कार और परंपराओं का देश है, मगर जब परंपराएं पाखंड बन जाती है तो बोझ लगने लगती है।कभी परंपरा पाखंड बन जाती है और कभी पाखंड परंपरा बन जाते है, परंपरा कोई

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए