नई दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख अनिल कोक ने कहा है कि जब देश पर मुसीबत आती है तो संघ कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार रहते हैं। यही वजह है कि प्रधानमंत्री रहने के दौरान पं. नेहरू ने भी देश पर मुसीबत के दौरान कई बार आरएसएस से मदद मांगी। तब आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर हर जगह सहयोग किया।
हर कोई बने अर्जन
आरएसएस पदाधिकारी अनिल कोक ने देश के हर नागरिक से अर्जन बनने की अपील की है। कहा है कि देश इस समय महाभारत जैसे हालात से गुजर रहा है। भारत के सभी लोगों को एक होकर दुनिया को ताकत दिखानी चाहिए।
छुआछूत की भावना मिटाएं
अनिल ओक ने कहा कि भारत जातियों और समुदायों के योगदान से बना है। फिर भी हम छुआछूत और जात-पात की संकीर्ण विचारधारा के चक्कर में क्यों पड़े हैं।