
नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की पंजाब में जबर्दस्त कैंपेन की। चुनाव प्रचार के बीच सेहत का ठीक से ख्याल नहीं रह सके। नतीजा रहा कि अब उनकी हालत खराब चल रही है। सात फरवरी से वे इलाज के लिए बेंगलुरु जाएंगे। जहां से नेचुरोपैथी से इलाज कराएंगे।
कैसे हुए बीमार
करीबी सूत्रों ने बताया कि चअरविंद केजरीवाल को ब्लड शुगर (मधुमेह) की समस्या है। गोवा और पंजाब चुनाव के तनाव के बीच उनका ब्लड शुगर लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। इस समय 300-450 के बीच ब्लड शुगर चल रहा है। पहले जहां दिन में एक बार इन्सुलिन लेते थे, आजकल 3 बार ले रहे हैं इसलिए अब 7 फरवरी से अरविंद केजरीवाल बेंगलुरु में नैचुरोपैथी से इलाज के लिए जाएंगे। सेंटर पर उनका इलाज 22 फरवरी तक चलेगा। इससे पहले अगस्त में केजरीवाल बेंगलुरु में नारायणा हेल्थ सिटी मजूमदार शा मेडिकल सेंटर में खांसी का इलाज करवाने गए थे।