
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने लालकिले से प्रधानमंत्री मोदी के दिए भाषण का समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बहुत जल्द भारत का हिस्सा बनेगा। इसके लिए भारत को एक मिशन बनाकर बलूचिस्तान के अधिकारों का खुलकर समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर समस्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। अगर जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार पटेल को कश्मीर का जिम्मा दिया गया होता तो यह समस्या पैदा ही नहीं होती।
बलूचिस्तान में हुआ pm मोदी का समर्थन के नारे
बलूचिस्तान में लोगों ने पाकिस्तान सरकार का खुले रूप से विरोध किया और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए और चमन में स्थित फ्रेंडशिप गेट पर हमला बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने वहां पर पथराव किया और दोनों देशों की दोस्ती के लगे बैनर व पोस्टर फाड़ डाले। उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बने द्वार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी भी की गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लोगों पर पाकिस्तानी अत्याचार का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने कहा था कि यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है… पीएम मोदी ने बलूचिस्तान के बारे में बात कर लक्ष्मण रेखा पार कर ली है।