
सनसनी ब्यूरो
नई दिल्ली: हरियाणा के रोहतक जिले के एक गांव में रहने वाली लड़की एक लडके की बातों में आकर एक लडके साथ हरिद्वार चली गई। कुछ दिन पहले घर से बहाना बनाकर एक लड़के के साथ घुमने चली गई। लडकी इस लडके के साथ कई दिनों तक रही। इस दौरान युवक उससे कई बार लडकी के साथ रेप किया। घर आने के बाद लड़की बदनामी के डर से चुप रही। इसके बाद युवक के एक दोस्त ने बहाने से छात्रा को अपने घर बुलाया और उससे फिर से दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी और इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडि़त छात्रा ने बताया है कि वह गांव के ही स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती है। 13 अक्टूबर को गांव के विजय ने उसे बहाने से अपने घर पर बुला लिया। इसके बाद विजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की चिकित्सा जांच भी कराई गई और इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
छात्रा के मुंह में ठूंस दिया कपड़ा
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि शोर मचाने का प्रयास करने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
इस मामले में महिला पुलिस थाने की एएसआइ और मामले की जांच अधिकारी देवी रानी ने कहा है कि छात्रा के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। छात्रा ने 164 के बयानों में भी दोनों युवकों को आरोपी बनाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।